Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

NRI विवाह के मामलों को सुलझाने के लिए विशेष सेल, एक साल में मिलीं 400 से अधिक शिकायतें

NRI Cell भारत और विदेश दोनों जगहों पर महिलाओं से एनआरआई विवाह से संबंधित मामलों को संभालते वाले एनआरआई सेल के पास कई गंभीर मुद्दे देखे गए हैं। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार साल 2022 में सेल के पास 400 शिकायतें प्राप्त हुई हैं। इनमें कई गंभीर शिकायतें भी शामिल हैं।

By Agency Edited By: Sachin Pandey Updated: Sun, 29 Sep 2024 11:28 PM (IST)
Hero Image
अप्रैल से दिसंबर के बीच 372 शिकायतें मिलीं। (File Image)

पीटीआई, नई दिल्ली। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय (डब्ल्यूसीडी) की नवीनतम वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, जनवरी से मार्च 2022 के बीच महिलाओं से जुड़ी 109 शिकायतें दर्ज की गईं, जबकि अप्रैल से दिसंबर के बीच 372 शिकायतें मिली हैं।

रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत और विदेश, दोनों जगहों पर महिलाओं से एनआरआई विवाह से संबंधित मामलों को संभालते वाले एनआरआई सेल के पास कई गंभीर मुद्दे देखे गए हैं, जिनमें ससुराल वालों की तरफ से पासपोर्ट जब्त करना और पति के लापता होने या अज्ञात ठिकाने के कारण महिलाएं विदेश में अपने पति से मिलने में असमर्थ होना शामिल है।

2022 में महिलाओं से कुल 481 शिकायतें मिलीं

रिपोर्ट में कहा गया है कि एनआरआई विवाहों की जटिलता में अक्सर कानूनी और वित्तीय सहायता, बच्चों के संरक्षण के मुद्दे और लापता जीवनसाथी के स्थान समेत महत्वपूर्ण चुनौतियां शामिल होती हैं। इन मामलों को सुलझाने के लिए सरकारी विभागों के बीच सहयोग का आग्रह किया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि एनआरआई सेल को 2022 में महिलाओं से कुल 481 शिकायतें मिलीं है।

राष्ट्रीय महिला आयोग ने मुद्दों को हल करने के लिए महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, विदेश मंत्रालय और गृह मंत्रालयों के साथ समन्वय किया है। 2022 में, राष्ट्रीय महिला आयोग ने एनआरआई से जुड़े वैवाहिक विवादों के समाधान में तेजी लाने के लिए संबंधित अधिकारियों को लगभग 3,500 पत्र जारी किए हैं।

वन स्टॉप सेंटर

एनआरआई विवाहों में हिंसा या विवादों का सामना करने वाली महिलाओं को सहायता प्रदान करने के लिए रिपोर्ट में मौजूदा महिला एवं बाल विकास योजनाओं के आधार पर विदेशों में भारतीय राजनयिक मिशनों में वन स्टॉप सेंटर और हेल्पलाइन स्थापित करने की योजना की रूपरेखा प्रस्तुत की गई है।