Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Hindi News Today: आज अयोध्या जाएंगे पीएम नरेंद्र मोदी, राजस्थान कैबिनेट का होगा विस्तार; इन बड़ी खबरों पर रहेगी नजर

Todays Hindi News Breakfast With News में पढ़िए वो खबरें जिस पर आज रहेगी देश-दुनिया की नजरें। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अयोध्या कार्यक्रम का रोड शो परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास के अलावा जनसभा भी इसी साढ़े तीन घंटे के शेडयूल में है। वहीं आज राजस्थान कैबिनेट का विस्तार शनिवार को होगा। यहां एक नजर में पढ़िए आज देश और दुनिया में क्या- क्या हैं बड़े इवेंट्स।

By Versha Singh Edited By: Versha Singh Updated: Sat, 30 Dec 2023 08:00 AM (IST)
Hero Image
Breakfast With News में पढ़िए दिन भर की बड़ी खबरें

Breakfast With News में पढ़िए दिन भर की बड़ी खबरें

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अयोध्या कार्यक्रम का रोड शो, परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास के अलावा जनसभा भी इसी साढ़े तीन घंटे के शेडयूल में है। आज प्रधानमंत्री कुल 15 हजार 709 करोड़ रुपये की योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। वह कुल 12 हजार 405 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण व तीन हजार 304 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे इनमें 11 हजार 130 करोड़ रुपये की परियोजनाएं अयोध्या से संबंधित हैं। 
  • राजस्थान कैबिनेट का विस्तार शनिवार को होगा। कैबिनेट में भाजपा नए और अनुभवी चेहरों के साथ-साथ जातिगत समीकरणों के बीच संतुलन बनाना चाहती है। कैबिनेट में उम्मीद है कि 22 से 25 विधायकों के मंत्री पद की शपथ लेंगे। वहीं, कैबिनेट में उन सांसद और विधायकों को भी जगह देने की उम्मीद है जिन्होंने लोकसभा से इस्तीफा दिया है।

इन खबरों पर सबकी नजरें टिकी रहेंगी; उससे पहले आज का राशिफल, मौसम और हमारा संपादकीय आलेख यहां पढ़ें:

उत्तर भारत में पड़ रहा कोहरा

उत्तर भारत में घने कोहरे से दिन के तापमान में भारी गिरावट आई है। कोहरे के चलते शुक्रवार को भी उड़ानें और ट्रेन संचालन बाधित रहा। वंदे भारत एक्सप्रेस जैसी वीआइपी ट्रेन भी 20 घंटे से भी अधिक की देरी से चल रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ों पर हुई बर्फबारी और पश्चिमी विक्षोभ का असर अगले कुछ दिनों में ज्यादा दिखेगा। इस वजह से तापमान में गिरावट होगी।

यहां पढ़ें पूरी खबर- Weather Today: उत्तर भारत में कोहरे का कोहराम, यूपी में शीतलहर की चेतावनी; वंदे भारत समेत 150 ट्रेन 20 घंटे लेट, कई फलाइट्स डायवर्ट

आज देश को मिलेगी अमृत भारत ट्रेन

नए वर्ष पर बिहार को अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन का तोहफा मिलने जा रहा है। यह ट्रेन समस्तीपुर रेल मंडल के अंतर्गत चलाई जाएगी। इसका रूट दरभंगा से आनंद विहार के लिए होगा। दक्षिण पूर्व रेलवे में पहली अमृत भारत साप्ताहिक ट्रेन का उद्घाटन शनिवार यानी आज हो रहा है। उम्मीद की जा रही है जल्द ही चक्रधरपुर मंडल में भी नई अमृत भारत ट्रेन की शुरूआत होगी।

यहां पढ़ें पूरी खबर- Amrit Bharat Train: आज देश को मिलेगी अमृत भारत ट्रेन की सौगात, माता वैष्णो देवी-दिल्ली-बेंगलुरु समेत इन रूटों पर दौड़ेगी रेल

अब ट्रेनों में सभी को मिला करेगा कंफर्म टिकट

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने विश्वास दिलाया है कि 2030 तक इतनी अधिक ट्रेनें हो जाएंगी कि यात्रियों की प्रतीक्षा सूची की समस्या समाप्त हो जाएगी। वह शुक्रावर को उप्र के बस्ती में सांसद खेल महाकुंभ के समापन समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।

