Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

लोन एप्स मामले में तीन लोगों की गिरफ्तारी, दो चीनी नागरीक भी शामिल

सेंट्रल क्राइम ब्रांच (CCB) बेंगलुरु ने बताया लोन एप्स मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दो चीनी नागरिकों के शामिल होने का पता चला है। उन्हें जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। बताया गया यह एप्स अत्यधिक दरों पर ऋण प्रदान करते हैं।

By Nitin AroraEdited By: Updated: Mon, 28 Dec 2020 09:29 AM (IST)
Hero Image
लोन एप्स मामले में तीन लोगों की गिरफ्तारी, दो चीनी नागरीक भी शामिल

बेंगलोर, एएनआइ। समाज में आज ऐसी कई एप चल रही है, जो तुरंत आपको लोन दिलाने का वादा करता है, लेकिन पिछले कुछ दिनों में ऐसी लोन एप्स से जुड़े लोगों को लोगों पर जबरन दवाब बनाने को लेकर गिरफ्तार किया जा रहा है। सेंट्रल क्राइम ब्रांच (CCB), बेंगलुरु ने बताया, 'लोन एप्स मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दो चीनी नागरिकों के शामिल होने का पता चला है। उन्हें जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।' बताया गया यह एप्स अत्यधिक दरों पर ऋण प्रदान करते हैं। फिर बाद में वसूली के लिए धमकी / बल का उपयोग करने तक पर उतर जाते हैं। 

हाल ही में तेलंगाना में अवैध एप के जरिए तुरंत लोन देकर लोगों से जबरन वसूली करने के आरोप में चीन नागरिक समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने बताया था कि चारों लोगों पर एक अवैध एप के जरिए लोगों को कर्ज देने और जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल अभी एक चीनी नगारिक और दो अन्य लोग फरार है, जिनकी तालश जारी है।

बता दें कि पिछले कुछ दिनों से एक नई तरह की ठगी का मामला सामने आया है। देश के कई बड़े शहरों में लोन एप (Loan App) के जरिए ठगी की जा रही है। आज के इस दौर में हर किसी को लोन की जरूरत पड़ती ही है। इसी का फायदा उठाते हुए कई कंपनियां लोगों को घर बैठे एप के माध्यम से लोन दे रही हैं। इन लोन एप के माध्यम से छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी रकम आपके बैंक खाते में आसानी से ट्रांसफर की जाती है। एप के माध्यम से जितना ही ये लोन लेने में आसान है उससे कहीं ज्यादा लोग इसमें ठगी का शिकार हो रहे हैं।