Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Top 6 Crime Cases India: ये हैं वो 6 हत्याएं जिसने देश को हिला कर रख दिया था, आज तक नहीं सुलझ पाए रहस्य

Top 6 Murder Cases In India हमारे देश में न जाने कितनी ही हत्याएं हुई कुछ सुलझे और कुछ अब भी राज बने हुए है। ऐसे तो अनसुलझी हत्या के मामले बहुत है लेकिन आज हम देश के उन बड़े हत्याकांड का जिक्र करेंगे जो आज भी अनसुलझे रह गए।

By Nidhi AvinashEdited By: Updated: Mon, 26 Dec 2022 01:16 PM (IST)
Hero Image
Top 6 Crime Cases India: ये हैं वो 6 हत्याएं जिसने देश को हिला कर रख दिया था

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। Top 6 Murder Cases In India: मर्डर मिस्ट्री का मतलब होता है 'हत्या के रहस्य'। हमारे देश में न जाने कितनी ही हत्याएं हुई, कुछ सुलझे और कुछ अब भी राज बने हुए है। आपने किताबों या फिल्मों में न जाने कितने ही मर्डर मिस्ट्री देखा या पढ़ा होगा। लेकिन अगर यहीं सच्चे अपराध पर आधारित हो, तो आप क्या सोचेंगे? हत्या की ऐसी कई पहेली आज भी कहीं मिट्टी में दफन होकर रह गई है। कुछ ऐसा ही शीना बोरा मर्डर मिस्ट्री के दौरान हुआ था। क्या हमें ये कभी पता चल पाएगा कि मासूम प्रद्युम्न ठाकुर को किसने मारा? ऐसे तो अनसुलझी हत्या के मामले बहुत है लेकिन आज हम देश के उन बड़े हत्याकांड का जिक्र करेंगे जो आज भी अनसुलझे रह गए।

आइए नजर डालते हैं भारत के कुछ सबसे सनसनीखेज मर्डर केस

आरुषि मर्डर मिस्ट्री (2008 Noida double murder case)

आरुषि तलवार और हेमराज बंजादे (Arushi Talwar and Hemraj Banjade) की हत्या ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था। 16 मई, 2008 को 14 साल की आरुषि और 45 साल के हेमराज की हत्या कर दी गई थी। इस मामले की सबसे ज्यादा मीडिया कवरेज हुई। ये वो केस है जो मीडिया में सबसे लंबे समय तक बना रहा। हथियारा कौन है? किसने मारा आरुषि को? ऐसे न जाने कितने ही सवाल आज भी देश पूछता है। देश की जनता ये अनुमान लगा रही है कि आरुषि की हत्या उसके खुद माता-पिता ने की है। सवाल है कि क्या सच में कोई अपनी ही बेटी की ऐसी निर्मम हत्या कर सकता है?

अमर सिंह चमकीला (Amar Singh Chamkila Murder Case)

एक पंजाबी सिंगर की दिन दहाड़े मोटरसाइकिल सवारों की गैंग ने हत्या कर दी। ये सिंगर और कोई नहीं बल्कि अमर सिंह चमकीला (Amar Singh Chamkila) थे। संगीत की दुनिया के बादशाह और एक निडर पंजाबी विद्रोही जो आज भी पंजाब में सभी कलाकारों में से एक माने जाते हैं। उनकी मौत कैसे हुई, ये आज भी रहस्य बनकर रह गया है। जब वे अपने करियर के शिखर पर थे तब उन्हें हमेशा खालिस्तानी आंतकियों से हत्या की धमकी मिलती रहती थी। शायद इसलिए अमर सिंह के गाने काफी क्रांतिकारी होते थे।

8 मार्च 1988 को पंजाब के मेहसामपुर में उनके कार पर हमला किया गया। इस दौरान अमर सिंह की पत्नी अमरजोत भी उनके साथ थी। दोनों को गोलियों से भून दिया गया था। अमरजोत को जहां छाती पर गोली लगी थी तो वहीं अमर सिंह को सीने में 4 गोलियां मारी गई थी। दिनदहाड़े कई लोगों के सामने सिंगर की निर्मम हत्या होने के बावजूद किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया गया। अमर सिंह के कई सहयोगियों ने शिकायत की कि अन्य पंजाबी गायकों ने अमर के खिलाफ षड्यंत्र रचा था क्योंकि वह उनसे ज्यादा मशहूर थे। आज भी चमकीला की मौत किसने की ये कई लोगों के लिए रहस्य बना हुआ है। न ही ये केस सुलझा और न ही इस केस में किसी की गिरफ्तारी की गई।

