Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

SC: सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में सुझाए 13 वकीलों के नाम, 11 न्यायिक अधिकारियों को जज किया नियुक्त

दिल्ली सहित आठ हाई कोर्ट में बुधवार को 11 न्यायिक अधिकारियों और छह वकीलों की न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति की गई है। बता दें चार वकीलों को आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट का अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया गया है वहीं मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाले सुप्रीम कोर्ट कलेजियम ने विभिन्न हाई कोर्ट के न्यायाधीशों के रूप में 13 वकीलों के नामों की सिफारिश की है।

By AgencyEdited By: Shashank MishraUpdated: Wed, 18 Oct 2023 10:08 PM (IST)
Hero Image
आठ हाई कोर्ट में 11 न्यायिक अधिकारियों और छह वकीलों को जज नियुक्त किया गया।

पीटीआई, नई दिल्ली। दिल्ली सहित आठ हाई कोर्ट में बुधवार को 11 न्यायिक अधिकारियों और छह वकीलों की न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति की गई है। वहीं, चार वकीलों को आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट का अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया गया है, जबकि बंबई हाई कोर्ट में अतिरिक्त न्यायाधीश के तौर पर तीन न्यायिक अधिकारियों को पदोन्नत किया गया है।

कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने दी जानकारी

केरल हाई कोर्ट में तीन न्यायिक अधिकारियों को अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। कर्नाटक और छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में एक-एक वकील को अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। एक न्यायिक अधिकारी को गुजरात हाई कोर्ट में जज नियुक्त किया गया है, जबकि एक अन्य को त्रिपुरा हाई कोर्ट में नियुक्ति मिली है। वहीं, अन्य न्यायिक अधिकारी को त्रिपुरा हाई कोर्ट में अतिरिक्त न्यायाधीश बनाया गया है। इन नई नियुक्तियों की जानकारी कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने एक्स पोस्ट में दी है।

कलेजियम ने HC के लिए 13 वकीलों के नामों की सिफारिश की

मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाले सुप्रीम कोर्ट कलेजियम ने विभिन्न हाई कोर्ट के न्यायाधीशों के रूप में 13 वकीलों के नामों की सिफारिश की है। कलेजियम ने गौहाटी हाई कोर्ट के न्यायाधीशों के रूप में वकील एन उन्नी कृष्णन नायर और कौशिक गोस्वामी के नामों की सिफारिश की है। उत्तराखंड हाई कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति के लिए वकील सिद्धार्थ साह और आलोक माहरा के नामों की सिफारिश की है।

पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति के लिए वकील हरमीत सिंह ग्रेवाल, दीपिंदर सिंह नलवा, सुमीत गोयल, सुदीप्ति शर्मा और कीर्ति सिंह के नामों की सिफारिश की गई है। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के लिए वकील विनय सराफ, विवेक जैन, आशीष श्रोती और अमित सेठ के नामों की सिफारिश की है।

ये भी पढ़ें: पटना हाईकोर्ट को मिलेंगे दो नए जज, केंद्र ने SC कॉलेजियम की अनुशंसा पर लगाई मुहर