Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Sikkim: बर्फबारी और खराब मौसम के कारण फंसे थे 800 से अधिक पर्यटक, सेना ने रेस्क्यू कर बचाया

त्रिशक्ति कोर ने विपरीत मौसम और बर्फबारी के बीच सिक्किम घूमने गए पर्यटकों को बचाया है। इनकी संख्या 800 से ज्यादा बताई जा रही है। ये पर्यटक पूर्वी सिक्किम में फंसे हुए थे जहां मौसम काफी खराब है और इलाके में बर्फबारी हो रही है। इससे पहले अक्टूबर महीनें में सिक्किम में बादल फटने से भीषण तबाही मच गई थी।

By AgencyEdited By: Mohammad SameerUpdated: Thu, 14 Dec 2023 12:09 AM (IST)
Hero Image
पर्यटकों को सेना ने रेस्क्यू कर बचाया

एएनआई, नई दिल्ली। भारतीय सेना की त्रिशक्ति कोर के जवानों ने पूर्वी सिक्किम में बर्फबारी और खराब मौसम के कारण फंसे 800 से अधिक पर्यटकों को बचाया। ये टूरिस्ट मौसम के कारण फंस गए थे। सेना ने ट्रकों में बैठाकर इन्हें सुरक्षित जगह पहुंचाया।

इससे पहले अक्टूबर महीने में सिक्किम में बादल फटने से भारी तबाही मची थी। जिसमें कई लोगों ने अपनी जान गंवाई और कई लोग लापता हुए। तब भी भारतीय सेना ने बड़े पैमाने पर लोगों को रेस्क्यू किया था।

— ANI (@ANI) December 13, 2023