Telangana Farm Loan Waiver: तेलंगाना के सीएम ने किसानों को दी कर्ज माफी की बड़ी सौगात, 11 लाख परिवारों को होगा लाभ
तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने किसानों को कर्ज माफी की बड़ी सौगात दी है। पहले चरण में एक लाख रुपये तक ऋण लेने वाले किसानों का लोन माफ होगा। रेड्डी ने सचिवालय में आयोजित एक कार्यक्रम में कुछ किसानों को चेक भी सौंपे। बैंकों को जारी किए गए 6098 करोड़ रुपये से लगभग 11 लाख परिवारों को लाभ होगा।
पीटीआई, हैदराबाद। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने गुरुवार को कृषि ऋण माफी योजना की शुरुआत की। पहले चरण में एक लाख रुपये तक ऋण लेने वाले किसानों का लोन माफ होगा। इसके लिए किसानों के बैंक खातों में 6,098 करोड़ रुपये जमा किए गए।
सीएम रेड्डी ने कई किसानों को सौंपा चेक
रेड्डी ने सचिवालय में आयोजित एक कार्यक्रम में कुछ किसानों को चेक भी सौंपे। बैंकों को जारी किए गए 6,098 करोड़ रुपये से लगभग 11 लाख परिवारों को लाभ होगा। ऋण माफी योजना दो अन्य चरणों में पूरा किया जाएगा। दूसरे चरण में जहां 1.5 लाख रुपये तक के ऋण जुलाई के अंत तक माफ किए जाएंगे, वहीं तीसरे चरण में दो लाख रुपये तक के फसल ऋण अगस्त में माफ किए जाएंगे।
ఈ రోజు నా జీవితంలో…
మరచిపోలేని మధుర జ్ఞాపకం…
రాష్ట్ర రైతాంగ చరిత్రలో…
ఇదొక అద్భత ఘట్టం.
సేద్యం కోసం స్వేదం చిందించే రైతు…
అప్పుల ఊబిలో చిక్కి…
అగమ్యగోచరం కాకూడదు…
అన్నం పెట్టే చెయ్యి…
యాచించే పరిస్థితి ఉండకూడదు…
అందుకే…
ప్రజా ప్రభుత్వం ఏకకాలంలో…
రూ.2 లక్షల… pic.twitter.com/GQgUQAIQEG— Revanth Reddy (@revanth_anumula) July 18, 2024
इतने चरणों में किया जाएगा लागू
इस अवसर पर सीएम ने कहा कि ऋण माफी कार्यक्रम 31,000 करोड़ रुपये के साथ तीन चरणों में लागू किया जा रहा है जो अगस्त में समाप्त होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली बीआरएस सरकार ने दो कार्यकाल तक सत्ता में रहने के बावजूद कृषि ऋण माफी के अपने वादे को ठीक से लागू नहीं किया। सीएम ने कहा पिछले सात महीनों में कल्याण कार्यक्रमों पर 29,000 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।
यह भी पढ़ेंः
Farmer Loan Waiver: किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, इस राज्य ने कर दिया एक लाख रुपये तक का कर्ज माफ