Move to Jagran APP

Chandrayaan-3: इसरो के चंद्रयान-3 मिशन की सफल लॉन्चिंग, पढ़िए अबतक के सारे अपडेट्स

भारत के लिए 14 जुलाई का दिन ऐतिहासिक रहा क्योंकि आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग हुई। इसरो प्रमुख एस. सोमनाथ ने कहा कि चंद्रयान-3 ने चंद्रमा की ओर अपनी यात्रा शुरू कर दी है। हमारे एलवीएम-3 ने पहले ही चंद्रयान-3 को पृथ्वी के चारों ओर सटीक रूप से स्थापित कर दिया है।

By Jagran NewsEdited By: Anurag GuptaUpdated: Sat, 15 Jul 2023 01:17 AM (IST)
Hero Image
इसरो के चंद्रयान-3 मिशन की सफल लॉन्चिंग
नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। भारत के लिए 14 जुलाई का दिन ऐतिहासिक रहा, क्योंकि आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग हुई। इसरो ने एलवीएम3-एम4 रॉकेट के जरिए अपने तीसरे चंद्र मिशन का सफल प्रक्षेपण किया। इसी के साथ ही सभी की सांसें एक बार फिर से थम गई हैं, क्योंकि चंद्रयान-3 की 23 अगस्त को चंद्रमा के सतह पर लैंडिंग होगी। ऐसे में हम आपको चंद्रयान-3 की सिलसिलेवार घटनाक्रम से रूबरू कराते हैं।

चंद्रयान-3 की सफलता का झारखंड की तीन कंपनियों से कनेक्शन

चंद्रयान-3 का शुक्रवार को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से सफलतापूर्वक लांच हुआ। इस यान की कामयाबी के पीछे झारखंड की भी तीन कंपनियां का योगदान है। इसमें रांची के मेकॉन और हेवी इंजीनियरिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचईसी) सहित सरायकेला खरसावां स्थित टिस्को या टाटा ग्रोथ शाप (टीजीएस) का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। यहां पढ़ें पूरी खबर...

चंद्रयान-3 देश के लिए खुशी और गौरव का पल: कांग्रेस

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने चंद्रयान-3 के सफल प्रक्षेपण को सभी भारतीयों के लिए बेहद गर्व का क्षण बताते हुए कहा कि यह पंडित जवाहर लाल नेहरू अटल बिहारी वाजपेयी से लेकर मनमोहन सिंह सहित पिछले सभी प्रधानमंत्रियों की दूरदर्शिता और दृढ़ संकल्प की उपलब्धियों का प्रमाण है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

केसीआर ने सफल लॉन्चिंग पर जताई खुशी

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव (KCR) ने शुक्रवार को चंद्रयान-3 की सफल लॉन्चिंग पर खुशी जाहिर की। इस अवसर पर केसीआर ने इसरो प्रमुख एस सोमनाथ, विज्ञानियों और अन्य तकनीकी कर्मचारियों को बधाई दी। साथ ही मिशन चंद्रयान की सफलता की कामना की। यहां पढ़ें पूरी खबर...

इसरो प्रमुख ने मिशन डायरेक्टर की पीठ पर रखा हाथ

Chandrayaan 3 Mission चंद्रयान-3 के सफल प्रक्षेपण के साथ ही सतीश धवन स्पेस सेंटर में मौजूद वैज्ञानिकों ने एक दूसरे को गले लगाकर बधाई दी। वहीं, सफल प्रक्षेपण के बाद इसरो के अध्यक्ष एस.सोमनाथ के साथ चंद्रयान 3 मिशन के डायरेक्टर मोहन कुमार का चेहरा इस सफल लॉन्चिंग की खुशी बयां कर रही थे। हालांकि इस शुभ अवसर पर मोहन कुमार काफी भावुक नजर आए। यहां पढ़ें पूरी खबर...

