Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Weather update: उत्तर भारत समेत देशभर के कई हिस्सों में ठंड ने दी दस्तक, अगले 5 दिनों में यहां-यहां होगी बारिश; IMD का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक 19-23 नवंबर के दौरान तमिलनाडु और केरल में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। गरज के साथ बिजली भी चमकेगी और तेज हवाएं चलने की संभावना है। IMD के मुताबिक केरल और माहे में अलग-अलग स्थानों पर और तमिलनाडु पुडुचेरी और कराईकल में अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने की संभावना है। मछुआरों को इन क्षेत्रों में न जाने की सलाह दी गई है।

By Nidhi AvinashEdited By: Nidhi AvinashUpdated: Mon, 20 Nov 2023 08:15 AM (IST)
Hero Image
उत्तर भारत समेत देशभर के कई हिस्सों में ठंड ने दी दस्तक (Image: Jagran Graphic)

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Weather Update: उत्तर भारत समेत देशभर के कई हिस्सों में ठंड दस्तक दे चुकी है। दिल्ली में भी तापमान धीरे-धीरे गिरने लगा है, जिससे आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। इससे सुबह और शाम को भारी ठंड पड़ेगी।

पहाड़ी क्षेत्र शिमला, देहरादून समेत कई शहरों के ठंड के मुकाबले दिल्ली में ज्यादा सर्दी बढ़ने की आशंका है। भारतीय विज्ञान मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में 19 नवंबर को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम 27 डिग्री तक रहा। सुबह-शाम हल्का कोहरा छाया रहा। आज दिल्ली का न्यूनतम तापमान लुढ़क कर 11 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की आशंका है।

कहां-कहां होगी बारिश?

मौसम विभाग के मुताबिक, 19 से 23 नवंबर के दौरान तमिलनाडु और केरल में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। गरज के साथ बिजली भी चमकेगी और तेज हवाएं चलने की संभावना है। IMD के मुताबिक, केरल और माहे में अलग-अलग स्थानों पर और तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने की संभावना है।

मछुआरों को इन क्षेत्रों में न जाने की सलाह दी गई है। वहीं, 20 नवंबर की सुबह पूर्वी और दक्षिणी असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के अलग-अलग हिस्सों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। बता दें कि दक्षिण तमिलनाडु में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा दर्ज की गई है।

अगले 5 दिनों के मौसम को लेकर IMD की चेतावनी

  • कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा और कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।
  • 22 और 23 नवंबर, 2023 को कर्नाटक में भारी बारिश होने की उम्मीद।
  • तमिलनाडु में 19, 22 और 23 और आने वाले दिनों में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।
  • 22 और 23 नवंबर को केरल और माहे में भी भारी बारिश होने की संभावना है।
  • उत्तराखंड, असम और मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और तमिल में कुछ स्थानों पर भी बारिश होगी।
  • नाडु, पुदुचेरी और कराईकल और जम्मू-कश्मीर में अलग-अलग स्थानों पर भी बारिश होने की संभावना है।
  • हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, नागालैंड मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के लिए भी IMD ने बारिश की संभावना जताई है।

बिहार में मौसम ने लिया करवट

बिहार की राजधानी पटना समेत कई शहरों के तापमान में गिरावट आई है। पटना, भागलपुर, बेगूसराय, दरभंगा में तापमान लुढका है। इससे छट पूजा के आखिरी दिन लोगों को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। सुबह ठंड ज्यादा है, लेकिन दोपहर तक मौसम में गर्म बना रहेगा।

Bihar Weather: बिहार के कई शहरों में गिरा तापमान, छठ पूजा के अंतिम दिन लोगों को निकालने पड़े गर्म कपड़े

पंजाब में बढ़ी ठंड

पंजाब में तापमान अचानक से लुढका है, जिससे सर्दी और बढ़ गई है। हालांकि, आज मौसम साफ रहने की संभावना जताई गई है। बात करें हवा की गुणवत्ता की तो सुबह-सुबह हल्का स्मॉग बना हुआ है। आज राज्य का अधिकतम 27 और न्‍यूनतम तापमान 12 डिग्री तक रहने का अनुमान हैं।

Punjab Weather: तापमान में गिरावट से बढ़ी ठिठुरन, सुबह-शाम आसमान में छाई स्‍मॉग; जानिए आज कैसा रहेगा मौसम

हिमाचल में 3 डिग्री पहुंचा तापमान

हिमाचल प्रदेश में अधिकतम तापमान में एक से तीन डिग्री तक की गिरावट आ गई है। सबसे अधिक गिरावट शिमला के मशोबरा में 3.1, चंबा के डलहौजी में 2.9 डिग्री, ऊना में 2.6 डिग्री की दर्ज की गई है। मंडी, सोलन और ऊना में रात में शिमला से ज्यादा ठंड रही। मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए ताजा पूर्वानुमान के अनुसार आगामी एक सप्ताह तक मौसम के साफ रहने का अनुमान है।

Himachal weather: हिमाचल में तीन डिग्री तक गिरा तापमान, इन जिलों में शिमला से ज्यादा ठंड, मौसम विभाग ने जताया ये अनुमान