Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Hindi Diwas 2022 Slogan: हिंदी दिवस पर भेजें शुभकामना संदेश, शेयर करें ये व्हाट्सएप स्टेटस

Hindi Diwas 2022 Slogan हमने नीचे हिंदी दिवस पर कुछ नारे दिए हैं जिनका उपयोग आप इस आयोजन को मनाने के लिए कर सकते हैं। नारे सबसे प्रभावी तरीके हैं जो उत्सव को आकर्षक और सफल बनाते हैं।

By Babli KumariEdited By: Updated: Wed, 14 Sep 2022 08:52 AM (IST)
Hero Image
Hindi Diwas 2022 पर स्लोगन (फाइल इमेज)

नई दिल्ली, आललाइन डेस्क। Slogan On Hindi Diwas In Hindi आप इस पोस्ट के माध्यम से हिंदी दिवस पर स्लोगन व नारे हिंदी में (Hindi Diwas Slogan In Hindi) पढ़ सकते हैं। 14 सितंबर हिंदी दिवस (14 September Hindi Diwas) के दिन स्कूल और कॉलेज में हिंदी दिवस पर नारा (Hindi Diwas Par Nara) लिखने या फिर सुनाने के लिए कहा जाता है। इसके अलावा बहुत सी जगहों पर तो हिंदी दिवस पर नारे (Slogan On Hindi Diwas) और मातृभाषा हिंदी पर स्लोगन लिखने की प्रतियोगिता भी होती है।

हिंदी दिवस पर स्लोगन :- मातृभाषा हिंदी पर स्लोगन और नारे

  • आओ अब आगे बढ़ें, हिंदी लिखें हिंदी पढ़ें।
  • सम्मान को ठेस न लगने पाए, आओ हम हिंदी अपनाएं।
  • सबको करती एक समान, हिंदी भाषा बड़ी महान।
  • जिस से जुडी हमारी हर आशा है, वो हमारी हिंदी भाषा है।
  • बिना राष्ट्रभाषा के राष्ट्र का उत्थान असंभव है।
  • देश की सेवा मेरी भक्ति है,हिंदी भाषा मेरी शक्ति है।
  • बिन हिंदी बर्बादी है,हिंदी ही हमारी आज़ादी है।
  • देखो समझो बात हमारी, हिंदी भाषा है सबसे प्यारी।
  • हिंदी भाषा बहुत पुरानी है, दादी नानी की ये निशानी है।
  • बढ़ा रही यह मेरी शान, हिंदी ही है मेरी पहचान।
  • अपना देश महान है, हिंदी से हिंदुस्तान है।
  • जन-जन को जो मिलाती है, वो भाषा हिंदी कहलाती है।
  • हिंदी हमारी ताकत है, हिंदी एक विरासत है।
  • कोई पूछे जो कैसी है? हिंदी मेरी माँ जैसी है।
  • बिन मातृभाषा के साहित्य भी वीरान रहेगा, हिंदी रहेगी तभी हिंदुस्तान रहेगा।
  • अच्छी तरह मिलेगा ज्ञान, यदि हिंदी में होगा विद्या का दान।
  • मन की भाषा, प्रेम की भाषा, हिंदी है भारत जन की भाषा।
  • शर्म नहीं सम्मान है, हिंदी ही हमारा अभिमान है।
  • ताल से ताल मिलाए जा, हिंदी को आगे बढ़ाए जा।
  • ईस्ट हो या वेस्ट, हिंदी इज द बेस्ट।
  • सबसे प्यारी सबसे न्यारी, हिंदी से हम हिंदी है हमारी।
  • पढ़ना है पढ़ाना है, हिंदी को आगे बढ़ाना है।
  • हर भाषा का सम्मान करो, पर हिंदी से प्यार करो।
  • हर भाषा से जोड़ो रिश्ता, पर हिंदी से न तोड़ो रिश्ता।
  • क्या है हिंदी की परिभाषा, हिंदी तो है प्रेम की भाषा।
  • हिन्दी देश की एकता की कड़ी है, देखो ये आज मजबूत खड़ी है।
  • एक ही दिल है एक ही जान, हिंदी से है हिंदुस्तान