यहां पढ़ें पूरी खबर- Train Waiting Lists: ...तो अब ट्रेनों में खत्म हो जाएगी वेटिंग लिस्ट की समस्या, रेल मंत्री ने दी खुशखबरी

अमेरिका के उत्तर-पश्चिमी मेक्सिको में गोलीबारी

अमेरिका में गोलीबारी की घटना नहीं थम रही है। एक बार फिर से उत्तर-पश्चिमी मेक्सिको में गोलीबारी की घटना हुई है, जिसमें छह लोगों की मौत हो गई। वहीं, गोलीबारी की इस घटना में 26 अन्य लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी है।

यहां पढ़ें पूरी खबर- US Shooting: अमेरिका के उत्तर-पश्चिमी मेक्सिको में गोलीबारी, छह लोगों की मौके पर ही मौत; 26 घायल

गाजा में युद्ध के दौरान युवती ने दिया 4 बच्चों को जन्म

गाजा में छिड़े युद्ध के बीच एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। एक गर्भवती फलस्तीनी महिला प्रसव पीड़ा होने पर तीन छोटे बच्चों के साथ पैदल चलकर पांच किलोमीटर दूर स्थित अस्पताल पहुंची और वहां पर उसने चार बच्चों (दो लड़कियां और दो लड़के) को जन्म दिया।

यहां पढ़ें पूरी खबर- Israel Hamas war: ना कोई साधन, ना कोई रिश्तेदार... बचते-बचाते पांच KM चली गर्भवती और फिर दिया चार बच्चों को जन्म

यूपी में स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी रफ्तार

उत्तर प्रदेश में 2,532 विशेषज्ञ डॉक्टरों की जल्द भर्ती की जाएगी। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग को इन पदों पर भर्ती के लिए अधियाचन भेज दिया है। स्नातकोत्तर (पीजी) यानी एमडी व एमएस जैसे पाठ्यक्रम पास अभ्यर्थी इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन कर सकेंगे। विशेषज्ञ डाक्टरों में 268 पद सुपर स्पेशियलिटी डॉक्टरों के हैं।

यहां पढ़ें पूरी खबर- UP Doctor Bharti 2024: यूपी में स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी रफ्तार, जल्द होंगी 2532 पदों पर नई भर्तियां

गाजा में तेज हुई खूनी जंग

गाजा में अब मध्य क्षेत्र भीषण लड़ाई का मैदान बन गया है। यहां के अल-बुरेज, नुसीरत और मेघाजी में इजरायली सेना और इस्लामिक लड़ाकों के बीच आमने-सामने की लड़ाई चल रही है। गाजा के उत्तरी और दक्षिणी क्षेत्र के बाद इजरायली सेना अब मध्य क्षेत्र को नियंत्रण में लेने के लिए कार्रवाई कर रही है। वैसे इजरायली विमानों के हवाई हमले पूरे गाजा में जारी हैं।

यहां पढ़ें पूरी खबर- Israel Hamas War: गाजा में तेज हुई इजरायल-हमास की खूनी जंग, 21507 लोगों की मौत

पीएम मोदी और राष्ट्रपति बाइडन की दोस्ती का गवाह रहा साल 2023

साल 2023 जाने को है लेकिन इस साल भारत और अमेरिका के बीच संबंध काफी प्रगाढ़ होते देखे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के बीच व्यक्तिगत सौहार्द ने दुनिया के दो सबसे बड़े लोकतंत्रों के बीच संबंधों को और अधिक ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया है। ऐसा इसलिए भी कहा जा रहा है क्योंकि दोनों देशों ने अपनी रणनीतिक प्रौद्योगिकी साझेदारी को और बढ़ाने के लिए कई प्रमुख समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं।

यहां पढ़ें पूरी खबर- Year Ender 2023: पीएम मोदी और राष्ट्रपति बाइडन की दोस्ती का गवाह रहा साल 2023, मजबूत हुए अमेरिका-भारत के संबंध

राम मंदिर के गर्भगृह में विराजेंगे श्यामवर्णी रामलला

अयोध्या के राम मंदिर के मूल गर्भगृह में प्राण प्रतिष्ठित होने वाला रामलला का विग्रह श्याम वर्ण का होगा। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्यों ने मूर्ति चयन के लिए शुक्रवार को गुप्त मतदान किया। इसका परिणाम तो पांच से दस जनवरी के बीच सार्वजनिक किया जाएगा, लेकिन सूत्रों ने बताया, रामलला के जिस विग्रह को ट्रस्ट के अधिकाधिक सदस्यों ने पसंद किया, उसे अरुण योगीराज ने कर्नाटक की श्याम शिला से निर्मित किया है।

