Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Vladimir Putin: केजीबी एजेंट, पीएम और फिर राष्ट्रपति...पुतिन ने कैसे फर्श से अर्श तक का सफर किया पूरा?

Russia President Vladimir Putin वैगनर ग्रुप ने कहा था कि जल्द ही रूस को नया राष्ट्रपति मिलने जा रहा है और वह पुतिन को हटा देंगे। हालांकि बेलारूस के राष्ट्रपति के हस्तक्षेप के बाद वैगनर के प्रमुख येवगेनी प्रिगोजिन (Yevgeny Prigozhin) ने पीछे हटने का एलान किया। व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने कहा कि वह देश को धोखा देने वाले व्यक्ति को माफ नहीं करेंगे।

By Devshanker ChovdharyEdited By: Devshanker ChovdharyUpdated: Tue, 27 Jun 2023 05:27 PM (IST)
Hero Image
Russia President Vladimir Putin: पुतिन ने कैसे फर्श से अर्श तक का सफर किया पूरा?

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। Vladimir Putin: रूस और यूक्रेन (Russia-Ukraine War) के बीच पिछले 16 महीनों से जंग जारी है। इस युद्ध में अब तक हजारों जानें गई हैं। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) रूसी सैनिक और वैगनर समूह (Wagner Group) की मदद से यूक्रेन के कई शहरों पर कब्जा कर चुके हैं। वैगनर समूह रूस का निजी सैन्य समूह है, लेकिन इसी बीच वैगनर ग्रुप ने रूस में तख्तापलट करने का एलान कर दिया था और मॉस्को की तरफ कूच कर गया।

वैगनर ग्रुप ने तख्तापलट का किया था एलान

वैगनर ग्रुप ने कहा था कि जल्द ही रूस को नया राष्ट्रपति मिलने जा रहा है और वह पुतिन को हटा देंगे। हालांकि, बेलारूस के राष्ट्रपति के हस्तक्षेप के बाद वैगनर के प्रमुख येवगेनी प्रिगोजिन (Yevgeny Prigozhin) ने पीछे हटने का एलान किया। कुछ शर्तों पर समझौता करते हुए उन्होंने बेलारूस में शरण ली है। इधर, व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि वह देश को धोखा देने वाले व्यक्ति को माफ नहीं करेंगे।

बता दें कि धोखा देने वालों को पुतिन कभी माफ नहीं करते हैं। जब वह राष्ट्र को संबोधित कर रहे थे, तब उनकी आंखों में गुस्सा और प्रतिशोध की आग देखी जा सकती थी। प्रिगोजिन अभी पीछे हटे हैं, लेकिन पुतिन शायद ही उन्हें माफ करें। आइए, जानते हैं व्लादिमीर पुतिन और रूस से जुड़े कुछ तथ्य-

पुतिन कब से हैं रूस के राष्ट्रपति?

व्लादिमीर पुतिन पहली बार 2000 में रूस के राष्ट्रपति बने थे। इसके बाद वह 2012 में राष्ट्रपति के लिए चुने गए। पुतिन का जलवा यूं ही बरकरार रहा और उन्होंने 2018 में भी बाजी मारी और तीसरी बार राष्ट्रपति बने। इसके साथ ही व्लादिमीर पुतिन दो बार रूस के प्रधानमंत्री भी रह चुके हैं। वह 1999 से 2000 तक और 2008 से 2012 तक पीएम पद पर रहे थे।

बता दें कि व्लादिमीर पुतिन 16 वर्षों तक सोवियत संघ की एजेंसी केजीबी में काम कर चुके हैं। इसके बाद उन्होंने देश की कमान संभाली।

व्लादिमीर पुतिन के पास कितनी संपत्ति है?

व्लादिमीर पुतिन की गिनती दुनिया के गिने-चुने अमीरों की सूची में होती है। पुतिन की नेट वर्थ 210 बिलियन डॉलर से अधिक है। उनकी महीने की आय दो बिलियन डॉलर से अधिक है। पुतिन की सालाना आय 20 बिलियन डॉलर से अधिक है। वहीं, पुतिन के पास कई महंगी कारें, विमान, अपार्टमेंट्स सहित अन्य संपत्ति मौजूद हैं। यही वजह है कि उनकी गिनती अमीर नेताओं में होती है। एक रिपोर्ट के अनुसार, 2018 में पुतिन की संपत्ति 115 बिलियन डॉलर था।

व्लादिमीर पुतिन की पत्नी का क्या नाम है?

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की पत्नी का नाम ल्यूडमिला ओचेरेत्नाया(Lyudmila Ocheretnaya) है। वह एयर होस्टेस की नौकरी करती थी। पुतिन और उनकी पत्नी का आपसी सहमति के आधार पर 2014 में तलाक हुआ था। पुतिन की दो बेटियां है।

रूस के प्रधानमंत्री कौन हैं?

रूस के प्रधानमंत्री का नाम मिखाइल मिशुस्टिन (Mikhail Mishustin) है। मिखाइल मिशुस्टिन 15 जनवरी 2020 को रूस के प्रधानमंत्री बने थे। वह एक अच्छे राजनीतिज्ञ और अर्थशास्त्री के तौर पर जाने जाते है।

रूस के पहले राष्ट्रपति कौन थे?

बता दें कि 1991 में सोवियत संघ का पतन हुआ था। सोवियत संघ के पतन के बाद बोरिस येल्तसिन (Boris Yeltsin) रूस के प्रथम राष्ट्रपति बने थे। इनका कार्यकाल 1991 से 1999 तक रहा था।

रूसी राष्ट्रपतियों की सूची

राष्ट्रपति कार्यकाल
बोरिस येल्तसिन 10 जुलाई 1991 - 31 दिसम्बर 1999
व्लादिमीर पुतिन 7 मई 2000 - 7 मई 2008
दिमित्री मेदवेदेव 7 मई 2008 - 7 मई 2012
व्लादिमीर पुतिन 7 मई 2012 -
अलेक्जेंडर रुत्सकोय 22 सितंबर 1993 - 4 अक्टूबर 1993 (कार्यवाहक)
विक्टर चेर्नोमिर्डिन 5 नवंबर 1996 - 6 नवंबर 1996 (कार्यवाहक)
व्लादिमीर पुतिन 31 दिसंबर 1999 - 7 मई 2000 (कार्यवाहक)