अगला स्टेशन चांद है... जब DMRC ने किया ट्वीट

आज देश के लिए बेहद खास दिन है। इसरो (ISRO) के चंद्रयान-3 मिशन के लॉन्च से देश का गौरव बढ़ गया है। देश के वैज्ञानिकों की इस मेहनत पर अब पूरे विश्व की निगाहें हैं और अब हर कोई 23 अगस्त का इंतजार कर रहा है जब चंद्रयान लैंड होगा। इस मौके पर दिल्ली के सीएम और दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने भी इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दी। यहां पढ़ें पूरी खबर...

उत्तराखंड के CM ने ISRO को दी बधाई

चंद्र मिशन तीन की सफल लॉन्चिंग के अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देश के महान वैज्ञानिकों समेत भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की टीम को बधाई दी है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

चंदा मामा से मिलने चला चंद्रयान-3

चंद्रयान-3 कोई अलग मिशन नहीं बल्कि साल 2019 में लॉन्च हुए चंद्रयान 2 का ही अगला चरण है क्योंकि चार साल पहले भारत को सफलता नहीं मिली थी और उन्हीं तमाम घटनाक्रमों के सीख लेते हुए इसरो ने एलवीएम-3 लॉन्चर की मदद से चंद्रयान-3 को श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया। बता दें कि चंद्रयान-3 में महज लैंडर और रोवर ही हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर...

चंद्रयान 2 से सीख लेकर Vikram Lander में हुई तब्दीली

चंद्रयान-3 कोई अलग मिशन नहीं बल्कि साल 2019 में लॉन्च हुए चंद्रयान 2 का ही अगला चरण है क्योंकि चार साल पहले भारत को पूरी सफलता नहीं मिली थी। इसके चलते तमाम घटनाक्रमों के सीख लेते हुए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने एलवीएम-3 लॉन्चर की मदद से चंद्रयान-3 को श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया। बता दें कि इसमे बेहतर विंक्रम लैंडर को अपग्रेड किया गया है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

लखनऊ में मिशन डायरेक्टर ऋतु करिधाल के घर पर खुशी का माहौल

'चंद्रयान-3' के सफल लॉन्‍च के बाद मिशन डायरेक्टर ऋतु करिधाल के घर पर खुशी का माहौल द‍िखा। सभी सदस्यों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। ऋतु करिधाल लखनऊ के राजाजीपुरम की रहने वाली हैं। उन्होंने वर्ष 1991 में लखनऊ व‍िश्‍वव‍िद्यालय में बीएससी भौतिक विज्ञान में प्रवेश लिया था। यहां पढ़ें पूरी खबर...

पूर्व ISRO चीफ K Sivan को देख याद आए भावुक पल

ISRO Chandrayaan Mission 3 Launch इसरो के पूर्व अध्यक्ष के शिवन आज चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग के दौरान अपने अधूरे काम को पूरा होते हुए देख रहे थे। सिवन ने चंद्रयान-2 में अहम योगदान दिया था। उन्होंने ही के राधाकृष्णन के साथ मून मिशन की तैयारी की थी। सिवन की अध्यक्षता में ही चंद्रयान-2 लॉन्च किया गया था। हालांकि तकनीकि खामियों के चलते वह सफल नहीं हो सका था। यहां पढ़ें पूरी खबर...

'स्पेस जगत का नया अध्याय', चंद्रयान-3 के लॉन्च पर PM मोदी का ट्वीट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुशी जताते हुए इसे स्पेस जगत का एक नया अध्याय बताया। पीएम मोदी ने कहा, "चंद्रयान-3 ने भारत की अंतरिक्ष यात्रा में एक नया अध्याय लिखा। यह हर भारतीय के सपनों और महत्वाकांक्षाओं को ऊपर उठाते हुए ऊंची उड़ान भर रहा है। यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हमारे वैज्ञानिकों के अथक समर्पण का प्रमाण है। मैं उनकी भावना और प्रतिभा को सलाम करता हूं!" यहां पढ़ें पूरी खबर...

चांद पर होगी फतह, चंद्रयान-3 रचेगा इतिहास

अंतरिक्ष की दुनिया में भारत ने इतिहास रच दिया है। इससे पहले भी ISRO चंद्रयान-1 और चंद्रयान-2 को लॉन्च कर चुका है। इस खबर में हम आपको ISRO के तीनों मिशन के बारे में विस्तार से बताएंगे। चंद्रमा पर पानी की खोज चंद्रयान-1 मिशन का एक महत्वपूर्ण वैज्ञानिक लक्ष्य था। आइए इस खबर के माध्यम पिछले चंद्रयान मिशनों पर एक नजर डालते हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर...

