Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Vande Bharat Express: दिवाली के बाद एक और वंदे भारत एक्सप्रेस का तोहफा, 10 नवंबर से इस रूट पर दौड़ेगी ट्रेन

Vande Bharat Express Train देश में जल्द ही एक और वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात मिल सकती है। 10 नवंबर से पांचवीं वंदे भारत ट्रेन शुरू हो सकती है। ये ट्रेन चेन्नई-बेंगलूरू-मैसूर रूट पर दौड़ेगी। ये देश में पांचवीं वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन होगी।

By Manish NegiEdited By: Updated: Fri, 14 Oct 2022 02:35 PM (IST)
Hero Image
Vande Bharat Express: दिवाली के बाद एक और वंदे भारत एक्सप्रेस का तोहफा

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। देश को जल्द ही पांचवीं वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात मिलने जा रही है। दिवाली के बाद वंदे भारत के रूप में एक और तोहफा देशवासियों को मिल सकता है। अभी तक देश में चार वंदे भारत ट्रेन चल रही है, लेकिन अब दक्षिण भारत में भी वंदे भारत दौड़ेगी।

समाचार एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि 10 नवंबर से एक और वंदे भारत ट्रेन चलने जा रही है। पांचवीं वंदे भारत चेन्नई-बेंगलुरु और मैसूर रूट पर दौड़ेगी। वंदे भारत इस रूट पर करीब 483 किमी का सफर तय करेगी।

पीएम ने दिखाई दिल्ली-ऊना वंदे भारत को हरी झंडी

पीएम मोदी ने गुरुवार को हिमाचल प्रदेश के ऊना पहुंचकर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। ये नई दिल्ली से ऊना के अंब इंदौरा रूट पर दौड़ेगी। पूरा सफर करीब सवा पांच घंटे में पूरा हो जाएगा। जबकि दिल्ली से चंडीगढ़ पहुंचने में इसे लगभग तीन घंटे का समय लगेगा।

देश में पांचवीं वंदे भारत एक्सप्रेस

बता दें कि देश में अभी चार वंदे भारत एक्सप्रेस दौड़ रही है। पहली वंदे भारत ट्रेन नई दिल्ली से वाराणसी रूट पर शुरू हुई थी। दूसरी वंदे भारत ट्रेन को नई दिल्ली से कटड़ा रूट पर शुरू किया गया था। बीते हफ्ते गांधीनगर-मुंबई रूट पर एक और वंदे भारत ट्रेन शुरू हुई थी। इसके बाद पीएम मोदी ने कल यानि गुरुवार को ही ऊना-नई दिल्ली रूट पर चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई।

नई दिल्ली-ऊना रूट पर किराया

नई दिल्ली-अंब अंदौरा रूट पर वंदे भारत से सामान्य श्रेणी में सफर करने के लिए 245 रुपये चुकाने होंगे। थ्री टियर का किराया 600 रुपये होगा। टू टियर का किराया 950 रुपये जबकि फर्स्ट क्लास का किराया 1585 रुपये होगा।

ये भी पढ़ें:

Vande Bharat Express: 5 घंटे में दिल्ली से ऊना... जानें देश की चौथी वंदे भारत ट्रेन का किराया से लेकर शेड्यूल

चंडीगढ़ से दिल्ली 2 घंटे 50 मिनट में पहुंचाएगी वंदे भारत, ये रहेगा किराया, हफ्ते में 6 दिन चलेगी, जानें खासियत