Move to Jagran APP

weather Update: पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी बढ़ा रही मैदान में ठंड, तमिलनाडु में भारी बारिश से बिगड़े हालात; जानें मौसम का पूरा हाल

weather Update पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी जारी है जिससे मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ गई है। कई राज्यों में शीतलहर और कोहरे का प्रकोप देखा जा रहा है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी सुबह के समय लोगों को सर्द हवाएं और कोहरे परेशान कर रही है। वहीं बारिश की वजह से दक्षिण भारत के कई राज्य बेहाल हैं।

By Babli KumariEdited By: Babli KumariUpdated: Mon, 18 Dec 2023 08:02 AM (IST)
Hero Image
Weather Update Today: जानिए अपने राज्यों के मौसम का ताजा अपडेट (फाइल फोटो)
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी समेत पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। रविवार सुबह दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग का अनुमान है कि सोमवार को भी सुबह हल्का कोहरा होगा। दिन में आसमान साफ रहेगा, धूप भी खिली रहेगी। अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम सात डिग्री रहने की उम्मीद है। बारिश की बात करें तो तमिलनाडु के कई जिलों में इन दिनों भारी बारिश हो रही है। भारी बारिश की वजह से कई जिलों में जलभराव की समस्या देखी  जा रही है। भारी बारिश के कारण कई स्कूल बंद हैं।

दिल्ली-NCR में बढ़ रही ठिठुरन

आने वाले दिनों में दिल्ली में सुबह के बाद धीरे- धीरे दिन की ठंडक में भी इजाफा होगा। एक दो दिन में ही दिन का तापमान 23 डिग्री तक चला जाएगा। स्काईमेट वेदर के अनुसार इस सप्ताह में दिल्ली में वर्षा होने की भी संभावना है। वहीं, इस सीजन का अब तक का सबसे ठंडा दिन रविवार रहा। रविवार को जिले का न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। जबकि अधिकतम तापमान 21.5 दर्ज किया गया।

यूपी में  बढ़ेगी शीतलहर 

लखनऊ सहित प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम पारा गिरने के साथ ठंड बढ़ेगी। सुबह कोहरा छाया रहेगा।मौसम विज्ञानियों की मानें तो अगले सप्ताह से रातें और सर्द होती चली जाएंगी। 22 दिसंबर के बाद अधिकतम तापमान में भी गिरावट का दौर शुरू होगा। मौसम विभाग के अनुसार गोरखपुर, वाराणसी, अयोध्या और मेरठ मंडल में रात के तापमान में गिरावट अधिक रहेगी।

यह  भी पढ़ें- UP Weather News: शीतलहर की चपेट में आएगी यूपी, आगरा में आज बादल छाने के आसार, कानपुर में छह डिग्री से नीचे पहुंचा न्यूनतम तापमान

पंजाब में 19 तक कोहरे को लेकर अलर्ट जारी

पहाड़ों में बर्फबारी होने से मैदानी इलाकों में भी शीतलहर का प्रकोप जारी है। पंजाब में भी ठंड से प्रदेशवासी ठिठुरने लगे हैं। कोहरा छाने से लोगों को वाहन चलाने में कई दिक्‍कतों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में बारिश होने के आसार बने हुए हैं। आज आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। तापमान की बात करें तो अधिकतम 19.1 डिग्री सेल्सियस और न्‍यूनतम 06 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा। विभाग के मुताबिक रात के तापमान में गिरावट संभव है।

यह भी पढ़ें- Punjab Weather Today: अभी और सताएगी सर्दी, बर्फीली हवाओं ने पंजाब में बढ़ाई ठिठुरन; मौसम विभाग ने दी कोहरे की चेतावनी

तमिलनाडु सहित इन राज्यों में भारी बारिश

केरल, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और आंतरिक तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश हुई। आंध्र प्रदेश के दक्षिणी तट और उत्तरी पंजाब में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश हुई। तमिलनाडु के कई जिलों में बारिश की वजह से जलभराव की समस्या खड़ी हो गई। भारी बारिश की वजह से चार जिलों ने आज (18 दिसंबर) स्कूलों और सभी शैक्षणिक संस्थानों में छुट्टियां घोषित कर दी हैं। 18 दिसंबर को तिरुनेलवेली, कन्याकुमारी, थूथुकुडी और थेनकाशी जिलों में भारी बारिश के कारण स्कूल बंद हैं। तिरुनेलवेली जिले के बाढ़ प्रभावित लोगों को आश्रय शिविर में ले जाया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, तमिलनाडु के बाकी हिस्सों और तटीय कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। आंध्र प्रदेश के दक्षिणी तट, अरुणाचल प्रदेश और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की बारिश संभव है। अगले 24 घंटों के दौरान पश्चिमी हिमालय में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है और उसके बाद मौसम शुष्क हो जाएगा।

यह भी पढ़ें- Heavy Rain in Tamil Nadu: भारी बारिश की वजह से तमिलनाडु के चार जिलों में आज स्कूल रहेंगे बंद, कई इलाके हुए जलमग्न