Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Weather News: पहाड़ों पर बर्फबारी, कई राज्यों में बारिश का अनुमान; पढ़ें मौसम विभाग का ताजा अपडेट

दिल्ली-एनसीआर में सर्दी अब जाती दिख रही है। क्षेत्र में मौसम साफ बना हुआ है। वहीं मौसम विभाग ने कुछ राज्यों में बारिश और बर्फबारी का अनुमान जताया है। पहाड़ी राज्यों में बीते कुछ घंटों में बर्फबारी हुई है।

By Jagran NewsEdited By: Manish NegiUpdated: Sun, 05 Feb 2023 08:10 AM (IST)
Hero Image
Weather News: पहाड़ों पर बर्फबारी, कई राज्यों में बारिश का अनुमान

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। उत्तर भारत में मौसम शुष्क बना हुआ है। कई राज्यों में तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में कई राज्यों में बारिश का अनुमान जताया है। फिलहाल दक्षिणी राज्यों में पिछले कुछ दिनों में बारिश हुई है। इसके अलावा पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की भी संभावना जताई गई है।

इन राज्यों में बर्फबारी का अनुमान

मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण अगले कुछ घंटों में हिमालयी इलाकों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में अगले कुछ घंटों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति में बर्फ हटाने का काम किया जा रहा है...

घने कोहरे की संभावना

पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, यूपी, असम और मिजोरम में घने कोहरे का अनुमान है। उत्तर-पूर्वी राज्य त्रिपुरा में भी घना कोहरा राहगीरों की मुश्किलें बढ़ सकता है।

दिल्ली-एनसीआर में सर्दी अलविदा!

दिल्ली-एनसीआर में सर्दी जाती दिख रही है। यहां तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है। साथ ही खिली धूप भी गर्माहट दे रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

ये भी पढ़ें:

Delhi-NCR Weather Update: दिल्ली-NCR के तापमान में हो रहा है उतार-चढ़ाव, जल्द सर्दी से मिलेगा छुटकारा

Spy Balloon: F-22 लड़ाकू विमान ने एक झटके में चीनी जासूसी गुब्बारे का किया काम तमाम, दागी थी सुपरसोनिक मिसाइल