यहां पढ़ें पूरी खबर- Ram Mandir: राम मंदिर के गर्भगृह में विराजेंगे श्यामवर्णी रामलला, रामनगरी के इतिहास में आज कई अध्याय जोड़ेंगे प्रधानमंत्री

रूस ने यूक्रेन पर दागी मिसाइलें

रूस ने यूक्रेनी लक्ष्यों पर अंधाधुंध मिसाइलें दाग कर और 36 ड्रोन से हमला कर दहला दिया। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि हमले से कम से कम 31 लोगों की मौत हो गई और 160 से अधिक लोग घायल हो गए। वायुसेना के अधिकारियों के अनुसार, 22 महीने से जारी युद्ध में यह सबसे बड़ा हवाई हमला था।

यहां पढ़ें पूरी खबर- Ukraine-Russia War: रूस ने यूक्रेन पर ताबड़तोड़ दागीं 158 मिसाइलें, हमले में 31 की मौत; ब्रिटिश रक्षा मंत्रालय ने कही ये बात

UP सरकार ने युवाओं के लिए निकाली नौकरियां

उप्र पुलिस में सिपाही, उपनिरीक्षक व सहायक उपनिरीक्षक (गोपनीय, लिपिक व लेखा) के बाद शुक्रवार को कंप्यूटर आपरेटर ग्रेड-ए के 930 पदों पर तथा प्रोग्रामर ग्रेड-2 के 55 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो गई। पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड ने इसकी विस्तृत सूचना जारी कर दी है।

यहां पढ़ें पूरी खबर- Government Jobs: योगी सरकार ने खोला नौकरी का पिटारा, यूपी पुलिस में 930 पदों पर भर्ती होंगे कंप्यूटर ऑपरेटर

बिहार में नर्सों का थोकबंद तबादला

वाणिज्य कर विभाग में 78 अधिकारियों का स्थानांतरण हुआ है। इसके अलावा अपर आयुक्त को विशेष आयुक्त में प्रोन्नति दी गई है। सुबोध राम, प्रणव बोध रूंगटा, शारदा नंद झा, विमला कुमारी, सुनीता कुमारी, नवीन कुमार, विपिन कुमार झा और शशि शेखर सिंह को विशेष आयुक्त बनाया गया है।

यहां पढ़ें पूरी खबर- Bihar ANM Nurse Transfer: बिहार में नर्सों का थोकबंद तबादला, 971 ANM को मिला मनचाहा ट्रांसफर

आज का राशिफल

राशिफल के अनुसार, आज यानी 30 दिसंबर, शनिवार का दिन का सभी राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। जहां कुछ राशियों के लिए आज का दिन शानदार गुजरने वाला है, तो वहीं कुछ राशियों के जातकों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का भी सामना करना पड़ेगा।

यहां पढ़ें पूरी खबर- Aaj Ka Rashifal 30 December 2023: मन रहेगा अशांत, व्यापार में बनेगा लाभ का योग, पढ़िए दैनिक राशिफल

आखिर में पढ़िए संपादकीय आलेख-

आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता भारत

मोदी सरकार की मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत मुहिम के नतीजे अब दिखने लगे हैं। इलेक्ट्रानिक एवं मोबाइल, दवा, रक्षा और खिलौना क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। वित्त वर्ष 2022-23 में भारत में 3.5 लाख करोड़ रुपये के मोबाइल फोन का उत्पादन हुआ। इस समय सैमसंग और एपल सहित कई वैश्विक ब्रांड भारत में मोबाइल फोन का विनिर्माण कर रहे हैं। गूगल भी भारत में मोबाइल निर्माण की पहल कर चुका है। देश में बिकने वाले मोबाइल फोन में से 97 प्रतिशत स्मार्टफोन देश में ही निर्मित हो रहे हैं। यही कारण है कि वित्त वर्ष 2014-15 में जहां 78 प्रतिशत मोबाइल फोन आयात होते थे, वहीं अब यह अनुपात घटकर मात्र तीन प्रतिशत रह गया है।

यहां पढ़ें पूरी खबर- आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता भारत, विश्व की दिग्गज कंपनियां देश में निवेश के लिए प्रतिबद्ध