Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Weather Update Today: दिल्ली में सुबह-शाम की ठंड बढ़ी, पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी; जानें आपके राज्य में आज कैसा रहेगा मौसम

नई दिल्ली में इन दिनों सुबह के समय हल्की गुलाबी ठंड का एहसास हो रहा है। वहीं दिन के अभी भी तेज धूप खिल रही है। वहीं दूसरी ओर दिल्ली में प्रदूषण भी देखने को मिल रहा है। प्रदूषण बढ़ने का एक कारण साल दर साल बढ़ती जा रही वाहनों की संख्या के साथ-साथ इसके धुएं का उत्सर्जन भी है जो लगातार बढ़ रहा है। हालात यह हैं कि एक दशक में यह प्रदूषण 39 प्रतिशत तक बढ़ चुका है।

By Jagran NewsEdited By: Versha SinghUpdated: Fri, 27 Oct 2023 07:57 AM (IST)
Hero Image
दिल्ली में सुबह-शाम में बढ़ रही ठंड, पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी

ऑनलाइन डेस्क, नई दिल्ली। नई दिल्ली में इन दिनों सुबह के समय हल्की गुलाबी ठंड का एहसास हो रहा है। वहीं, दिन के अभी भी तेज धूप खिल रही है। वहीं, दूसरी ओर दिल्ली में प्रदूषण भी देखने को मिल रहा है। प्रदूषण बढ़ने का एक कारण साल दर साल बढ़ती जा रही वाहनों की संख्या के साथ-साथ इसके धुएं का उत्सर्जन भी है, जो लगातार बढ़ रहा है। हालात यह हैं कि एक दशक में यह प्रदूषण 39 प्रतिशत तक बढ़ चुका है।

कैसा रहेगा बिहार का मौसम?

प्रदेश के ज्यादातर जिलों में अब लोगों को सुबह और शाम के समय गुलाबी ठंड महसूस होने लगी है। पछुआ के प्रभाव से मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, प्रदेश का मौसम शुष्क बना रहेगा। ज्यादातर जिलों में सुबह में धुंध छाई रहेगी। इसी तरह उत्तरी भाग के तलहटी वाले क्षेत्रों में भी हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा छाया रहेगा। कैसा रहेगा बिहार का मौसम यहां पढ़ें पूरी खबर। 

उत्तर प्रदेश में ठंड ने दी दस्तक

उत्तर प्रदेश में गुलाबी ठंड ने दस्‍तक दे दी है। सुबह के साथ शाम और रात में तापमान कम होने के चलते सर्दी का एहसास होने लगा है। पहाड़ी क्षेत्र से सटे प्रदेश के ज‍िलों में ठंड का असर जल्‍द होने लगा है। आज सुबह पूर्वांचल के ज‍िलों में और तराई क्षेत्र में कोहरा नजर आया। वहीं, दोपहर में धूप होने के चलते मौसम सामान्‍य हो जाता है।

मौसम व‍िभाग के अनुसार, आने वाले द‍िनों में तेजी से पारा ग‍िरने की संभावना है। इससे सर्दी में और अधिक बढ़ोतरी दर्ज होगी। कानपुर, लखनऊ सह‍ित आस-पास के ज‍िलों का द‍िन में तापमान 20 से 22 ड‍िग्री रहता है। जबक‍ि रात में यह ग‍िरकर करीब 18 पहुंच जाता है। 

उत्तराखंड में हो रही कड़ाके की ठंड

शुष्क मौसम के बीच उत्तराखंड में न्यूनतम पारे में कमी दर्ज की जा रही है। पहाड़ों पर सुबह-शाम कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है। जबकि, मैदानी क्षेत्रों में भी रात को ठिठुरन बढ़ने लगी है। देहरादून में न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम है। जबकि, दिन में चटख धूप खिलने के कारण पारा सामान्य से अधिक है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिन मौसम शुष्क बना रह सकता है। न्यूनतम तापमान में और गिरावट आ सकती है। देहरादून में कुछ दिनों से मौसम शुष्क है, लेकिन न्यूनतम पारे में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। उत्तराखंड के मौसम का हाल जानने के लिए यहां पढ़ें पूरी खबर। 

जम्मू में और अधिक बढ़ेगी ठंड

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, प्रदेश में आज मौसम साफ रहेगा और लद्दाख के अधिकांश स्थानों पर मौसम साफ रहने और आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है।

अधिकारियों ने यह भी बताया कि 25 से 28 अक्टूबर तक जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में मुख्य रूप से साफ से लेकर आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है। जम्मू कश्मीर में कैसा रहेगा आज का मौसम, पढ़ें पूरी खबर। 

पंजाब में छाए रहेंगे बादल

पहाड़ों पर बर्फबारी होने के बाद से मौसम में बदलाब देखा जा रहा है। सुबह और शाम को ठंड बढ़ गई है। आज दिन में धूप खिलने के साथ बादल छाए रहने के आसार हैं। राज्य भर में आने वाले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा।

चंडीगढ़ स्थित मौसम केंद्र के अनुसार आगामी एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। वहीं, लुधियाना में अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15.8डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सुबह तेज धूप निकली जोकि दिन भर जारी रही। इस बीच हल्की-हल्की हवा चलती रही जिससे मौसम खुशनुमा रहा।    पंजाब में आज कैसा रहेगा मौसम, यहां पढ़ें पूरी खबर। 

हरियाणा में हो सकती है बारिश

हरियाणा के मौसम में आज बदलाव देखने को मिल सकता है। एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में परिवर्तन देखा जा सकता है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, हरियाणा में दो दिन हल्की बूंदाबांदी और अधिकतर स्थानों पर बादल छाए रहने की संभावना है। हरियाणा में आज और कल यानी 28 अक्टूबर और 29 अक्टूबर को बारिश होने की संभावना जताई गई है। हरियाणा में कैसा रहेगा आज का मौसम, पढ़ें पूरी खबर। 

यह भी पढ़ें- Punjab Weather: बदल रहे मौसम के मिजाज, आज धूप के साथ छाए रहेंगे बादल; जानिए आने वाले दिनों में कैसा रहेगा तापमान

यह भी पढ़ें- Delhi Pollution: दस सालों में 39 फीसदी बढ़ा दिल्ली का प्रदूषण, सिर्फ पराली ही नहीं; ये कारण भी हैं जिम्मेदार