Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

टीएन शेषन को ओल्ड एज होम का सहारा

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार टीएन शेषन चेन्नई के एक ओल्ड एज होम 'एसएसम रेजिडेंसी' में अपने दिन गुजार रहे हैं। उन्हें भूलने की बीमारी है। उनके साथ उनकी पत्नी जयलक्ष्मी भी रह रही हैं।

By Sachin BajpaiEdited By: Updated: Wed, 10 Jan 2018 10:49 PM (IST)
Hero Image
टीएन शेषन को ओल्ड एज होम का सहारा

नई दिल्ली, जेएनएन: देश को चुनाव आयोग की ताकत दिखाने वाले पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त टीएन शेषन इन दिनों गुमनामी की जिंदगी जी रहे हैं। टीएन शेषन अपनी पत्नी के साथ चेन्नई के ओल्ड एज होम में अपने दिन काट रहे हैं। शेषन दंपती की कोई संतान नहीं है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार टीएन शेषन चेन्नई के एक ओल्ड एज होम 'एसएसम रेजिडेंसी' में अपने दिन गुजार रहे हैं। उन्हें भूलने की बीमारी है। उनके साथ उनकी पत्नी जयलक्ष्मी भी रह रही हैं।

बताया जा रहा है कि शेषन सत्य साईं बाबा के भक्त थे। उनके निधन के बाद वो सदमे में आ गए थे। उसके बाद उन्हें 'ओल्ड एज होम' में भर्ती कराया गया था। यहां तीन साल रहने के बाद वो फिर से अपने घर चले गए, लेकिन कुछ दिनों बाद वो 'ओल्ड एज होम' लौट आए। विगत 15 दिसंबर को अपना 85वां जन्मदिन मना चुके टीएन शेषन इन दिनों यहीं रह रहे हैं।

1990 के दशक के मध्य में मुख्य चुनाव आयुक्त शेषन ने बिहार में चुनावों में सख्ती बरती थी। तब बिहार में बूथ कैप्चरिंग, हिंसा और गड़बड़ी का बोलबाला रहता था। शेषन ने इसे चुनौती के रूप में लिया और निष्पक्ष चुनाव संपन्न करवाने के लिए कई कड़े कदम उठाए थे।

देश में पहली बार उन्होंने कई चरणों में मतदान कराने की परंपरा की शुरुआत की थी। ऐसा करने से वो अचानक से देश भर में सुर्खियों में आ गए थे।