छिपकली से दुष्कर्म, चूहे की निर्मम हत्या; जानवरों से जुड़ी 2022 की वो घटनाएं जिसे सुनकर दिमाग भी हो जाएगा सन्न

सुनंदा पुष्कर (Sunanda Pushkar death case)

कांग्रेस सांसद शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर (Sunanda Pushkar) की मौत का रहस्य आज तक नहीं सुलझ पाया। पुष्कर की दिल्ली के लीला पैलेस में एक होटल के कमरे में हत्या कर दी गई थी। शशि थरूर को उनका शव 17 जनवरी 2014 को मिला था। पहले माना गया कि सुनंदा ने आत्महत्या की है।

बाद में रिपोर्ट में सामने आया कि सुनंदा की मृत्यु सामान्य नहीं थी। बताया जाता है कि उनके शरीर पर कई चोट के निशान थे। 10 अक्टूबर 2014 को मेडिकल टीम ने बताया कि उनकी मौत जहर से हुई है। वहीं 6 जनवरी 2015 को दिल्ली पुलिस की एक रिपोर्ट में कहा गया कि सुनंदा की हत्या की गई थी। आज भी ये मामला अदलात में चल रहा है। अब भी सवाल खड़े होते है कि सुनंदा की मौत कैसे हुई थी?

रेयान स्कूल मर्डर केस (Ryan School Murder Case)

2017 सितंबर में गुड़गांव के रेयान इंटरनेशनल स्कूल (Ryan School)के बाथरूम में दूसरी कक्षा का प्रद्युम्न ठाकुर (Pradyumn Thakur) मृत पाया गया था। पहले कहा गया कि बच्चे के साथ यौन उत्पीड़न हुआ था, जिसके कारण उसकी मौत हो गई। इस मामले में एक बस कंडक्टर को गिरफ्तार किया गया था। लेकिन कुछ दिनों बाद एक रिपोर्ट सामने आई, जिसमें दावा किया गया कि ग्यारहवीं कक्षा के एक छात्र ने परीक्षा टालने के लिए उसकी हत्या कर दी थी। लेकिन सवाल तो ये है कि जब हत्या 11वीं कक्षा के छात्र ने की थी तो बस कंडक्टर की इस मामले में गिरफ्तारी क्यों की गई?

7 औरतों का वो बैंड, जो अपने संगीत के जरिए उड़ाता है रूसी राष्ट्रपति का मजाक

जेसिका लाल हत्याकांड (Murder of Jessica Lal)

90 के दशक का सबसे हिला देने वाला मामला। 1999 में, अधिकांश अखबारों की सुर्खियाँ थीं 'जेसिका को किसी ने नहीं मारा' (No One Killed Jessica)। वारदात के समय मौजूद किसी भी चशमदीद ने पुलिस को सही बयान नहीं दिया की आखिर जेसिका (Jessica Lal)को गोली किसने मारी थी। बता दें कि 29 अप्रैल, 1999 की रात दिल्ली के टैमरिंड कोर्ट रेस्टोरेंट में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वजह केवल इतनी थी कि जेसिका ने शराब परोसने से मना कर दिया था और उसका हत्यारा और कोई नहीं बल्कि मनु शर्मा था। बता दें कि तिहाड़ जेल में करीब 17 वर्ष से बंद मनु शर्मा को वर्ष 2020 को रिहा कर दिया गया है।

शरथ हत्याकांड (Banglore Sharath murder case)

बैंगलोर में एक आयकर अधिकारी के 19 वर्षीय बेटे की हत्या कर दी गई। उसका शव शहर के बाहरी इलाके में रामोहल्ली झील के पास मिला था। अपहरणकर्ताओं ने उसका गला दबाकर हत्या कर दी थी।

लेकिन कहानी में असली मोड़ तब आया जब पुलिस को पता चला कि अपहरणकर्ता उसके दोस्त ही थे। पीड़िता का करीबी दोस्त विशाल हत्या और अपहरण का मास्टरमाइंड था। 19 वर्षीय शरथ इंजीनियरिंग का छात्र था और उसके दोस्तों ने उसे मार डाला क्योंकि वे कर्ज चुकाना चाहते थे।

अपहरण (Abduction) और व्यपहरण (Kidnapping) क्या है? भारतीय दंड संहिता में ऐसे अपराध करने पर कितनी मिलती है सजा