Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

''भारत 2030 से पहले बन जाएगा तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था'', तमिलनाडु के राज्यपाल ने किया दावा

तमिलनाडु के राज्यपाल आर.एन रवि ने दावा कि भारत 2030 से पहले दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर आज भारत दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है तो यह सरकार के कारण नहीं बल्कि लोगों की वजह से है। ( फाइल फोटो)

By Jagran NewsEdited By: Preeti GuptaUpdated: Sun, 12 Feb 2023 11:52 AM (IST)
Hero Image
''भारत 2030 से पहले बन जाएगा तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था'', - आर एन रवि

नई दिल्ली, एएनआई। भारत की अर्थव्यवस्था देश की सबसे बड़ी पांचवी अर्थव्यवस्था बन गई है। भारत ने यूनाइटेड किंगडम को पछाड़ दिया है जिससे वह विश्व की पाँचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। अब केवल संयुक्त राज्य अमेरिका, चीन, जापान और जर्मनी की ही अर्थव्यवस्था भारत से बड़ी है। इसी कड़ी में तमिलनाडु के राज्यपाल आर.एन रवि ने नया दावा किया है। उन्होंने कहा कि भारत 2030 से पहले दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।

भारत को लोगों की वजह से हम सबसे बड़ी पांचवी अर्थव्यवस्था

राज्यपाल आर एन रवि ने देश के विकास पथ पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यदि आज भारत की दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी पांचवी अर्थव्यवस्था बना है तो यह लक्ष्य भारत के नागरिकों की वजह से हासिल हुआ है न कि भारत की सरकार के वजह से इसलिए यदि आज भारत सबसे बड़ी पांचवी अर्थव्यवस्था है तो इसका श्रेय यहां को लोगों को दिया जाता है।

"2030 तक भारत की इकोनॉमी बन जाएगी तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था"

तमिलनाडु के राज्यपाल आर एन रवि ने शनिवार को कोयंबटूर में एक कार्यक्रम में छात्रों को संबोधित किया। संबोधित करते हुए राज्यपाल रवि ने कहा कि अगर आज भारत दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है, तो यह सरकार की वजह से नहीं है। यह हमारे लोगों मेहनत की वजह से है। उन्होंने यह दावा किया है कि 2030 से पहले हम तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होंगे।

यह भी पढे़- WB Budget 2023: पश्चिम बंगाल विधानसभा सत्र बुधवार से होगा शुरू, राज्य वित्त मंत्री 15 फरवरी को करेंगी बजट पेश

"2047 तक दुनिया की भारत की अर्थव्यवस्था सबसे बड़ी होगी"

राज्यपाल आर एन रवि ने यह भी कहा कि 2047 तक हम दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होंगे। हमें इसमें कोई संदेह नहीं है। यहां तक कि दुनिया को भी इसमें कोई संदेह नहीं है। उन्होंने कहा कि देश सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था के रूप में आगे बढ़ रहा है जबकि पूरी दुनिया मंदी से जूझ रही है। राज्यपाल रवि ने देश के बढ़ते डिजिटल इकोसिस्टम पर प्रकाश डालते हुए कहा कि डिजिटल इंडिया आंदोलन ने एंटरप्रेन्योरशिप और स्टार्टअप संस्कृति को बढ़ावा दिया है। साथ ही उन्होंने हरित प्रौद्योगिकी और सतत प्रथाओं का लाभ उठाकर सतत विकास पर भी जोर दिया है।

यह भी पढे़- Delhi Mayor Election: 16 फरवरी को होगी मेयर चुनने की चौथी कोशिश, दिल्ली सरकार के प्रस्ताव को LG ने दी मंजूरी