Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की बड़ी घोषणा, दिल्ली, केरल और झारखंड समेत सात हाई कोर्ट को मिले नए मुख्य न्यायाधीश

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की बड़ी घोषणा की। दिल्ली हिमाचल प्रदेश जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख समेत सात हाई कोर्ट में शनिवार को नए मुख्य न्यायाधीश की नियुक्तियां की गईं। दिल्ली हाई कोर्ट के जस्टिस सुरेश कुमार कैत को मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख हाई कोर्ट के जस्टिस ताशी रबस्तान को इसी हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाया गया है।

By Jagran News Edited By: Jeet Kumar Updated: Sun, 22 Sep 2024 05:45 AM (IST)
Hero Image
दिल्ली, केरल और झारखंड समेत सात हाई कोर्ट को मिले नए मुख्य न्यायाधीश

पीटीआई, नई दिल्ली। दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख समेत सात हाई कोर्ट में शनिवार को नए मुख्य न्यायाधीश की नियुक्तियां की गईं। सुप्रीम कोर्ट कलेजियम ने मंगलवार को 11 जुलाई की अपनी कुछ अनुसंशाओं में संशोधन किया जिसके बाद ये नियुक्तियां की गईं।

मएस रामचंद्र राव को झारखंड हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में स्थानांतरित किया गया है। दिल्ली हाई कोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश जस्टिस मनमोहन को इसी हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाया गया है, जबकि दिल्ली हाई कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस राजीव शकधर को हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में प्रोन्नत किया गया है।

दिल्ली हाई कोर्ट के जस्टिस सुरेश कुमार कैत को मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख हाई कोर्ट के जस्टिस ताशी रबस्तान को इसी हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाया गया है।

बांबे हाई कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस नितिन मधुकर जामदार को केरल हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। बांबे हाई कोर्ट के जस्टिस केआर श्रीराम को मद्रास हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाया गया है। कलकत्ता हाई कोर्ट के जस्टिस इंद्र प्रसन्ना मुखर्जी को मेघालय हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।