Move to Jagran APP

Sam Pitroda: सैम पित्रोदा की घर वापसी, कांग्रेस ने दी बड़ी जिम्मेदारी; लोकसभा चुनाव के वक्त हुई थी कार्रवाई

कांग्रेस ने सैम पित्रोदा (Sam Pitroda) को दोबारा इंडियन ओवरसीज कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया है। अक्सर अपनी टिप्पणियों को लेकर सुर्खियों में बने रहने वाले सैम पित्रोदा का पूरा नाम सत्यनारायण गंगाराम पित्रोदा है। हाल ही में उन्होंने एक विवादित टिप्पणी कर दी थी जिसके बाद उनको आलोचना का सामना करना पड़ा था। लोकसभा चुनाव के दौरान उन्होंने इस पद से इस्तीफा दे दिया था।

By Agency Edited By: Sonu Gupta Published: Wed, 26 Jun 2024 08:22 PM (IST)Updated: Wed, 26 Jun 2024 08:42 PM (IST)
सैम पित्रोदा फिर से बने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष। फाइल फोटो।

एएनआई, नई दिल्ली। कांग्रेस ने बुधवार को सैम पित्रोदा (Sam Pitroda) को दोबारा इंडियन ओवरसीज कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया।

पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि पित्रोदा की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से की जाती है। उन्होंने कहा, 'सैम पित्रोदा को तत्काल प्रभाव से इंडियन ओवरसीज कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पित्रोदा ने इस वर्ष मई में अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

सैन ने दिया था विवादित बयान

हमेशा अपनी टिप्पणियों से चर्चा में रहने वाले सैम पित्रोदा ने कहा कि था कि भारत जैसे विविधता वाले देश में सभी एक साथ रहते हैं। यहां पूर्वी भारत के लोग चीन के लोगों जैसे, पश्चिम भारत में रहने वाले अरब जैसे और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकी लोगों जैसे दिखते हैं। लेकिन इसके बावजूद फिर भी हम सभी मिलजुल कर रहते हैं।

उन्होंने एक इंटरव्यू में भारत में लोकतंत्र पर विचार करते हुए कहा कि हम 75 वर्षों से बहुत खुशहाल माहौल में रह रहे हैं, जहां लोग यहां-वहां के कुछ झगड़ों को छोड़कर एक साथ रह सकते हैं। हम एक देश पर पकड़ बनाए रख सकते हैं। भारत एक विविधतापूर्ण देश है जहां पूर्व के लोग चीनी जैसे दिखते हैं, पश्चिम के लोग अरब जैसे दिखते हैं, उत्तर के लोग गोरे जैसे दिखते हैं और शायद दक्षिण के लोग अफ्रीकी जैसे दिखते हैं।

भाजपा ने कांग्रेस पर बोला था हमला

लोकसभा चुनावों के बीच पित्रोदा की इस टिप्पणी ने हंगामा मचा दिया था। सत्तारूढ़ भाजपा ने कांग्रेस पार्टी के खिलाफ जमकर हमला बोला था। हालांकि, पार्टी ने पित्रोदा की टिप्पणी से खुद को अलग कर लिया था। वहीं, जयराम रमेश ने कहा था कि सैम पित्रोदा द्वारा की गई तुलनाएं सबसे दुर्भाग्यपूर्ण और अस्वीकार्य हैं।

क्या है सैम पित्रोदा का पूरा नाम?

अक्सर विवादित टिप्पणियों को लेकर सुर्खियों में बने रहने वाले सैम पित्रोदा का पूरा नाम सत्यनारायण गंगाराम पित्रोदा है।

यह भी पढ़ेंः

Sam Pitroda: 'ईस्ट वाले चीनी, साउथ वाले अफ्रीकन' सैम पित्रोदा के बयान पर क्या बोली कांग्रेस, जयराम रमेश ने दी ये सफाई

यह भी पढ़ेंः

कांग्रेस की मुसीबत बने बड़बोले नेता, लगातार दे रहे किरकिरी कराने वाले बयान


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.