Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Sri Lankan Navy: श्रीलंका नौसेना ने भारतीय मछुआरों पर किया 'हमला', 14 को गिरफ्तार भी किया

Sri Lankan Navy श्रीलंकाई नौसेना के भारतीय मछुआरों पर हमला करने का मामला रामेश्‍वरम में सामने आया है। कई मछुआरों को गिरफ्तार करने की भी खबर आ रहे है। इससे पहले भी श्रीलंकाई नौसेना पर एक आरोप लगते रहे हैं।

By Jagran NewsEdited By: TilakrajUpdated: Thu, 17 Nov 2022 12:37 PM (IST)
Hero Image
नागापट्टिनम जिले के 14 मछुआरों को श्रीलंकाई नौसेना द्वारा पकड़ा गया और उनकी नाव को जब्त कर लिया गया

रामेश्‍वरम, पीटीआई। श्रीलंका की नौसेना द्वारा भारतीय मछुआरों पर हमला कर उन्‍हें गिरफ्तार करने का मामला सामने आया है। एक अधिकारी ने बताया कि श्रीलंकाई नौसेना द्वारा कथित तौर पर हमला किए जाने के बाद एक भारतीय मछुआरे की आंख में चोट लग गई। साथ ही श्रीलंकाई नौसेना ने कथित समुद्री सीमा उल्लंघन के आरोप में 14 मछुआरों को भी गिरफ्तार कर लिया है।

14 मछुआरों को श्रीलंकाई नौसेना ने किया गिरफ्तार

अधिकारी ने बताया कि घायल मछुआरे की पहचान रामेश्वरम के जॉनसन के रूप में हुई है और बुधवार देर रात जब श्रीलंकाई नौसैनिकों ने उस पर हमला किया, तब उसकी आंख में चोट लग गई। इसके अलावा, नागापट्टिनम जिले के 14 मछुआरों को श्रीलंकाई नौसेना द्वारा पकड़ा गया और उनकी नाव को जब्त कर लिया गया।

श्रीलंकाई नौसेना के कदम से मछुआरों में भय...

स्‍थानीय मछुआरों के प्रतिनिधियों ने बताया कि इन दोनों घटनाओं ने मछुआरों के बीच काफी आशंका पैदा की है। इन घटनाओं को लेकर भारत की ओर से कोई आधिकारिक बयान अभी तक सामने नहीं आया है। वैसे बता दें कि इससे पहले भी सीमा उल्‍लंघन के मामले में श्रीलंकाई नौसेना ऐसे कदम उठा चुकी है।