Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

MEA: 'हमने आतंकवाद की हमेशा निंदा की', विदेश मंत्रालय ने कहा- इस्राइल-हमास मुद्दे पर हमारा रुख रहा है स्पष्ट

MEA एमईए के प्रवक्ता ने अंतरराष्ट्रीय न्यायालय (आईसीजे) में इस्राइल के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते उन्होंने कहा इस्राइल-हमास मुद्दे पर हमारा रुख कई मौकों पर स्पष्ट रहा है। हमने आंतकवाद की हमेशा निंदा की है। बंधकों की रिहाई का आह्वान किया। नागरिकों की सुरक्षा और मानवीय सहायता का आह्वान किया है। हम दीर्घकालिक दो-राज्य समाधान के फैसले पर भी खड़े हैं।

By Agency Edited By: Babli Kumari Updated: Thu, 18 Jan 2024 06:33 PM (IST)
Hero Image
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल (फोटो- ANI)

एएनआई, नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने गुरुवार को मीडिया से विभिन्न मुद्दों पर बातचीत की। अपने मीडिया संबोधन में उन्होंने इस्राइल हमास युद्ध, कतर में भारतीय नौसेना के कर्मियों, भारत-मालदीव संबंध सहित कई मुद्दों पर अपनी बात रखी।

एमईए के प्रवक्ता ने अंतरराष्ट्रीय न्यायालय (आईसीजे) में इस्राइल के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते उन्होंने कहा, इस्राइल-हमास मुद्दे पर हमारा रुख कई मौकों पर स्पष्ट रहा है। हमने आंतकवाद की हमेशा निंदा की है। बंधकों की रिहाई का आह्वान किया। नागरिकों की सुरक्षा और मानवीय सहायता का आह्वान किया है। हम दीर्घकालिक दो-राज्य समाधान के फैसले पर भी खड़े हैं।

भारत- मालदीव के संबंधों पर आया विदेश मंत्रालय का बयान 

मालदीव के साथ संबंधों पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया, "14 जनवरी को हमारे कोर ग्रुप की बैठक हुई जिसमें द्विपक्षीय संबंधों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के बाद प्रेस विज्ञप्ति भी जारी की गई। जिसमें हमने बताया था कि दोनों देशों ने मालदीव के लोगों को मानवीय और मेडिकल सेवाएं प्रदान करने वाले भारतीय विमानन प्लेटफार्म के निरंतर संचालन को सक्षम करने के लिए पारस्परिक रूप से व्यावहारिक समाधान ढूंढने पर चर्चा की। चर्चा को आगे बढ़ाने के लिए अगली बैठक भारत में होगी।"

यह भी पढ़ें- समुद्री सुरक्षा न‍िगरानी में मजबूती से जुटी भारतीय नौसेना, नेवी प्रमुख ने कहा- नहीं होने देंगे अस्थिरता का माहौल