Chandrayaan-3 मिशन में रांची के वैज्ञानिक सोहन यादव भी शामिल

चंद्रयान-3 मिशन में रांची के तोरपा क्षेत्र के तपकरा गांव निवासी वैज्ञानिक सोहन यादव भी जुड़े हैं। इसरो में कार्यरत सोहन आर्बिटर इंटिग्रेशन और टेस्टिंग टीम में शामिल हैं। सोहन मिशन गगनयान से भी जुड़े हैं। सोहन ने 15 दिन पहले फोन कर अपनी मां देवकी देवी व भाई गगन यादव से बात की थी। चंद्रयान-3 को लेकर सोहन काफी उत्साहित थे। यहां पढ़ें पूरी खबर...

मंगल ग्रह पर आलू उगा चुके हैं मैट डेमन!

सिनेमा ने अपने दर्शकों को हर तरह के सब्जेक्ट्स पर फिल्में दी हैं। फिर चाहे वो रोमांस हो या इतिहास से नई पीढ़ी को अवगत करवाना। आज देशभर में उत्सुकता का माहौल है क्योंकि ISRO चंद्रयान-3 लॉन्च करने जा रहा है। इस मौके पर हम आपको अपने इस आर्टिकल में उन फिल्मों के बारे में बता रहे हैं जो स्पेस पर आधारित हैं और अंतरिक्ष की अनजान दुनिया दिखाती हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर...

Chandrayaan-3 की लॉन्चिंग पर बॉलीवुड ने ISRO की टीम को दी बधाई

अनुपम खेर ने चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग पर अपनी खुशी व्यक्त करते हुए ISRO के वैज्ञानिकों को बधाई दी। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, "भारत चंद्रमा पर अपने तीसरे मिशन के लिए पूरी तरह से तैयार है। चंद्रयान-3 के प्रक्षेपण के लिए मैं इसरो के वैज्ञानिकों को शुभकामनाएं देता हूं। झंडा ऊँचा रहे हमारा. जय हिन्द"। यहां पढ़ें पूरी खबर...

मिशन चंद्रयान-3... क्यों, कब, कहां?

देशवासियों का लंबा इंतजार खत्म होने जा रहा है। चंद्रयान-3 आज उड़ान भरने जा रहा है। दोपहर 2 बजकर 35 मिनट पर हर देशवासियों के लिए ऐतिहासिक क्षण होगा, क्योंकि इसी समय मिशन चंद्रयान-3 लॉन्च होगा। श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से फैट बॉय रॉकेट (एलवीएम3-एम4) चंद्रयान-3 को लेकर उड़ान भरेगा। यहां पढ़ें पूरी खबर...

चंद्रयान 3 की लॉन्चिंग को लेकर अक्षय कुमार ने किया ट्वीट

भारत एक नया इतिहास रचने जा रहा है। चंद्रयान 3 की लॉन्चिंग पर पूरे देश की निगाहें टिकी हुई है। बॉलीवुड भी इससे अछूता नहीं रहा। अक्षय कुमार ने चंद्रयान 3 की लॉन्चिंग को लेकर ट्वीट शेयर किया है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

अटल बिहारी वाजपेयी से जुड़ा है चंद्रयान-3

चंद्रमा मिशन को 2003 में तत्कालीन प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने शुरू करने की घोषणा की थी। इसरो आज चंद्रयान-3 को कुछ ही घंटों में लॉन्च करने वाला है। चंद्रयान 3 की सफल लॉन्चिंग से भारत का नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज हो जाएगा। यहां पढ़ें पूरी खबर...

