Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Video: कैमरे के सामने HD कुमारस्वामी की नाक से अचानक बहने लगा खून, अब हॉस्पिटल से मिली छुट्टी

Karnataka केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे तभी अचानक उनकी नाक से खून निकलने लगा। आनन-फानन में उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। खून के दाग उनके शर्ट पर भी फैल गए थे। पूरी घटना का वीडियो कैमरे में कैद हुआ है। घटना के दौरान उनके साथ भाजपा नेता बीएस येदियुरप्पा भी मौजूद थे।

By Agency Edited By: Sachin Pandey Updated: Sun, 28 Jul 2024 10:33 PM (IST)
Hero Image
केंद्रीय मंत्री के स्वास्थ्य को लेकर अधिक जानकारी फिलहाल नहीं मिली है। (Image- Internet Media)

एएनआई, बेंगलुरू। केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी का स्वास्थ्य उस वक्त खराब हो गया, जब वह बेंगलुरु में मीडिया को संबोधित कर रहे थे। समाचार एजेंसी एएनआई की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार मीडिया से बातचीत करने के दौरान अचानक एचडी कुमारस्वामी की नाक से खून बहने लगा।

इसके बाद उन्हें तत्काल हॉस्पिटल लेकर जाया गया। एएनआई की ओर से जारी घटना के वीडियो में उनके नाक और शर्ट पर खून के निशान देखे जा सकते हैं। घटना के दौरान कर्नाटक के पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा भी मौजूद थे। फिलहाल एजेंसी ने सूत्रों के हवाले से बताया कि अब कुमारस्वामी का स्वास्थ्य स्थिर है और उन्हें हॉस्पिटल से छुट्टी भी मिल गई है।

#WATCH | Karnataka: Union Minister HD Kumaraswamy was taken to hospital after his nose started bleeding while he was attending a press conference in Bengaluru. pic.twitter.com/yGX1pOwGVZ