Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Hindi News Today: भजनलाल शर्मा आज लेंगे राजस्थान CM पद की शपथ, PM मोदी और शाह भी रहेंगे मौजूद; महुआ मोइत्रा की याचिका पर आज होगी सुनवाई

Todays Hindi News Breakfast With News में पढ़िए वो खबरें जिस पर आज रहेगी देश-दुनिया की नजरें। वहीं भजनलाल शर्मा शुक्रवार सुबह सवा ग्यारह बजे राजस्थान के मुख्यमंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे। इस दौरान कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा मौजूद रहेंगे। यहां एक नजर में पढ़िए आज देश और दुनिया में क्या- क्या हैं बड़े इवेंट्स।

By Versha SinghEdited By: Versha SinghUpdated: Fri, 15 Dec 2023 08:02 AM (IST)
Hero Image
Breakfast With News में पढ़िए दिन भर की बड़ी खबरें

Breakfast With News में पढ़िए दिन भर की बड़ी खबरें

  • भजनलाल शर्मा शुक्रवार सुबह सवा ग्यारह बजे राजस्थान के मुख्यमंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे। उनके साथ दो उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा भी शपथ लेंगे। राज्यपाल कलराज तीनों को शपथ दिलाएंगे। जयपुर में अल्बर्ट हाल के सामने आयोजित होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा मौजूद रहेंगे।
  • ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक आज यानी शुक्रवार को भारत की अपनी तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर आ रहे हैं। विदेश मंत्रालय ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि सुल्तान अपने वरिष्ठ मंत्रियों और अधिकारियों के एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ राजकीय यात्रा पर भारत आएंगे।
  • सुप्रीम कोर्ट शुक्रवार को कथित तौर से 'अनैतिक आचरण' को लेकर लोकसभा से निष्कासन के खिलाफ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद महुआ मोइत्रा की याचिका पर सुनवाई करेगा।
  • दिल्ली विधानसभा का विशेष सत्र शुक्रवार से शुरू हो रहा है। यह सत्र बेहद ही खास होने वाला है क्योंकि बजट सत्र के बाद ये पहला सत्र होगा जिसमें प्रश्नकाल रखा जाएगा। इसमें सदस्य मंत्रियों से अपने क्षेत्रों के सवाल पूछ सकेंगे। वहीं सत्तापक्ष द्वारा हाल ही संसद की सुरक्षा में चूक का मामला विधानसभा में जोरशोर से उठाया जा सकता है।
  • मुख्तार अंसारी के खिलाफ लंबित कोयला व्यवसायी नंद किशोर रूंगटा के भाई महावीर प्रसाद रूंगटा को धमकी देने के मुकदमे में शुक्रवार को फैसला आ सकता है।

इन खबरों पर सबकी नजरें टिकी रहेंगी; उससे पहले आज का राशिफल, मौसम और हमारा संपादकीय आलेख यहां पढ़ें:

पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी

दिल्ली-यूपी समेत पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड ने दस्तक दे दी है। हर बीतते दिन के साथ ठंड बढ़ रही है और न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। गुरुवार सुबह दिल्ली का तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रहने की उम्मीद है।

यहां पढ़ें पूरी खबर- Weather Update: पहाड़ों पर बर्फबारी से उत्तर भारत में बढ़ेगी ठिठुरन, देश के इन राज्यों में आज बारिश का अनुमान

अब चंद्रमा की सतह से नमूने लाने का लक्ष्य

चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर साफ्ट लैंडिंग कर इतिहास रचने वाले भारत की नजर अब अपने अगले लक्ष्य पर है। सफल चंद्रयान-3 मिशन से उत्साहित भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) प्रमुख एस. सोमनाथ ने गुरुवार को कहा कि इसरो अब चंद्र सतह से नमूने (सैंपल) लाने पर विचार कर रहा है। 

यहां पढ़ें पूरी खबर- ISRO: अब चंद्रमा की सतह से नमूने लाने का लक्ष्य, इसरो चीफ बोले- भारत की नजर अब अपने अगले टारगेट पर

संसद की सुरक्षा, यूसीसी और CAA पर शाह का बयान

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को कहा कि संसद की सुरक्षा में सेंध एक गंभीर मामला है और लोकसभा स्पीकर इस पर विचार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष इस मुद्दे पर राजनीति कर रहा है। एक समाचार चैनल को दिए साक्षात्कार में शाह ने कहा कि संसद की सुरक्षा में सेंध की जांच के लिए सरकार ने वरिष्ठ महानिदेशक की अध्यक्षता में एक समिति बनाई है जिसकी रिपोर्ट 15-20 दिनों में प्रकाशित कर दी जाएगी।

यहां पढ़ें पूरी खबर- Parliament Security Breach: संसद की सुरक्षा, यूसीसी और CAA पर शाह बोले- जल्द होंगे कानून लागू; विपक्ष ना करे राजनीति

PM मोदी के साथ परीक्षा पर चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि उनकी 'परीक्षा पे चर्चा' पहल का उद्देश्य तनाव को सफलता में बदलना है, जिससे छात्र मुस्कुराते हुए परीक्षा दे सकें।उनकी टिप्पणी बुधवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा एक्स पर एक पोस्ट पर आई जिसमें छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों को सूचित किया गया कि परीक्षा के दौरान उनका ''तनाव-राहत कार्यक्रम'' 'परीक्षा पे चर्चा' वापस आ गया है।

