Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Weather Update Today: बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में होगी भारी बारिश, दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?

Weather Update Today। IMD के मुताबिक आज से एक अक्टूबर के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह ओडिशा और गंगीय पश्चिम में भारी बारिश हो सकती है। इसके साथ ही 30 सितंबर से दो अक्टूबर के दौरान बिहार और झारखंड में भी भारी बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में आज आंशिक बादल छाए रहेंगे। पढ़ें अन्य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम...

By Jagran NewsEdited By: Achyut KumarUpdated: Fri, 29 Sep 2023 08:03 AM (IST)
Hero Image
Weather Update Today: बिहार, झारखंड और महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में आज होगी भारी बारिश

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Weather Update Today: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, आज (29 सितंबर) से पूर्वी भारत में बारिश का एक नया दौर शुरू हो सकता है। आज से दो अक्टूबर के दौरान बिहार, झारखंड, ओडिशा और गंगीय पश्चिम बंगाल में भारी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान आंधी चलने और बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम? (Delhi Weather Update)

IMD के मुताबिक, दिल्ली में आज आंशिक बादल छाए रहेंगे। इस दौरान अधिकतम तापमान 35 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: Delhi Weather Update: अब जमने लगा है ठंड का रंग, तापमान गिरने के साथ बदल रहा मौसम; जल्द देंगी सर्दियां दस्तक

बिहार-झारखंड में होगी भारी बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक, आज से एक अक्टूबर के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, ओडिशा और गंगीय पश्चिम में भारी बारिश हो सकती है। इसके साथ ही 30 सितंबर से दो अक्टूबर के दौरान बिहार और झारखंड में भी भारी बारिश की संभावना व्यक्त की गई है।

यह भी पढ़ें: Jharkhand Weather: तेज बारिश से जलमग्न हुआ शहर, 3 और 4 अक्टूबर को इन जिलों में तेज वर्षा का अनुमान

ओडिशा में भारी बारिश की संभावना

विभाग के मुताबिक, एक और दो अक्टूबर को ओडिशा में भारी बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। वहीं, दक्षिण भारत में आज तमिलनाडु के घाट क्षेत्रों में हल्की/ मध्यम से लेकर भारी बारिश की संभावना व्यक्त की गई है।

इसके साथ ही, आज से एक अक्टूबर के दौरान केरल, माहे और आंतरिक कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।

महाराष्ट्र में हो सकती है भारी बारिश

IMD के मुताबिक, आज से एक अक्टूबर के दौरान कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र में हल्की/मध्यम से लेकर भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। इस दौरान छत्तीसगढ़ में भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

पूर्वोत्तर भारत में जमकर बरसेंगे बादल

पूर्वोत्तर भारत में आज से दो अक्टूबर के दौरान भारी बारिश होगी। इन राज्यों में नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, असम और मेघालय शामिल हैं। इस दौरान आंधी चलने और बिजली गिरने की भी संभावना व्यक्त की गई है।