Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

कर्नाटक में आमने-सामने से भिड़ीं दो कारें, तीन की मौत और पांच घायल; एक की हालत बेहद नाजुक

कर्नाटक के शिवमोगा जिले में दर्दनाक हादसे से कोहराम मच गया। यहां दो कारों में आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन लोगों की जान जा चुकी है। पांच लोग घायल हैं। एक शख्स की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक हादसा शिवमोगा चिड़ियाघर के नजदीक हुआ है। सभी घायलों को अस्पताल भेज दिया गया है।

By Jagran News Edited By: Ajay Kumar Updated: Sat, 06 Jul 2024 03:18 PM (IST)
Hero Image
कर्नाटक के शिवमोगा जिले में दर्दनाक हादसा। (सांकेतिक फोटो)

पीटीआई, शिवमोगा (कर्नाटक)। कर्नाटक के शिवमोगा में एक दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की जान चली गई। हादसा जिला मुख्यालय के बाहरी क्षेत्र में हुआ है। दोनों कारों में टक्कर आमने-सामने से हुई है। पुलिस के मुताबिक पांच लोग घायल हैं। इनमें से एक की हालत नाजुक है। मृतक चित्रदुर्ग जिले के चल्लकेरे तालुका के डोड्डेरी गांव के रहने वाले थे। सभी शिवमोगा के सिगंडुरु से लौट रहे थे। पुलिस के मुताबिक हादसा शिवमोगा चिड़ियाघर के पास हुआ है।

यह भी पढ़ें: 'पहली नजर में प्यार, शादी और आखिरी ख्वाहिश...' शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह की पत्नी की बातें सुनकर आंखें हो जाएंगी नम;VIDEO

यह भी पढ़ें: कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी, सेना का एक जवान बलिदान