Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Top News: विपक्ष के आरोपों पर BJP ने किया पलटवार, वरिष्ठ नागरिकों को मिलेगा वोट-फ्रॉम-होम का विकल्प

Know Top 05 News Stories 11 March 2023 ईडी की कार्रवाई को लेकर विपक्ष के आरोपों पर भाजपा ने पलटवार किया है। उसने कहा कि सारे भ्रष्टाचारी बारी-बारी पकड़े जा रहे हैं। कोई भी भ्रष्टाचारी कानून से ऊपर नहीं है और कानून पूरी मजबूती से अपना काम करेगा।

By Shashank MishraEdited By: Shashank MishraUpdated: Sat, 11 Mar 2023 04:35 PM (IST)
Hero Image
Top 05 News 11 March 2023: आइए आज दिन-भर 05 बड़ी खबरों पर एक नजर डालते हैं।

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। शनिवार को देश और दुनिया में कई ऐसी घटनाएं घटी जिसने सुर्खियां बटोरी। आइए आज दिन-भर 05 बड़ी खबरों पर एक नजर डालते हैं। भारतीय जनता पार्टी ने ईडी की कार्रवाई को लेकर विपक्ष के आरोपों पर पलटवार किया है।

भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि जितने क्षेत्रीय दल भ्रष्टाचार में लिप्त हैं और जिन पर जांच एजेंसियां कार्रवाई कर रही हैं तो वो कभी विक्टिम कार्ड खेल रहे हैं...कभी इमोशनल कार्ड खेल रहे हैं। सारे भ्रष्टाचारी बारी-बारी पकड़े जा रहे हैं।

वही भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने शनिवार को घोषणा की कि 80 वर्ष से ऊपर के सभी वरिष्ठ नागरिकों और विकलांग लोगों को कर्नाटक विधानसभा चुनाव में वोट-फ्रॉम-होम विकल्प मिलेगा। 224 सदस्यीय कर्नाटक विधानसभा का कार्यकाल 24 मई को समाप्त होने वाला है।

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, "कर्नाटक विधानसभा का कार्यकाल 24 मई, 2023 तक है। इसलिए नई विधानसभा होनी है और उससे पहले चुनाव संपन्न होने हैं।

पढ़ें आज की टॅाप 05 खबरें:

1. ईडी की कार्रवाई को लेकर विपक्ष के आरोपों पर भाजपा ने किया पलटवार, कहा- सारे भ्रष्टाचारी पकड़े जाएंगे

भारतीय जनता पार्टी ने ईडी की कार्रवाई को लेकर विपक्ष के आरोपों पर पलटवार किया है। भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि जितने क्षेत्रीय दल भ्रष्टाचार में लिप्त हैं और जिन पर जांच एजेंसियां कार्रवाई कर रही हैं।

गौरव भाटिया ने नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा, ''नीतीश जी, क्या आपने मांग नहीं की थी कि लालू यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप हैं और इन पर कार्रवाई होनी चाहिए, लेकिन आज जब यह कार्रवाई हो रही है तो आप तथ्यों पर बात क्यों नहीं कर रहे।'' यहां पढ़ें पूरी खबर

2. कर्नाटक विधानसभा चुनाव में वरिष्ठ नागरिकों, विकलांगों को मिलेगा वोट-फ्रॉम-होम का विकल्प, EC ने की घोषणा

भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने शनिवार को घोषणा की कि 80 वर्ष से ऊपर के सभी वरिष्ठ नागरिकों और विकलांग लोगों को कर्नाटक विधानसभा चुनाव में वोट-फ्रॉम-होम विकल्प मिलेगा। 224 सदस्यीय कर्नाटक विधानसभा का कार्यकाल 24 मई को समाप्त होने वाला है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, "कर्नाटक विधानसभा का कार्यकाल 24 मई, 2023 तक है।

इसलिए नई विधानसभा होनी है और उससे पहले चुनाव संपन्न होने हैं। "कुमार ने आगे कहा कि अधिसूचना के पांच दिनों के भीतर फॉर्म 12डी उपलब्ध होगा, ताकि घर से मतदान करने के इच्छुक किसी भी 80 प्लस या पीडब्ल्यूडी मतदाता को सुविधा दी जा सके। "पहली बार, हम कर्नाटक में सभी 80 वर्ष से अधिक और विकलांग व्यक्तियों (पीडब्ल्यूडी) मतदाताओं को सुविधा प्रदान करने जा रहे हैं, यदि वे चाहें तो अपने घरों से भी मतदान कर सकते हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर

3. Tax Collection: सकल कर संग्रह में आया उछाल, 22.58 प्रतिशत बढ़कर 16 लाख करोड़ के पार

कर संग्रह के मोर्चे पर अच्छी खबर है। देश में चालू वित्त वर्ष में अब तक सकल प्रत्यक्ष कर संग्रह 22.58 प्रतिशत बढ़कर 16.68 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो कि वित्त वर्ष 2023 के संशोधित अनुमान का 83 प्रतिशत है। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) ने शनिवार को ये जानकारी दी गई।

प्रत्यक्ष कर में इजाफा पर्सनल इनकम टैक्स और कॉरपोरेट टैक्स में बढ़ोतरी की वजह से हुआ है। कर में बढ़ोतरी ऐसे समय पर हो रही है, जब वैश्विक अर्थव्यवस्था के मंदी में जाने की संभावना जताई जा रही है। वहीं, शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह 17 प्रतिशत बढ़कर 13.73 लाख करोड़ रुपये हो गया है। यहां पढ़ें पूरी खबर

4. Rohit Sharma ने किया शानदार कारनामा; सचिन तेंदुलकर, कोहली और धोनी के साथ इस खास लिस्ट में बनाई अपनी जगह

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने शनिवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 17,000 हजार रन पूरा कर लिया। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच में उन्होंने यह कारनामा किया।

भारत की तरफ से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 17,000 हजार रन बनाने वाले रोहित शर्मा छठे बल्लेबाज बन गए हैं। बता दें कि रोहित के अलावा, सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, राहुल द्रविड, सौरव गांगुली और एम एस धोनी ने यह कारनामा किया है। यहां पढ़ें पूरी खबर

5. Afghanistan: मजार-ए-शरीफ शहर में प्रेस अवार्ड कार्यक्रम के दौरान बम विस्फोट, एक की मौत; 5 घायल

अफगानिस्तान के मजार-ए-शरीफ शहर में दो दिन बाद फिर से हमला हुआ है। शहर में आज पत्रकारों के पुरस्कार समारोह के बम विस्फोट हो गया। जिसमें कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई और पांच अन्य लोग घायल हो गए हैं। बल्ख पुलिस के लिए तालिबान द्वारा नियुक्त प्रवक्ता मोहम्मद आसिफ वजीरी ने यह जानकारी दी कि एक समारोह के दौरान बम विस्फोट हुआ है।

आसिफ ने कहा कि बल्ख प्रांत की राजधानी मजार-ए-शरीफ में ताबियान फरहंग केंद्र में सुबह 11 बजे पत्रकार पुरस्कार समारोह के लिए एकत्र हुए थे, तभी यह विस्फोट हुआ। जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई है तो वहीं पांच लोग घायल भी हो गए हैं। बता दें कि मजार-ए-शरीफ में दो दिन पहले भी बम विस्फोट हुआ था। जिसमें प्रांतीय गवर्नर दाउद मुजमल और दो अन्य लोग मारे गए थे तो वहीं चार घायल भी हो गए थे। यहां पढ़ें पूरी खबर