Move to Jagran APP

उज्जैन में आज होगा भव्य भारत माता मंदिर का लोकार्पण, जानिए मंदिर की खास बातें

उज्जैन में गुरुवार से श्रद्धालु भारत माता के भी दर्शन कर सकेंगे। श्री महाकालेश्वर मंदिर के पास ही भव्य मंदिर का निर्माण पूरा हो गया है।

By Arti YadavEdited By: Updated: Thu, 04 Jan 2018 08:44 AM (IST)
Hero Image
उज्जैन में आज होगा भव्य भारत माता मंदिर का लोकार्पण, जानिए मंदिर की खास बातें

नईदुनिया, उज्जैन। महाकाल की नगरी उज्जैन में गुरुवार से श्रद्धालु भारत माता के भी दर्शन कर सकेंगे। श्री महाकालेश्वर मंदिर के पास ही भव्य मंदिर का निर्माण पूरा हो गया है। संभवत: यह प्रदेश का पहला ऐसा मंदिर है, जहां भारत माता की विशाल पाषाण मूर्ति स्थापित की गई है। गुरुवार को इसका लोकार्पण किया जाएगा। संघ प्रमुख मोहन भागवत भी लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे।

लोकार्पण के एक दिन पहले बुधवार को शहर में शोभायात्रा भी निकाली गई। इसमें अलग-अलग वेशभूषा में लोग शामिल हुए। कई स्थानों पर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। शाम को विशेष आरती हुई।

माधव सेवा न्यास के पदाधिकारियों के अनुसार मंदिर के लोकार्पण समारोह में पांच हजार लोग शामिल होंगे। आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

ये हैं मंदिर की खास बातें

-मंदिर निर्माण के लिए भूमिपूजन 2008 में किया गया था।

-2012 में निर्माण के लिए औपचारिक काम शुरू किया गया।

-निचले तल पर ध्यानकेंद्र और पुस्तकालय।

-इसके ऊपर 14 फीट ऊंची भारत माता की संगमरमर से बनी मूर्ति।

-4 हजार वर्ग फीट का गर्भगृह।

-सुबह 6 बजे से रात 11 बजे तक कर सकेंगे दर्शन।

-मंदिर में ऑडिटोरियम का निर्माण भी किया गया है।

यह भी पढ़ें: 74 वर्ष की उम्र में शादी, पत्नी हुई सुविधाओं से वंचित तो पहुंचे हाई कोर्ट