Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

'मुस्लिम हो, तुम्हारे घर चाय नहीं पियूंगा', घर आए पुलिसकर्मी के बर्ताव से महिला डॉक्टर हैरान, वायरल हुआ पोस्ट

तमिलनाडु की एक महिला डॉक्टर ने एक्स पर पोस्ट किया है। उन्होंने घर आए पुलिसकर्मी पर धर्म के आधार पर भेदभाव करने का आरोप लगाया है। पुलिसकर्मी उनके घर पासपोर्ट वेरिफिकेशन के लिए आया था। महिला की पोस्ट वायरल हो गई है। इस पोस्ट को 10 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। महिला का कहना है कि वह पुलिसकर्मी के बर्ताव से हैरान हैं।

By Jagran News Edited By: Manish Negi Updated: Thu, 29 Aug 2024 08:25 AM (IST)
Hero Image
महिला डॉक्टर ने पुलिसकर्मी पर लगाया भेदभाव का आरोप (प्रतीकात्मक तस्वीर)

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। तमिलनाडु की एक महिला डॉक्टर ने पुलिसकर्मी पर धर्म के आधार पर उसके साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि पुलिसकर्मी पासपोर्ट वेरिफिकेशन करने के लिए उसके घर पर आया था। इस दौरान पुलिसकर्मी ने उसके घर पर बर्तन में चाय पीने से इनकार कर दिया। महिला ने इसको लेकर एक्स पर पोस्ट लिखी है।

तुम मुस्लिम हो?

पुलिसकर्मी पर आरोप लगाने वाली महिला डॉक्टर का नाम क्रिस्टियनेज रत्ना किरुबा है। क्रिस्टियनेज ईसाई हैं और उन्होंने मुस्लिम युवक से शादी की है। उनका दावा है कि घर आए पुलिसकर्मी ने उसके बर्तनों में चाय या कॉफी पीने से इनकार कर दिया। उन्होंने बताया कि पुलिसकर्मी के सामने चाय या कॉफी की पेशकश की। पुलिसवाले ने पूछा- तुम मुस्लिम हो ना? वह उनके बर्तनों में कुछ खा नहीं सकता। पुलिसकर्मी को इसके बाद मेरी सास ने एक गिलास में कोल्डड्रिंक दी। उन्होंने कहा- इस गिलास को हम लोग यूज नहीं करते। पुलिसकर्मी ने इसके बाद थोड़ी कोल्डड्रिंक गिलास में छोड़ दी और देवर को पीने को कहा। डॉक्टर ने लिखा कि ये उसके लिए बहुत चौंकाने वाला था।

वायरल हुआ पोस्ट

क्रिस्टियनेज का पोस्ट वायरल हो गया है। उनकी पोस्ट को 10 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी को चाय या कॉफी लेने से मना करने का अधिकार है, लेकिन उन्होंने मेरे देवर को अपना झूठा खाने को कहा, उन्हें ऐसा नहीं कहना चाहिए था। उनकी पोस्ट पर नेटिजन्स की प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिल रही है।

मेडिसिन डॉक्टर हैं क्रिस्टियनेज

क्रिस्टियनेज की लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार, वह एक इंटरनल मेडिसिन डॉक्टर हैं। उन्होंने वेल्लोर से ग्रेजुएशन की है। वह फ्रीलांस लिखती भी हैं।