Weather Update: फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, दिल्ली में कोहरा तो UP-बिहार में बरसेंगे बादल; जानें अन्य राज्यों का हाल
weather update राष्ट्रीय राजधानी में पश्चिम विक्षोभ के कारण एक दिन पहले से आकाश में बादल छाए होने से न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी हुई। इस वजह से सुबह के वक्त ठंड कम रही। वहीं वर्षा होने से कोहरे से राहत रही। कुछ इलाकों में हल्का कोहरा हुआ। IMD के अनुसार उत्तर प्रदेश पंजाब के कुछ हिस्सोंहरियाणादिल्लीराजस्थानउत्तरी मध्य प्रदेश और बिहार के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश संभव है।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Weather Update: पहाड़ों पर बर्फबारी के साथ देश के कई हिस्सों में बारिश हो रही है। वहीं, राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को हुए बारिश के बाद मौसम साफ दिखा लेकिन सर्द हवाओं के कारण ठंडक महसूस की गई। दिल्ली में वर्षा होने से कोहरे से भी राहत रही। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली के अलावा कई राज्यों में बारिश और कोहरे की चेतावनी दी गई है।
मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में सोमवार के बाद आकाश साफ हो जाएगा। तब न्यूनतम तापमान एक बार फिर चार डिग्री सेल्सियस तक कम हो सकता है। इस वजह से मंगलवार से सुबह के वक्त ठंड फिर बढ़ सकती है और बुधवार को न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं अगर पहाड़ों की बात करें तो हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में कोल्ड-डे से लेकर गंभीर कोल्ड-डे की स्थिति रही।
#WATCH हिमाचल प्रदेश: शिमला के खड़ापत्थर इलाके में बर्फबारी से शहर बर्फ की सफेद चादर में ढक गया। pic.twitter.com/NPQZTx0Q6f— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 5, 2024
कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम
दिल्ली के मौसम को लेकर मौसम विभाग का कहना है कि सोमवार के बाद आकाश साफ हो जाएगा। तब न्यूनतम तापमान एक बार फिर चार डिग्री सेल्सियस तक कम हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिन अधिक कोहरा होगा। इस दौरान सोमवार को आकाश में आंशिक बादल होने के साथ-साथ घना कोहरा होगा। इस वजह से मौसम विभाग सोमवार के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार के बारिश के बाद सर्द हवाओं और शितलहर का प्रकोप देखा गया। मौसम साफ होने के बावजूद कई इलाकों में कोहरा देखा गया। कोहरे की वजह से ट्रेन और हवाई जहाज पर असर दिखा।कोहरे और शीत लहर के कारण कई ट्रेनों के संचालन में देरी हुई। वहीं, राजधानी में कोहरे की परत छाए रहने से कई उड़ानों में देरी हुई और उड़ान परिचालन प्रभावित हुआ।
#WATCH | Delhi: Several flights delayed and flight operations affected as a layer of fog grips the national capital
Visuals from Indira Gandhi International Airport, shot at 6:35 AM pic.twitter.com/AWdxqHvO9X— ANI (@ANI) February 5, 2024
पंजाब में फिर लुढ़का पारा
पंजाब में रविवार को दिनभर बारिश हुई। सुबह पांच बजे से तेज हवाओं के बीच शुरू हुई वर्षा रात तक रुक-रुक कर जारी रही। लगातार बारिश के कारण इस दौरान हवाएं चलने से ठिठुरन बढ़ गई और दिन का तापमान भी गिरा। IMD के पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार सुबह कोहरा पड़ सकता है। सुबह पांच बजे से नौ बजे के दौरान कई जगहों पर बीस मीटर से कम दृश्यता रह सकती है।
यह भी पढ़ें- Weather News: लुधियाना में 7.2 मिलीमीटर वर्षा... 52 साल बाद तापमान आया 13 डिग्री नीचे, आज कोहरे की है संभावना
जम्मू के पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी जारी
जम्मू-कश्मीर में रविवार को पहाड़ी क्षेत्रों में हिमपात तो मैदानी क्षेत्रों में तेज बारिश हुई। बारिश और बर्फबारी के कारण लोगों पर ठंड का डबल अटैक देखने को मिला। लगातार बर्फबारी के कारण कई उड़ानों को रद करना पड़ा। मौसम विभाग ने सोमवार को भी वर्षा व हिमपात की संभावना जताई है। वहीं, कश्मीर के मैदानी इलाकों में मध्यम बर्फबारी हुई, जबकि ऊंचे इलाकों में भारी बर्फबारी हुई है। जम्मू संभाग में भी ऊंचाई वाले क्षेत्रों में काफी बर्फ गिरी है।
#WATCH | J&K: Tourists enjoy snowfall as parts of Rajouri receive fresh snowfall. pic.twitter.com/4mWODOl0gV— ANI (@ANI) February 5, 2024
इन राज्यों में बारिश की संभावना
अगले 24 घंटों के दौरान, पश्चिमी हिमालय पर अगले 24 घंटों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है और उसके बाद इसमें काफी कमी आ जाएगी। वहीं, उत्तर प्रदेश, पंजाब के कुछ हिस्सों, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तरी मध्य प्रदेश और बिहार के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश संभव है।
इन राज्यों में कैसा रहेगा मौसम का हाल
मौसम विभाग के अनुसार, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की बारिश और बर्फबारी संभव है। पूर्वी असम में हल्की बारिश संभव है। पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में घना से बहुत घना कोहरा छा सकता है। ओडिशा और पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छा सकता है। हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में कोल्ड डे की स्थिति बन सकती है।