रितु करिधाल समेत इतने अधिकारियों की दिन-रात की कड़ी मेहनत से तैयार हुआ है चंद्रयान 3

देश ही नहीं दुनिया भर की निगाहें इस वक्त चंद्रयान मिशन 3 पर टिकी हुई हैं। ISRO आज 14 जुलाई, 2023 को दोपहर 2 बजकर 35 मिनट पर श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च किया जाएगा। वहीं, 23 से 24 अगस्त को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर विक्रम लैंडर की सॉफ्ट लैंडिंग कराई जाएगी। फिलहाल, लॉन्च की तैयारियां पूरी हो चुकी है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग से पहले पीएम मोदी ने किया ट्वीट

चंद्रयान-3 मिशन की लॉन्चिंग से पहले पीएम मोदी का ट्वीट आया है। पीएम ने मिशन के लिए इसरो को शुभकामनाएं दी हैं। पीएम ने वैज्ञानिकों को धन्यवाद देते हुए कहा कि अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत का इतिहास बहुत समृद्ध है। चंद्रयान-1 को वैश्विक चंद्र मिशनों में एक पथप्रदर्शक माना जाता है, क्योंकि इसने चंद्रमा पर पानी के अणुओं की मौजूदगी की पुष्टि की है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

चंद्रयान-3 लॉन्च को तैयार

चांद पर भारत का तिरंगा लहराने के लिए आज इसरो का तीसरा मून मिशन लॉन्च होने जा रहा है। चंद्रयान-3 को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) दोपहर 2 बजकर 35 मिनट पर श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च करेगा। यहां पढ़ें पूरी खबर...

भारत के लिए बेहद खास चंद्रयान-3 मिशन

आज मनुष्य जो भी है अपनी जिज्ञासु प्रवृति के कारण ही है। कोई छोटी सी खोज हो या बड़े से बड़ा कारनामा इन सबकी जड़ में उसका जिज्ञासु होना ही मुख्य कारण है। लेकिन अभी भी हमारी जिज्ञासा शांत नहीं हुई है। इसी जिज्ञासु स्वभाव के कारण आज हम चांद पर जाने की तैयारी कर रहे हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर...

Chandrayaan 3 की लॉन्चिंग पर Akshay Kumar ने शेयर किया पुराना ट्वीट

आज देश के लिए गर्व की बात है, क्योंकि कुछ ही घंटों में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) 'चंद्रयान 3' को लॉन्च करेगा। आम जनता से लेकर सेलिब्रिटीज तक, इस मिशन को लेकर बेहद खुश हैं। साल 2019 में जब 'चंद्रयान 2' का मिशन फेल हुआ था, तब अक्षय कुमार ने 'चंद्रयान 3' की लॉन्चिंग पर बात की थी। यहां पढ़ें पूरी खबर...

लॉन्चिंग में अहम भूमिका निभा रहीं लखनऊ की वैज्ञानिक

भारतीय आंतरिक अनुसंधान संस्थान (इसरो) 14 जुलाई को दोपहर 2:35 बजे चंद्रयान-3 लांच क‍िया। इस अभियान को सफल बनाने के लिए जो टीम दिन रात काम कर रही है, उसमें लखनऊ विश्वविद्यालय की पूर्व छात्रा रितु करिधाल (Dr. Ritu Karidhal Srivastava) को अहम जिम्मेदारी मिली है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

चंद्रयान की सफलता को ऋषिकेश में हुआ गंगा आरती का आयोजन

ऋषिकेश गंगा आरती ट्रस्ट की गंगा आरती में पूर्णानंद घाट में महिलाओं ने पूजन-अर्चना कर चंद्रयान तीन की सफलता की कामना की। चंद्रयान तीन श्रीहरिकोटा से 14 जुलाई को दोपहर 2.35 बजे लांच किया जाएगा। यहां पढ़ें पूरी खबर...

