Move to Jagran APP

Abraham Lincoln: US में दास प्रथा का अंत करने वाले अब्राहम लिंकन का खौफनाक था अंत, गोली मारकर हुई थी हत्या

US President Abraham Lincolns Death Anniversary 14 अप्रैल 1865... दुनिया के लिए भले ही ये दिन रोजाना की तरह रहा हो लेकिन अमेरिका के इतिहास को खंगाले तो ये दिन काफी अहम था। इस दिन अमेरिका के 16वें राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

By Mohd FaisalEdited By: Mohd FaisalPublished: Thu, 13 Apr 2023 06:49 AM (IST)Updated: Thu, 13 Apr 2023 06:49 AM (IST)
US President Abraham Lincoln's Death Anniversary: अब्राहम लिंकन का खौफनाक था अंत, गोली मारकर हुई थी हत्या

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। 14 अप्रैल 1865... दुनिया के लिए भले ही ये दिन रोजाना की तरह रहा हो, लेकिन अमेरिका के इतिहास को खंगाले तो ये दिन काफी अहम था। इस दिन अमेरिका के 16वें राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

अब्राहम लिंकन

जन्म तिथि- 12 फरवरी 1809

नागरिकता- अमेरिका

पत्नी- मैरी टॉड

माता- नैन्सी हैंक्स

पिता- थॉमस लिंकन

पेशा- राजनेता और वकील

मृत्यु- 14 अप्रैल 1865

गरीब परिवार में जन्मे थे अब्राहम लिंकन

दरअसल, अब्राहम लिंकन का जन्म एक गरीब परिवार में हुआ था। वे प्रथम रिपब्लिकन थे, जो अमेरिका के राष्ट्रपति बने। कहा जाता है कि अब्राहम को अमेरिका के राष्ट्रपति के पद तक पहुंचने के लिए बहुत ही संघर्षों को सामना करना पड़ा था। उन्होंने अपने शुरूआती जीवन से ही कई उतार चढ़ाव पलों को देखा। जब वह अमेरिका के राष्ट्रपति बने तो उन्होंने ही यहां चल रही दास प्रथा को खत्म किया था।

संघर्षों भरा रहा लिंकन का बचपन

12 फरवरी 1809 को अमेरिका के हार्डिन काउंटी, केंटकी में जन्मे यूएस के 16वें राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन का बचपन आसान नहीं नहीं रहा। जब लिंकन 10 साल के थे तो उनकी मां की मौत हो गई। जिसके बाद लिंकन अपने पिता के साथ केंटकी से इंडियाना आ गए। लिंकन ने किताबें पढ़ने के लिए फार्म में किया। साथ ही दीवारों में बाड़ लगाई और न्यू सलेम, इलिनोइस के स्टोर में भी काम किया। लिंकन के बारे में कहा जाता है कि उन्हें किताबें पढ़ने का इतना शौक था कि वो रोड में लैंप पोस्ट के नीचे पढ़ते थे।

जब संघर्षों के बाद राष्ट्रपति बने लिंकन

  • शुरुआती संघर्षों के बाद अब्राहम लिंकन ने वकील के रूप में किया और बाद में उन्होंने राजनीति में प्रवेश किया।
  • 1858 में लिंकन सीनेटर के लिए स्टीफन ए डगलस के खिलाफ चुनाव लड़े, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, इस चुनाव के चलते वो पूरे देश में मशहूर हो गए।
  • इसी के चलते लिंकन ने 1860 में राष्ट्रपति पद के लिए रिपब्लिकन नामांकन जीता।
  • 1860 में वो पहले रिपब्लिकन थे जो अमेरिका के 16वें राष्ट्रपति बने।
  • राष्ट्रपति के तौर पर उन्होंने रिपब्लिकन पार्टी को एक मजबूत राष्ट्रीय संगठन बनाया।
  • 1 जनवरी, 1863 राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन ने मुक्ति की उद्घोषणा जारी की, जिसने गुलामों को हमेशा के लिए आजाद करने का एलान किया था।
  • अब्राहम लिंकन को 4 मार्च 1864 को दोबारा से अमेरिका का राष्ट्रपति चुना गया था।

लिंकन की हत्या से दहला अमेरिका

14 अप्रैल 1865 ये वो दिन था, जब 14 अप्रैल को गृह युद्ध के खत्म होने पर गुड फ्राइडे को एक समारोह रखा गया था। इसमें अमेरिका के राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन वाशिंगटन डीसी के फोर्ड थिएटर में पहुंचे थे। इसी दौरान एक्टर जॉन विल्कीस बूथ ने उन्हें गोली मार दी। लिंकन की हत्या करने वाले जॉन विल्किस बूथ को लगता था कि वो दक्षिण की मदद कर रहे हैं। इसलिए उसने लिंकन की हत्या की।

15 अप्रैल 1865 को सुबह 7:22 ली आखिरी सांस

बता दें कि अब्राहम लिंकन की गोली लगने के अगले दिन यानी 15 अप्रैल 1865 को सुबह 7:22 बजे मृत्यु हो गई थी। 56 साल की उम्र में ही अब्राहम लिंकन ने दुनिया को अलविदा कह दिया। आज भी अब्राहम लिंकन का नाम दुनियाभर में आदर के साथ लिया जाता है। 


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.