Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

शिवराज सिंह चौहान ने किया विंग्स टू अवर होप्स का विमोचन, पुस्तक में है राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के 75 महत्वपूर्ण भाषणों का संकलन

शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के 75 महत्वपूर्ण भाषणों के संकलन वाली किताब विंग्स टू आवर होप्स- वॉल्यूम 1 का विमोचन किया। साथ ही राष्ट्रपति भवन हेरिटेज मीट्स द प्रेजेंट और कहानी राष्ट्रपति भवन की का भी विमोचन किया गया। इस मौके पर केन्द्रीय राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन और आई एंड बी सचिव श्री संजय जाजू भी मौजूद थे।

By Jagran News Edited By: Sachin Pandey Updated: Thu, 18 Jul 2024 10:28 PM (IST)
Hero Image
विंग्स टू अवर होप्स में राष्ट्रपति द्वारा दिए गए भाषणों को संकलित किया गया है। (Image- PIB)

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज चार पुस्तकों, विंग्स टू आवर होप्स- वॉल्यूम 1 (अंग्रेजी और हिंदी), राष्ट्रपति भवन: हेरिटेज मीट्स द प्रेजेंट और कहानी राष्ट्रपति भवन की का लोकार्पण किया। इस अवसर पर केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री (आई एंड बी) डॉ. एल. मुरुगन और आई एंड बी सचिव श्री संजय जाजू भी मौजूद थे।

विंग्स टू अवर होप्स नामक पुस्तक में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा अपने कार्यकाल के प्रथम वर्ष में विभिन्न अवसरों पर दिए गए भाषणों को संकलित किया गया है। "राष्ट्रपति भवन: हेरिटेज मीट्स द प्रेजेंट " राष्ट्रपति भवन की गहन खोज है, जो इसके इतिहास, विरासत और वास्तुकला की भव्यता का वर्णन करती है। वहीं, कहानी राष्ट्रपति भवन की’ पुस्तक में बच्चों के लिए राष्ट्रपति और राष्ट्रपति भवन से जुड़ी जानकारी है।

ये पुस्तकें समाज के लिए खजाना: शिवराज सिंह 

इस अवसर पर शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आज विमोचित पुस्तकें भारतीय गणतंत्र के प्रतीक राष्ट्रपति भवन की विरासत का एक समृद्ध चित्रपट हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के पूर्व भाषणों का संकलन हमारे लोकतंत्र और पूरे समाज के लिए एक खजाना है। यह संकलन राष्ट्रपति मुर्मु की महिलाओं, अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों, अन्य वंचित वर्गों, किसानों, सशस्त्र बलों और युवाओं सहित सभी देशवासियों के प्रति संवेदना की एक प्रभावी अभिव्यक्ति है। इस पुस्तक के कवर चित्र और शीर्षक में हमारे लोकतंत्र की कहानी की झलक मिलती है।

शिवराज सिंह ने कहा कि उन्हें कृषि एवं ग्रामीण विकास से संबंधित विषयों पर महत्वपूर्ण तथ्य प्राप्त हुए हैं। श्री चौहान ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि राष्ट्रपति के भाषणों के इस संकलन को पढ़ने से देश की सामाजिक-आर्थिक चुनौतियों, उपलब्धियों की दिशा तथा आत्मनिर्भरता को दर्शाने वाली पहलों के बारे में हमारा दृष्टिकोण व्यापक होगा।

'आने वाली पीढ़ियों के लिए जानकारी का संग्रह'

केन्द्रीय राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन ने इन पुस्तकों के प्रकाशन के लिए प्रकाशन विभाग को बधाई दी और जनहित के विभिन्न विषयों पर नियमित रूप से पुस्तकें प्रकाशित करने का श्रेय प्रकाशन विभाग को दिया। विमोचित पुस्तकों के बारे में उन्होंने कहा कि ये पुस्तकें विभिन्न मुद्दों पर राष्ट्रपति के विचारों का सबसे प्रामाणिक संकलन हैं और आने वाली पीढ़ियों के लिए सूचनाओं की विस्तृत जानकारी के संग्रह के रूप में काम करेंगी।