Chandrayaan-3: अबकी बार चांद को अपनी मुट्ठी में करेगा भारत

मून मिशन चंद्रयान-3 का फोकस चंद्रमा की सतह पर सुरक्षित लैंड करने पर है। चंद्रयान-3 लॉन्चिंग का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। चंद्रयान-3 के सॉफ्ट लैंडिंग से भारत यह उपलब्धि हासिल करने वाला चौथा देश बन जाएगा और इससे देश में अंतरिक्ष विज्ञान के विकास की संभावनाएं बढ़ेंगी। शुक्रवार को रवाना होने वाला ‘चंद्रयान-3’ वर्ष 2019 के ‘चंद्रयान-2’ का ही अगला चरण है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

पुरी समुद्र तट पर सुदर्शन पटनायक ने रेत पर बनाया 'चंद्रयान'-3

Chandrayaan 3 Launch ओडिशा में एक तरफ जहां पूरा देश चंद्रयान -3 के सफल प्रक्षेपण के इंतज़ार में नजरें गड़ाए बैठा है वहीं चंद्रयान-3 मिशन के लॉन्चिंग का काउंटडाउन शुरू हो गया है। इससे ठीक पहले प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय रेत कलाकार पद्मश्री सुदर्शन पटनायक ने चंद्रयान 3 की अद्भुत रेत कला को उकेरा है। चंद्रयान-3 आज दोपहर करीब ढाई बजे लॉन्च होगा। यहां पढ़ें पूरी खबर...

चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग से पहले तिरुपति मंदिर पहुंचे इसरो प्रमुख

Chandrayaan 3 Launch चंद्रयान-3 के प्रक्षेपण से पहले इसरो प्रमुख एस सोमनाथ प्रार्थना करने आंध्र प्रदेश के एक मंदिर पहुंचे हैं। उन्होंने मंदिर में चंद्रयान के सफल परीक्षण की कामना की। पूजा के बाद एस सोमनाथ ने कहा कि देश कल दोपहर 2 बजकर 35 मिनट पर अपना तीसरा चंद्र मिशन चंद्रयान-3 लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

चंद्रयान 2 से कितना और कैसे अलग है ISRO का नया मिशन

जैसा कि हम सब जानते हैं कि आने वाले शनिवार यानी 14 जुलाई को इसरो अपने चंद्रयान-3 मिशन का आगाज करने जा रहा है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन का यह मिशन बहुत अहम है। बता दें कि यह सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र श्रीहरिकोटा से उड़ान भरने वाला है। यह चंद्रयान-2 के सक्सेसर मिशन के रूप में सामने आया है। अब देखना यह है कि इनमें क्या फर्क है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

जुलाई के महीने में ही क्यों लॉन्च हो रहा चंद्रयान-3?

भारत एक नया इतिहास रचने जा रहा है। 14 जुलाई 2023 को भारत चंद्रयान-3 मिशन लॉन्च करेगा। चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग के साथ ही भारत चंद्रमा की सतह पर अपना अंतरिक्ष यान उतारने वाला चौथा देश बन जाएगा। चंद्रयान-3 लॉन्च करने को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। चंद्रयान-3 मिशन के तहत ISRO 23 अगस्त या 24 अगस्त को चंद्रमा पर ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ का प्रयास करेगा। यहां पढ़ें पूरी खबर...

ISRO ने चंद्रयान-3 का 'लॉन्च रिहर्सल' किया पूरा

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने मंगलवार को चंद्रयान-3 के लिए लॉन्च रिहर्सल को पूरा कर लिया है। बता दें कि मिशन चंद्रयान-3 को 14 जुलाई को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च किया जाएगा। इसरो ने ट्वीट कर बताया कि चंद्रयान-3 मिशन के लॉन्च रिहर्सल की तैयारी और 24 घंटे तक चलने वाली प्रक्रिया को पूरा कर लिया गया है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

Failure Based Approach पर आधारित है चंद्रयान मिशन

इस मिशन को सफल बनाने के लिए इसरो ने कड़ी मेहनत की और इस बार खास बात यह है कि इसरो ने 'विफलता आधारित दृष्टिकोण' का विकल्प चुना है, ताकि कुछ गड़बड़ी होने के बावजूद भी रोवर चंद्रमा पर सफलतापूर्वक उतर सके। यहां पढ़ें पूरी खबर...

