Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

UP Election 2017 Exit Poll: यूपी में भाजपा को प्रचंड बहुमत, साइकिल पीछे

एग्जिट पोल्स के मुताबिक उत्तर प्रदेश में कहीं भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है तो कहीं सपा-कांग्रेस गठबंधन के साथ उसकी कड़ी टक्कर है। बसपा दोनों से काफी पीछे है।

By Abhishek Pratap SinghEdited By: Updated: Fri, 10 Mar 2017 12:42 PM (IST)
Hero Image
UP Election 2017 Exit Poll: यूपी में भाजपा को प्रचंड बहुमत, साइकिल पीछे

नई दिल्ली, जेएनएन। उत्तर प्रदेश में ज्यादातर एग्जिट पोल भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिलने का दावा कर रहे हैं। कुछ एग्जिट पोल में सपा और भाजपा के बीच कड़ी टक्कर की बात सामने आ रही है। जहां कड़ी टक्कर की बात कही जा रही है वहां भी के सबसे बड़ी पार्टी के रूप में भाजपा के ही उभरने की संभावना जतायी गई है।

न्यूज-24 चाणक्य एग्जिट पोल
न्यूज-24 और चाणक्य के एग्जिट पोल के मुताबिक उत्तर प्रदेश में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिलने के पूरे आसार हैं। एग्जिट पोल में भाजपा को 285 सीट मिलने का अनुमान जताया गया है। इस एग्जिट पोल में सत्तारूढ़ सपा और कांग्रेस गठबंधन 88 सीटों पर सिमटता दिख रहा है, जबकि बसपा को 27 सीटों पर संतोष करना पड़ सकता है।

आजतक और एक्सिस एग्जिट पोल
आजतक और एक्सिस के एग्जिट पोल में भी भाजपा की सरकार बनाती दिख रही है। भाजपा को 251 से 279 सीट मिलने का अनुमान जताया गया है, जबकि सपा-कांग्रेस के गठबंधन को 88 से 112 सीटें और बसपा को 28 से 42 सीटें मिलने का अनुमान है।

टाइम्स नाउ-वीएमआर एग्जिट पोल
टाइम्स नाउ और वीएमआर के एग्जिट पोल के मुताबिक उत्तर प्रदेश में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभर रही है और 210 से 230 सीट के साथ उसे जरूरी बहुमत मिलने की बात कही गई है। सपा को 110 से 130 और बसपा को 67 से 74 सीट मिलने की संभावना जतायी गई है।

इंडिया टीवी और सी-वोटर 
इंडिया टीवी और सी-वोटर के एग्जिट पोल में भी भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनी है, लेकिन बहुमत के आंकड़े से दूर नजर आ रही है। सपा-कांग्रेस गठबंधन को दूसरे नंबर पर और बसपा को तीसरे नंबर पर दिखाया गया है। इंडिया टीवी और सी-वोटर के अनुसार उत्तर प्रदेश में भाजपा को 155 से 167 सीटें, सपा-कांग्रेस को 135 से 147 और बसपा को 81 से 93 सीटें मिल सकती हैं। 

 

एबीपी और सीएसडीएस एग्जिट पोल
एबीपी और सीएसडीएस के सर्वे के मुताबिक उत्तर प्रदेश में किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिलता नहीं दिख रहा है। भाजपा को 164 से 176, सपा को 156 से 169 और बसपा को 60 से 72 सीट मिलने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें-  आखिर कितना विश्वसनीय होता है चुनाव के बाद किया गया एग्जिट पोल

यह भी पढ़ें- लोकतंत्र के महापर्व में मतदाताओं ने बढ़चढ़ कर लिया हिस्सा, अब रिजल्ट का है इंतजार