Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Top News: अरुणाचल में 15 उग्रवादियों का आत्मसमर्पण, PM Modi ने हुबली को लंबे रेलवे प्लेटफॉर्म की दी सौगात

सिक्किम में भारी बर्फबारी के चलते सैकड़ों पर्यटक फंस गए जिसके बाद भारतीय सेना ने पर्यटकों को बचाने के लिए ऑपरेशन हिमराहट शुरू किया। वहीं इस्टर्न नगा नेशनल गवर्नमेंट के 15 उग्रवादियों ने संगठन प्रमुख तोशाम मोसांग के साथ अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।

By Sonu GuptaEdited By: Sonu GuptaUpdated: Mon, 13 Mar 2023 12:06 AM (IST)
Hero Image
Top News: दिन-भर की पांच बड़ी खबरों पर नजर।

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। देश और दुनिया में रविवार को कई ऐसी घटनाएं घटी, जिसने सुर्खियां बटोरी। आइए, आज दिन-भर की पांच बड़ी खबरों पर नजर डालते हैं।

सिक्किम में भारी बर्फबारी के चलते सैकड़ों पर्यटक फंस गए। जिसके बाद भारतीय सेना ने पर्यटकों को बचाने के लिए ऑपरेशन हिमराहट शुरू किया और देवदूत बनकर इन पर्यटकों को बचाकर उन्हें सुरक्षित स्थानों में ले जाया गया।

वहीं, इस्टर्न नगा नेशनल गवर्नमेंट (ईएनएनजी) के 15 उग्रवादियों ने संगठन प्रमुख तोशाम मोसांग के साथ अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।

इधर, 12 मार्च को अहमदाबाद में खेले गए चौथे दिन के खेल में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। टीम इंडिया ने विराट कोहली (Virat Kohli) की शतकीय पारी के चलते पहली पारी में 571 रनों का स्कोर खड़ा किया।

Top News 12 March 2023: आज की 5 प्रमुख खबरें

1. सिक्किम में भारी बर्फबारी में फंसे पर्यटकों के लिए देवदूत बनकर सामने आई भारतीय सेना

सिक्किम में भारी बर्फबारी के चलते सैकड़ों पर्यटक फंस गए। जिसके बाद भारतीय सेना ने पर्यटकों को बचाने के लिए ऑपरेशन हिमराहट शुरू किया और देवदूत बनकर इन पर्यटकों को बचाकर उन्हें सुरक्षित स्थानों में ले जाया गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, पुलिस और स्थानीय प्रशासन की मदद से त्रिशक्ति कोर के जवानों ने तत्काल प्रभाव से राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। जिसको ऑपरेशन हिमराहट का नाम दिया गया। यहां पढ़ें पूरी खबर

2. अरुणाचल में 15 उग्रवादियों ने किया आत्मसमर्पण

इस्टर्न नगा नेशनल गवर्नमेंट (ईएनएनजी) के 15 उग्रवादियों ने संगठन प्रमुख तोशाम मोसांग के साथ रविवार को अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि यहां पुलिस मुख्यालय में आयोजित घर वापसी समारोह के दौरान उग्रवादियों ने हथियारों और गोला-बारूद के साथ आत्मसमर्पण कर दिया। यहां पढ़ें पूरी खबर

3. पीएम मोदी ने हुबली में दुनिया के सबसे लंबे रेलवे प्लेटफॉर्म का किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कर्नाटक के धारवाड़ जिले में दुनिया के सबसे लंबे रेलवे प्लेटफॉर्म और देश के पहले हरित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) का उद्घाटन किया। हुबली में सिद्धरुधा स्वामीजी रेलवे स्टेशन पर रेलवे प्लेटफॉर्म 1,505 मीटर (1 किमी से अधिक) लंबा है। पहले प्लेटफॉर्म की लंबाई 550 मीटर थी। यहां पढ़ें पूरी खबर

4. इजरायली सैनिकों ने वेस्ट बैंक में तीन फलस्तीनी बंदूकधारियों को किया ढेर

इजराइली सैनिकों ने रविवार को वेस्ट बैंक के नाबलस शहर में अपनी चौकी पर हमला करने वाले तीन फलस्तीनी बंदूकधारियों को मार गिराया। वहीं एक अन्य चौथे बंदूकधारी को आत्मसमर्पण करने के बाद हिरासत में लिया गया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। यहां पढ़ें पूरी खबर

5. विराट कोहली के शतक के दम पर भारत ने बनाए 571 रन

12 मार्च को अहमदाबाद में खेले गए चौथे दिन के खेल में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। टीम इंडिया ने विराट कोहली (Virat Kohli) की शतकीय पारी के चलते पहली पारी में 571 रनों का स्कोर खड़ा किया। इस दौरान भारतीय टीम ने पहली पारी के आधार पर 91 रनों की बढ़त हासिल की। बता दें कि इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। पहली पारी में उस्मान ख्वाजा के 180 और कैमरून ग्रीन के 114 रन के चलते ऑस्ट्रेलिया ने 480 रन बनाए थे। यहां पढ़ें पूरी खबर