Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

जानिए, कहां फहराया जाएगा देश का सबसे ऊंचा तिरंगा

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में देश के सबसे ऊंचे झंडे को फहराने की जोरशोर से तैयारी चल रही है।

By Lalit RaiEdited By: Updated: Tue, 31 May 2016 10:04 AM (IST)
Hero Image

हैदराबाद। देश का सबसे ऊंचा तिरंगा फहराने के लिए तेलंगाना तैयार है। अगर एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की तरफ से इजाजत मिली तो तेलंगाना अपने दूसरे जन्मदिन के मौके पर 2 जून को एक इतिहास लिखेगा। योजना के मुताबिक हुसैनसागर झील के पास संजीवैय्या पार्क में तिरंगा फहराया जाना है। करीब 92.35(303 फीट) मीटर की ऊंचाई पर फहराये जाने वाले तिरंगे के लिए जोरशोर से तैयारियां चल रही हैं।

माउंट मकालू के शिखर पर फहरा तिरंगा

पॉलीएस्टर से बने 108 फीट लंबे और 72 फीट चौड़े और 92 किलोग्राम वजन के तिरंगे को मुबंई से खरीदा गया है। किसी तरह की रुकावट न आए इसके लिए चार और तिरंगे झंडे को रखा गया है। तेलंगाना के मुख्य अभियंता गणपति रेड्डी का कहना है कि तिरंगे को फहराने के लिए कोलकाता की स्कीपर फर्म को जिम्मेदारी दी गयी है। इस पूरे अभियान में करीब 1 करोड़ अस्सी लाख खर्च होंगे। स्टील पाइप से भरे हुए सात ट्रकों को संजीवैय्या पार्क लाया गया है।

50 टन वजन वाले इन पाइप को जोड़कर 92 मीटर ऊंचा स्तंभ बनाया जाएगा। तिरंगा फहराने के लिए 10 फीट का फाउंडेशन बनाया गया है। एनडीटीवी.कॉ़म के मुताबिक एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि ये तेलंगान के साथ साथ पूरे देश के लिए गर्व की बात है। गौरतलब है कि हाल ही में रांची और रायपुर में देश का सबसे ऊंचा तिरंगा फहराया गया था।