Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

तुहिन कांत पांडे को नियुक्त किया गया नया वित्त सचिव, टीवी सोमनाथन के कैबिनेट सचिव बनने के बाद रिक्त था पद

वरिष्ठ आइएएस अधिकारी तुहिन कांत पांडे को शनिवार को नए वित्त सचिव के रूप में नियुक्त किया गया। कार्मिक मंत्रालय द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने पांडे को वित्त सचिव नियुक्त करने की मंजूरी दे दी है। पिछले महीने कैबिनेट सचिव के रूप में टीवी सोमनाथन की नियुक्ति के बाद यह रिक्त था।

By Agency Edited By: Jeet Kumar Updated: Sun, 08 Sep 2024 05:45 AM (IST)
Hero Image
तुहिन कांत पांडे को शनिवार को नए वित्त सचिव के रूप में नियुक्त किया गया

पीटीआई, नई दिल्ली। वरिष्ठ आइएएस अधिकारी तुहिन कांत पांडे को शनिवार को नए वित्त सचिव के रूप में नियुक्त किया गया।

ओडिशा कैडर के 1987 बैच के आइएएस अधिकारी तुहिन कांत वर्तमान में निवेश और सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन विभाग (डीआइपीएएम) के सचिव हैं।

कार्मिक मंत्रालय द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने पांडे को वित्त सचिव नियुक्त करने की मंजूरी दे दी है।

पिछले महीने कैबिनेट सचिव के रूप में टीवी सोमनाथन की नियुक्ति के बाद यह रिक्त था। परंपरा के अनुसार, केंद्रीय वित्त मंत्रालय में सबसे वरिष्ठ सचिव को वित्त सचिव के रूप में नियुक्त किया जाता है।