Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Weather Update: मौसम विभाग का सुकून भरा नया अपडेट, लू की मार से मिलेगी राहत; इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने नागालैंड मणिपुर मिजोरम त्रिपुरा असम मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में भारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। IMD के मुताबिक पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों बिहार झारखंड ओडिशा तटीय आंध्र प्रदेश और यनम रायलसीमा तेलंगाना तमिलनाडु पुडुचेरी और कराईकल केरल और माहे एवं आंतरिक कर्नाटक में लोगों को आज भी लू से राहत नहीं मिलने वाली है।

By Sonu Gupta Edited By: Sonu Gupta Updated: Fri, 03 May 2024 04:31 PM (IST)
Hero Image
मौसम विभाग ने जारी किया भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश के कई हिस्सों में भीषण लू के साथ-साथ चिलचिलाती गर्मी का प्रोकप जारी है। वहीं, कई राज्यों में हुई बारिश के बाद लोगों को चिलचिलाती गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग (IMD) ने अपने ताजा अपडेट में कई जगहों पर भीषण लू तो कुछ जगहों पर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने कई राज्यों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है।

इन राज्यों के लिए जारी हुआ भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में भारी का ऑरेंज  अलर्ट जारी किया गया है। IMD के मुताबिक, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम,त्रिपुरा, असम और मेघालय में पांच और छह मई को भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं, अरुणाचल प्रदेश में 5 मई को भारी बारिश हो सकती है।

अभी लू से नहीं मिलेगी राहत

IMD के मुताबिक, पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों, बिहार, झारखंड, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा, तेलंगाना, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, केरल और माहे एवं आंतरिक कर्नाटक में लोगों को आज भी लू से राहत नहीं मिलने वाली है। मौसम विभाग ने कहा कि इन जगहों पर आज भी लू चलने की संभावना है।

— India Meteorological Department (@Indiametdept) May 3, 2024

मौसम विभाग के मुताबिक गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, सौराष्ट्र और कच्छ, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा, तेलंगाना, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल व आंतरिक कर्नाटक में पांच मई को लू चलने की संभावना है।

— ANI (@ANI) May 3, 2024

बेंगलुरु में बारिश के बाद मौसम हुआ सुहाना

इधर, बेंगलुरु में बारिश के बाद लोगों को चिलचिलाती गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने बताया कि मौसम विभाग ने बताया कि तमिलनाडु के कई हिस्सों, उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश और दक्षिण रायलसीमा से सटे दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में आंधी और तूफान से साथ बारिश होने की संभावना है।