Move to Jagran APP

प्रतिबंधित PFI का संदिग्ध मास्टर ट्रेनर केरल में गिरफ्तार, NIA ने अब तक 60 लोगों के खिलाफ दाखिल किया आरोपपत्र

एनआईए ने कहा कि प्रतिबंधित पापुलर फ्रंट आफ इंडिया (पीएफआई) के एक संदिग्ध मास्टर ट्रेनर को केरल में उसके घर से गिरफ्तार किया गया है। एनआईए के प्रवक्ता ने कहा कि गिरफ्तार आरोपित जफर भीमंतविदा 2022 में दर्ज प्रतिबंधित संगठन की साजिश से संबंधित एक मामले में वांछित था। मामले में यह 59वीं गिरफ्तारी है। इस मामले में एनआईए ने अब तक 60 लोगों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किए हैं।

By Agency Edited By: Sonu Gupta Updated: Mon, 12 Feb 2024 09:32 PM (IST)
Hero Image
प्रतिबंधित PFI का संदिग्ध मास्टर ट्रेनर केरल में गिरफ्तार।

पीटीआई, नई दिल्ली। एनआईए ने सोमवार को कहा कि प्रतिबंधित पापुलर फ्रंट आफ इंडिया (पीएफआई) के एक संदिग्ध मास्टर ट्रेनर को केरल में उसके घर से गिरफ्तार किया गया है। एनआईए के प्रवक्ता ने कहा कि गिरफ्तार आरोपित जफर भीमंतविदा 2022 में दर्ज प्रतिबंधित संगठन की साजिश से संबंधित एक मामले में वांछित था। मामले में यह 59वीं गिरफ्तारी है।

अब तक 60 लोगों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल

इस मामले में एनआईए ने अब तक 60 लोगों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किए हैं। एनआईए ने कहा कि उसकी जांच से पता चला है कि भीमंतविदा पीएफआई मशीनरी का हिस्सा था जो 2047 तक देश में इस्लामी शासन स्थापित करने के लिए काम कर रहा था।

यह भी पढ़ेंः सुप्रीम कोर्ट और HC के जजों को घोषित करनी पड़ेगी संपत्ति! सरकार ने संसदीय समिति से और क्या कुछ कहा?

उस पर पीएफआई मास्टर ट्रेनर होने का संदेह था, जो कैडरों को हथियार प्रशिक्षण देकर उन्हें संगठन के सदस्यों के रूप में काम करने के लिए तैयार करने में लगा था। ऐसी टीम या दस्ते को लक्षित हमलों को अंजाम देने और पीएफआई नेतृत्व के आदेशों के क्रियान्वयन में बल प्रयोग करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

अन्य आरोपियों की जा रही छानबीन

अधिकारी ने कहा कि वह पहले भी केरल में विभिन्न हत्या के प्रयास और हमले के मामलों में शामिल था। जांच अब भी जारी है और साजिश में शामिल अन्य फरार आरोपितों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

यह भी पढ़ेंः Pakistan Politics: कौन होगा पाकिस्तान का अगला वजीर-ए-आजम… नाम पर लगी मुहर! 3-2 के फॉर्मूले पर हुई सत्ता की सेटिंग