Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

श्रीलंकाई नौसेना ने तमिलनाडु के 22 मछुआरों को किया गिरफ्तार, CM स्टालिन ने विदेश मंत्री एस जयशंकर को लिखा था पत्र

नावों में सवार कई मछुआरे तमिलनाडु से समुद्र में गए थे। इस दौरान श्रीलंकाई नौसेना ने श्रीलंकाई जलक्षेत्र में नेदुनथीवु के पास मछली पकड़ने के लिए तमिलनाडु के 22 मछुआरों को पकड़ा है। श्रीलंकाई नौसेना ने आज सुबह ये कार्रवाई की जब मछुआरे पल्कबे सागर क्षेत्र में नेदुनदीवु के पास मछली पकड़ रहे थे तब 22 मछुआरों के तीन नौकाओं को भी जब्त कर लिया।

By Agency Edited By: Shubhrangi Goyal Updated: Sun, 23 Jun 2024 04:13 PM (IST)
Hero Image
श्रीलंकाई नौसेना ने नौकाओं के साथ मछुआरों को किया गिरफ्तार (file photo)

एएनआई, चेन्नई। श्रीलंकाई नौसेना ने श्रीलंकाई जलक्षेत्र में नेदुनथीवु के पास मछली पकड़ने के लिए तमिलनाडु के 22 मछुआरों के खिलाफ एक्शल लिया है। बता दें कि मछली पकड़ने आए 22 मछुआरों को  गिरफ्तार कर लिया गया है। रामेश्वरम मछुआरा संघ की तरफ से ये जानकारी सामने आई है। उन्होंने बताया कि नावों में सवार कई मछुआरे शनिवार को तमिलनाडु से समुद्र में गए थे।

जब मछुआरे पल्कबे सागर क्षेत्र में नेदुनदीवु के पास मछली पकड़ रहे थे, श्रीलंकाई नौसेना आज सुबह क्षेत्र में पहुंची और थंगाचीमादम के मछुआरों की तीन नौकाओं को जब्त कर लिया।

विदेश मंत्री एस जयशंकर को लिखा था पत्र

वहीं 19 जून को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने श्रीलंका की तरफ से पकड़े गए सभी मछुआरों और उनकी मछली पकड़ने वाली नौकाओं की तत्काल रिहाई सुनिश्चित करने के लिए केंद्रीय विदेश मंत्री एस जयशंकर को पत्र लिखा था। मुख्यमंत्री ने बताया था कि उनके राज्य के चार मछुआरे जो पुदुकोट्टई जिले में कोट्टईपट्टिनम मछली पकड़ने के बंदरगाह से निकले थे, उन्हें श्रीलंकाई नौसेना ने मंगलवार को तमिलनाडु से पकड़ लिया था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसी घटनाएं मछुआरों के खान पान पर भी असर डालती हैं और मछली पकड़ने वाले समुदाय के बीच भय की भावना और अनिश्चितता पैदा करती हैं।

19 मछुआरों को किया गया था गिरफ्तार

इससे पहले अप्रैल में,तमिलनाडु के कुल 19 मछुआरों को सीमा पार करने के आरोप में 6 मार्च को श्रीलंकाई नौसेना की तरफ से गिरफ्तार किए जाने के बाद श्रीलंका के कोलंबो से एयर इंडिया की यात्री उड़ान में चेन्नई भेजा गया था।

19 मछुआरों में मयिलादुथुराई के नौ, पुदुकोट्टई के चार और पुडुचेरी राज्य के कराईकल के छह मछुआरे शामिल थे। ये सभी 6 मार्च को दो नावों पर सवार होकर समुद्र में मछली पकड़ने गए थे।

यह भी पढ़ें: Deoria News: बिट्ठलपुर जा रहे सपा प्रतिनिधि मंडल को पुलिस ने रोका, सांसद रामभुआल समेत 15 गिरफ्तार, वार्ता के बाद किया गया रिहा