Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

असम में गायक अल्ताफ हुैसन गिरफ्तार, CM सरमा ने कहा- पारंपरिक 'मिया बिहू' के साथ छेड़छाड़ नहीं करेंगे बर्दाश्त

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि मिया बिहू को लोकप्रिय बनाने की कोशिश के आरोप में एक गायक को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि कोई भी असमिया व्यक्ति अपने पारंपरिक बिहू गीतों को बहुत अलग अंदाज में पेश करने के किसी भी प्रयास को कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। एक्स पर पोस्ट में कहा कुछ लोग मिया बिहू को लोकप्रिय बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

By Agency Edited By: Shubhrangi Goyal Updated: Sun, 01 Sep 2024 11:45 PM (IST)
Hero Image
मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा का मिया बिहू पर बड़ा बयान (फाइल फोटो)

पीटीआई, गुवाहाटी: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि 'मिया बिहू' को लोकप्रिय बनाने की कोशिश के आरोप में एक गायक को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि कोई भी असमिया व्यक्ति अपने पारंपरिक बिहू गीतों को बहुत ही अलग अंदाज में पेश करने के किसी भी प्रयास को कतई बर्दाश्त नहीं करेगा ।

सरमा ने शनिवार देर रात एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि कुछ लोग 'मिया बिहू' को लोकप्रिय बनाने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे ही एक गायक अल्ताफ हुसैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

'हम पर ऐसे हमलों के प्रयास भी नहीं होने चाहिए'

रविवार को मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा साझा की गई 2.27 मिनट की वीडियो क्लिप में सरमा ने जोर देकर कहा कि जब तक असमिया समाज कायम रहेगा, वह सम्मान के साथ ऐसा करेगा। उन्होंने कहा- 'हम अपनी सामाजिक व्यवस्था पर कोई भी हमला कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। हम पर ऐसे हमलों के प्रयास भी नहीं होने चाहिए।'

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोई भी असमिया व्यक्ति संस्कृति, विरासत, भोजन, गीत, नृत्य रूपों को बहुत अलग अंदाज में प्रस्तुत करने के किसी भी प्रयास को स्वीकार नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि अगर हमारे गौरव बिहू गीतों को 'मिया बिहू' में बदल दिया जाए तो भला कौन सा असमिया इसे स्वीकार करेगा? बता दें कि 'मिया' मूल रूप से असम में बांग्ला भाषी मुसलमानों के लिए इस्तेमाल किया जाता है और गैर-बांग्ला भाषी लोग आमतौर पर इन्हें बांग्लादेशी प्रवासी मानते हैं।