Move to Jagran APP

अस्‍पताल में विजयपत सिंघानिया, छाती में दर्द की शिकायत

पद्म भूषण अवार्ड से सम्‍मानित विजयपत सिंघानिया छाती में दर्द की शिकायत के बाद मुंबई अस्‍पताल में भर्ती हैं। अक्‍टूबर में वे 79 वर्ष के हो जाएंगे।

By Monika minalEdited By: Updated: Fri, 18 Aug 2017 10:44 AM (IST)
Hero Image
अस्‍पताल में विजयपत सिंघानिया, छाती में दर्द की शिकायत
मुंबई (जेएनएन)। कोर्ट पहुंचने के मात्र एक सप्‍ताह के बाद रेमंड के संस्‍थापक डॉक्‍टर विजयपत सिंघानिया छाती में तेज दर्द की शिकायत के बाद अस्‍पताल में भर्ती हैं। ब्रीच कैंडी अस्‍पताल के डॉक्‍टरों ने बताया कि उन्‍हें तुरंत इलाज की जरूरत थी इसलिए उन्‍हें अस्‍पताल में भर्ती करना पड़ा। सिंघानिया अक्‍टूबर में 79 वर्ष के हो जाएंगे। लंदन में मार्च महीने में ही उन्‍होंने कोरोनरी बाइपास सर्जरी करायी थी।

गुरुवार को साउथ मुंबई क्‍लब में उन्‍हें तेज दर्द महसूस हुआ और वे करीब 6.30 बजे अस्‍पताल पहुंचे। यहां डॉक्‍टर हेमंत ठाकर ने उनका परीक्षण किया और हाई डिपेंडेंसी यूनिट में भेज दिया। डॉक्‍टर उन्‍हें अगले 48 घंटे तक निगरानी में रखना चाहते हैं क्‍योंकि उनका ब्‍लड प्रेशर काफी बढ़ा हुआ था। डॉक्‍टर ठाकर ने कहा, अब सिंघानिया की हालत स्‍थिर है। डॉक्‍टर ने बताया कि इस साल के शुरुआत में जब सिंघानिया उनके पास चेस्‍ट पेन की शिकायत लेकर आए थे तभी उन्‍होंने बताया था कि उनके हार्ट में कई ब्‍लॉकेज हैं।

सिंघानिया ने बांबे हाइकोर्ट के पास मजबूर होकर अपने बेटे गौतम के खिलाफ याचिका दायर की। विजयपत की ओर से गौतम सिंघानिया पर लगाया गया एक आरोप यह है कि उन्हें किराए के मकान के लिए सात लाख रुपये नहीं दिए जा रहे, साथ ही उनसे कार और स्‍टाफ की सुविधा भी ले ली गयी है जो कि 2007 समझौते का ही हिस्सा हैं।

2007 के करार के तहत विजयपत सिंघानिया, उनके पुत्र गौतम सिंघानिया, विजयपत के भाई अजयपत सिंघानिया की विधवा और उनके दो पुत्रों प्रत्येक को जेके हाउस में एक-एक ड्यूपलेक्स मिलना है। अदालत ने कहा है कि रेमंड को अगले आदेश तक जेके हाउस की दो मंजिलों पर किसी तरह का तीसरे पक्ष का अधिकार नहीं बनाना है।

सिंघानिया ने टाइम्‍स ऑफ इंडिया से बात करते हुए गुरुवार को इस बात पर दुख जताया कि जब उनके बच्‍चे छोटे थे तब वे उनके साथ अधिक समय नहीं व्‍यतीत कर पाए। बता दें कि उनकी पत्‍नी आशा और बेटी का परिवार अस्‍पताल में सिंघानिया के साथ हैं।

यह भी पढ़ें: रेमंड के मालिक विजयपत सिंघानिया को बेटे ने पाई-पाई का मोहताज बनाया