Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Agartala: त्रिपुरा में वाम, कांग्रेस सांसदों पर हमले के मामले में तीन लोग हुए गिरफ्तार

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने शनिवार को बताया अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। हमले में शामिल अन्य लोगों को पकड़ने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने कहा कि वामपंथी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात करेंगे

By AgencyEdited By: Shashank MishraUpdated: Sat, 11 Mar 2023 10:51 PM (IST)
Hero Image
त्रिपुरा में हिंसा का मुद्दा संसद में उठाया जाएगा- प्रतिनिधिमंडल पर शुक्रवार को हुआ था हमला

अगरतला, पीटीआई। त्रिपुरा के सिपाहीजाला जिले में वाम दलों और कांग्रेस के संसदीय प्रतिनिधिमंडल पर हमले के सिलसिले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। प्रतिनिधिमंडल पर शुक्रवार को बिशालगढ़ अनुमंडल के सीमावर्ती गांव नेहलचंद्रनगर में उस समय हमला किया गया जब वह चुनाव के बाद की हिंसा से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रहा था।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से करेंगे मुलाकात

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने शनिवार को बताया, अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। हमले में शामिल अन्य लोगों को पकड़ने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। चुनाव के बाद हिंसा के ज्यादातर मामले सिपाहीजला और खोवाई जिलों से सामने आए हैं। वहीं वाम-कांग्रेस के वाम-कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि त्रिपुरा में ¨हसा का मुद्दा संसद में उठाया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने कहा कि वामपंथी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात करेंगे और उन्हें हालात से अवगत कराएंगे।

माकपा के राज्यसभा सदस्य एलामारम करीम ने कहा कि प्रतीत होता है कि त्रिपुरा में कानून और व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है। कांग्रेस महासचिव अजय कुमार ने दावा किया कि भाजपा ने त्रिपुरा में ''तालिबानी राज'' स्थापित किया है। माकपा नेता जितेंद्र चौधरी ने कहा कि राज्य में चुनाव के बाद हिंसा की 1,000 से अधिक घटनाएं हुई हैं।

प्रतिनिधिमंडल पर हमला निंदनीय विजयन

केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने त्रिपुरा में वामदलों और कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल पर हमले की हमले की निंदा की। उन्होंने शुक्रवार रात ट्वीट कर आरोप लगाया कि इस जघन्य कृत्य के पीछे 'संघ परिवार के गुंडे' हैं।