Chandrayaan 3 के साथ इस हफ्ते इतिहास रचने को तैयार भारत

छोटे उपग्रहों की बढ़ती मांग के बीच भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने सोमवार को घोषणा की है कि वह अपने लघु उपग्रह प्रक्षेपण यान (एसएसएलवी) को निजी क्षेत्र में स्थानांतरित करेगा। एसएसएलवी 500 किलो वजन वाले उपग्रहों को पृथ्वी की निचली कक्षा में स्थापित करने के लिए आन-डिमांड सेवाएं प्रदान करना चाहता है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

चार साल की मेहनत के बाद तैयार हुआ चंद्रयान-3

चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) की लॉन्चिंग बस कुछ ही दिन दूर है। चंद्रयान-3 इसरो का ड्रीम प्रोजेक्ट है, जिसे 14 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। साल 2019 में चंद्रयान 2 की क्रैश लैंडिंग के बाद ISRO की टीम ने चंद्रयान-3 के लिए काम शुरू किया था। यहां पढ़ें पूरी खबर...

चंद्रयान-3 के प्रक्षेपण के साथ बनेगा नया इतिहास

चंद्रयान-3 इसरो का ड्रीम प्रोजेक्ट है। चंद्रयान-3 को 14 जुलाई को दोपहर 02.35 बजे लॉन्च किया जाएगा। इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने बताया कि चंद्रयान-3 मिशन के तहत इसरो 23 अगस्त या 24 अगस्त को चंद्रमा पर ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ का प्रयास करेगा। चंद्रयान-3 मिशन के प्राथमिक तीन उद्देश्य हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर...

चंद्रयान-3 की उड़ान का गवाह बनने के लिए आम लोगों को आमंत्रण

इसरो ने कहा कि राकेट का इलेक्टि्रकल परीक्षण हो चुका है। चंद्रयान-3 को ले जाने वाले एलवीएम-3 राकेट के प्रक्षेपण को देखने के लिए आम लोग पंजीकरण करा सकते हैं। नागरिकों को https//lvg.shar.gov.in/VSCREGISTRATIO पर पंजीकरण करके इसरो की तरफ से सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र श्रीहरिकोटा में लांच व्यू गैलरी से लांच देखने के लिए आमंत्रित किया गया है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

Chandrayaan-3 की लॉन्चिंग पर ISRO चेयरमैन का बड़ा बयान

चंद्रयान 3 की लॉन्चिंग पर 3 जून (सोमवार) को इसरो के चेयरमैन एस सोमनाथ ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा हम चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग करने में सक्षम होंगे। साथ ही उन्होंने चंद्रयान-3 को लॉन्च करने की तारीख पर कहा कि इसका दिन 13 जुलाई है लेकिन यह 19 जुलाई तक भी जा सकता है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

भारत के लिए इतना खास क्यों है चंद्रयान-3 मिशन?

चंद्रयान-3 मिशन को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से जियोसिंक्रोनस सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल (GSLV) एमके III से लॉन्च किया जाएगा। मालूम हो कि चंद्रयान-3 मिशन चंद्रयान-2 का ही फॉलोअप मिशन है। इस मिशन ने अपने सभी प्रकार की परीक्षण को सफलता पूर्वक पूरा कर लिया है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

चंद्रयान -3 अंतरिक्ष यान ने जरूरी परीक्षणों को किया पूरा

इसरो ने बताया कि ये परीक्षण मार्च 2023 के पहले सप्ताह के दौरान बेंगलुरु के यूआर राव सैटेलाइट सेंटर में किया गया। परीक्षण को लेकर इसरो ने कहा कि किसी भी अंतरिक्ष यान के लिए योग्यता और स्वीकृति प्रक्रिया का एक अनिवार्य हिस्सा हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर...

चंद्रयान-3 का महत्वपूर्ण परीक्षण सफल

चंद्रमा पर भारतीय मौजूदगी को पुख्ता करने के लिए 'चंद्रयान-3' मिशन में इसरो ने एक महत्वपूर्ण पड़ाव को पार किया है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने रविवार को जानकारी दी कि 'चंद्रयान-3' के लैंडर का इलेक्ट्रो-मैग्नेटिक इंटरफेरेंस परीक्षण सफलतापूर्वक पूरा हो गया है। यहां पढ़ें पूरी खबर...