Move to Jagran APP

Karwa Chauth Weather Update Today: करवा चौथ पर कहां कैसा मौसम रहेगा, IMD ने बताया इन राज्‍यों में मौसम का हाल

2022 Karwa Chauth Weather Update Today देश के कई राज्यों में इन दिनों बारिश हो रही है। मौसम खराब होने के कारण लोगों के मन में सवाल है कि करवा चौथ के दिन चांद दिखाई देगा या नहीं? जानें- आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम।

By Sanjeev TiwariEdited By: Updated: Thu, 13 Oct 2022 01:00 PM (IST)
Hero Image
Karwa Chauth Weather Update Today: आज कैसा रहेगा मौसम, चांद दिखाई देगा की नहीं

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। Karwa Chauth 2022: यूपी से लेकर तमिलनाडु तक अक्टूबर में लगातार बारिश हो रही है। ऐसे में लोगों के मन में इस बेमौसम बरसात को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। इस महीने 13 तारीख को करवाचौथ (Karwa Chauth) का त्योहार भी है। ऐसे में महिलाओं के मन में यह सवाल भी उठ रहा है कि जिस तरह से लगातार बारिश का मौसम बना हुआ तो करवाचौथ वाले दिन चांद निकलेगा या नहीं। मौसम विभाग की तरफ से देश के प्रमुख शहरों को लेकर पूर्वानुमान जारी किया गया है। आइए जानते हैं कल कैसा रहेगा मौसम, कहां होगी बारिश, आपके शहर में चांद दिखाई देगा या नहीं, मौसम की क्या स्थिति रहेगी।

आज इन राज्यों में होगी बारिश, येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग के मुताबिक, गुरुवार यानी करवा चौथ के दिन जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, पुड्डुचेरी, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र व पूर्वोत्तर के सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इन राज्यों में दिनभर बादल छाए रहेंगे। IMD ने 24 राज्यों में येलो अलर्ट जारी किया है।

करवा चौथ के दिन दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, गुरुवार को दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश की संभावना कम है। यहां चांद दिखने का अनुमान है। नोएडा और गाजियाबाद में भी गुरुवार को चांद दिखने का अनुमान जताया गया है। शहर में सूर्यास्त को समय शाम 5.53 बजे बताया गया है। वहीं, चंद्रोदय का समय रात 8.09 बजे बताया गया है। गुरुवार को दोनों शहरों में मौसम में रात को बारिश जैसी संभावना नहीं जताई गई है। 

पंजाब, हरियाणा में भी बादलों के पीछे छिप सकता है चांद

 मौसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में कम दबाव के क्षेत्र बनने और पंजाब के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने से नमी वाली हवाओं के कारण हरियाणा का मौसम बदल गया है। मौसम विभाग के मुताबिक 13अक्टूबर के बाद राज्य में ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम आमतौर पर साफ रहने का अनुमान लगाया गया है। इसके साथ ही कुछ जिलों में बादल छाए रहेंगे। चांद दिखाई देने को लेकर आशंका है।

यूपी में बारिश का अनुमान

यूपी में बारिश का दौर अभी भी जारी है। आईएमडी के अनुसार पूर्वी उत्तर प्रदेश की अपेक्षा पश्चिमी जिलों में मानसून अभी अधिक सक्रिय रहेगा। ऐसे में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में गरज और चमक के साथ भारी बारिश की चेतावनी है। लखनऊ में 13 अक्टूबर को लेकर मौसम विभाग की भविष्यवाणी है कि आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। ऐसे में कहा जा रहा है कि अधिकांश जगहों पर हो सकता है चांद न दिखाई दें।

करवा चौथ पर आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम? Karwa Chauth Weather Update

मौसम विभाग के मुताबिक 13 अक्टूबर को विभिन्न राज्याें में बादल छाए रहेंगे। अलग-अलग इलाकों में हल्की बारिश होने का भी अनुमान है। दिनभर सूरज बादलों से लुकाछिपी करता रहेगा। इसके बाद रात 8 बजकर 19 मिनट पर चांद निकलेगा। कुछ जगह बादल होने के चलते यह समय कुछ आगे भी खिसक सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक 13 से 16 तक बादल छाए रहेंगे। आइए जानते हैं आपके शहर में कब होगा चंद्रोदय, कैसा रहेगा मौसम?

  • दिल्ली-NCR- मौसम साफ रहेगा। चंद्रोदय समय शाम 08:09 बजे।
  • लखनऊ- मौसम साफ रहेगा। चंद्रोदय समय शाम 07:58 बजे।
  • चण्डीगढ़- मौसम साफ रहेगा। चंद्रोदय समय शाम 08:06 बजे।
  • पटना- बादलों के साथ हल्की बारिश। चंद्रोदय समय शाम 07:44 बजे।
  • मुम्बई- बादलों के साथ हल्की बारिश। चंद्रोदय समय शाम 08:48 बजे।
  • पुणे- बादलों के साथ हल्की बारिश। चंद्रोदय समय शाम08:45 बजे।
  • जयपुर- मौसम साफ रहेगा। चंद्रोदय समय शाम 08:19 बजे।
  • देहरादून- मौसम साफ रहेगा। चंद्रोदय समय शाम 08:02 बजे।
  • कानपुर- मौसम साफ रहेगा। चंद्रोदय समय शाम 08:01 बजे।
  • रांची- बादलों के साथ हल्की बारिश। चंद्रोदय समय शाम 07:48 बजे।
  • अहमदाबाद- मौसम साफ रहेगा। चंद्रोदय समय शाम 08:41 बजे।
  • चेन्नई- बादलों के साथ हल्की बारिश। चंद्रोदय समय शाम 08:29 बजे।
  • कोलकाता- बादलों के साथ हल्की बारिश। चंद्रोदय समय शाम 07:37 बजे।
  • भुवनेश्वर- बादलों के साथ हल्की बारिश। चंद्रोदय समय शाम 07:52 बजे।
  • हैदराबाद- बादलों के साथ हल्की बारिश। चंद्रोदय समय शाम 08:28 बजे।
  • भोपाल- मौसम साफ रहेगा। चंद्रोदय समय शाम 08:21 बजे।
  • नागपुर- बादलों के साथ हल्की बारिश। चंद्रोदय समय शाम 08:18 बजे।
  • बेंगलूरु- मौसम साफ रहेगा। चंद्रोदय समय शाम 08:40 बजे।