यहां पढ़ें पूरी खबर- Pariksha Pe Charcha: छात्रों को तनाव से लड़ने के लिए पीएम मोदी ने दिया मंत्र, बोले- 'परीक्षा पे चर्चा' का लक्ष्य तनाव को सफलता में बदलना है

गाजा की तबाही पर राष्ट्रपति पुतिन ने ली चुटकी

राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को गाजा पट्टी की स्थिति को बड़े पैमाने की तबाही बताया। उन्होंने कहा कि इसकी तुलना यूक्रेन संघर्ष से नहीं की जा सकती। एजेंसी एएफपी के मुताबिक, पुतिन ने मॉस्को में एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान ये टिप्पणियां दीं, क्योंकि कीव के खिलाफ उनका पूर्ण पैमाने पर सैन्य हस्तक्षेप दो साल के निशान के करीब पहुंच गया है।

यहां पढ़ें पूरी खबर- Israel Hamas War: गाजा की तबाही पर राष्ट्रपति पुतिन ने ली चुटकी, बोले- यूक्रेन का हाल ऐसा तो नहीं...

ऐसे राम मंदिर पहुंचाएगा गुगल

प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व रामनगरी की यातायात व्यवस्था में ग्लोबल परिवर्तन देखने को मिलेगा। राम मंदिर देखने की इच्छा रखने वाले देश-दुनिया के श्रद्धालुओं को गूगल मैप रास्ता दिखाएगा। श्रद्धालुओं को राममंदिर का रास्ता गूगल मैप से पूछना होगा, इसके बाद मैप पर सुगम मार्ग आगंतुक को दिखाई देने लगेगा।

यहां पढ़ें पूरी खबर- Ram Mandir Update: देश-दुनिया के श्रद्धालुओं को रामनगरी तक पहुंचाएगा गूगल, एक क्लिक में मिलेगी हर जानकारी

पुलिस की गिरफ्त में मास्टरमाइंड

संसद में अचानक घुसे शख्स ने पूरे देश को हैरान कर दिया, इस घटना ने संसद हमले की याद दिला दी। गनीमत रही कि कोई बड़ी अनहोनी नहीं हुई। हालांकि इस घटना का मास्टरमाइंड ललित मोहन झा पुलिस की गिरफ्त में आ चुका है। जांच में पता चला है कि मुख्य आरोपी ललित मोहन झा घटना के बाद राजस्थान भाग गया था। वहीं, पुलिस अब सैकड़ों सवालों के जवाब आरोपी ललित से पूछ रही है।

यहां पढ़ें पूरी खबर- Parliament Security Breach: पुलिस की गिरफ्त में मास्टरमाइंड, सवाल ये कि राजस्थान क्यों भागा था आरोपी? जांच एजेंसी ढूंढ रही जवाब

CM विष्णु देव साय बोले- सभी गारंटियां होंगी पूरी

छत्तीसगढ़ में नवगठित भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा से ही आदिवासियों को वोट बैंक समझा, वोट बैंक की राजनीति के बीच भाजपा ही एक ऐसी पार्टी रही जिसने आदिवासियों को मान-सम्मान दिया। आज देश के सर्वोच्च पद पर आसीन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु भी आदिवासी समाज से हैं। हमें इस बात पर गर्व है।

यहां पढ़ें पूरी खबर- CM Vishnu deo Sai Interview: कांग्रेस ने आदिवासियों को वोट बैंक समझा तो अटल-मोदी ने बढ़ाया सम्मान; सभी गारंटिया होंगी पूरी

मैच में दिखा Suryakumar Yadav का धूम-धड़ाका

भारतीय टीम के नए कप्तान सूर्यकुमार यादव ने तीसरे और आखिरी टी20 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ शानदार शतक जमाया। सूर्या ने जोहान्सबर्ग के मैदान के चारों-तरफ चौके और छक्कों की बौछार लगा दी। उन्होंने टी-20 इंटरनेशनल में अपना चौथा शतक जमाया है।

यहां पढ़ें पूरी खबर- IND vs SA 3rd T20: Suryakumar Yadav का धूम-धड़ाका, टी20 शतक जड़कर बनाया बड़ा रिकॉर्ड; यह कमाल करने वाले बने पहले क्रिकेटर

जानवरों का मांस खाने को मजबूर फलस्तीनी

दो महीने से ज्यादा से इजरायली हमले झेल रही गाजा पट्टी के ज्यादातर स्थानों पर राहत सामग्री नहीं पहुंच रही है, इसके कारण वहां पर भुखमरी के हालात पैदा हो रहे हैं। भूखी-प्यासी जनता राहत सामग्री के ट्रकों को लूट रही है। लोग पालतू गधों और अन्य जानवरों को काट रहे हैं और उनके मांस से भूख शांत करने की कोशिश कर रहे हैं। यह जानकारी संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरस ने दी है।

यहां पढ़ें पूरी खबर- गाजा पट्टी में गधों और पालतू जानवरों का मजबूरन मांस खा रहे फलस्तीनी, आप देखकर रह जाएंगे दंग; भुखमरी जैसे हालात हुए पैदा

ब्रिटेन के सांसदों ने की PM मोदी की तारीफ

ब्रिटेन की राजधानी लंदन में माइनॉरिटीज फाउंडेशन ने 'नमस्ते लंदन रिसर्जेंस ऑफ ए न्यू इंडिया' कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में ब्रिटेन के सांसदों ने भारत के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की उपलब्धियों की तारीफ की।

यहां पढ़ें पूरी खबर- PM Modi: ब्रिटेन के सांसदों ने पीएम मोदी की तारीफों के बांधे पुल, कहा- दुनिया में बढ़ा भारत का कद