Move to Jagran APP

Weather Update Today: एमपी-बिहार सहित इन राज्यों में आज होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, जानें- आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने आज देश के कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश से बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। वहीं मानसून उत्तर प्रदेश में दस्तक दे दी है। उत्तर भारत के अन्य राज्यों में जल्द ही मानसून पहुंच जाएगा।

By Sanjeev TiwariEdited By: Updated: Wed, 22 Jun 2022 11:18 AM (IST)
Hero Image
Weather Update Today: देश के कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी (फाइल फोटो)
नई दिल्ली, एजेंसी। देश के अधिकांश राज्यों में इन दिनों बारिश हो रही है। दिल्ली, यूपी, बिहार जैसे उत्तर भारत के राज्य में बारिश होने की वजह से कुछ ही दिनों में तापमान में काफी कमी आ गई है। उधर, दक्षिण के राज्यों में मानसून के पहुंचने के बाद से ही लगातार बरसात हो रही है। पूर्वोत्तर के राज्यों में बारिश ने कहर बरपा रही है। असम, मेघालय जैसे राज्यों में बाढ़ से स्थिति खराब हो गई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज दिल्ली में बारिश तो नहीं होगी, लेकिन बादल जरूर छाए रहेंगे। उधर, बिहार समेत कई राज्यों में आज झमाझम बारिश के आसार हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है। गुजरात के अहमदाबाद में आज भी बारिश होगी। यहां का न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहेगा। मध्य प्रदेश के भोपाल में आज का मिनिमम टेम्प्रेचर 23 डिग्री सेल्सियस और मैक्सिमम टेम्प्रेचर 34 डिग्री सेल्सियस रहेगा। यहां आज बारिश के साथ-साथ आंधी-तूफान आने की आशंका है।

मौसम विभाग का कहना है कि झारखंड, बिहार और दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों की ओर मानसून आगे बढ़ रहा है। एमआईडी के मुताबिक अगले पांच दिनों में पश्चिमी पट पर मूसलाधार बारिश हो सकती है। इसके अलावा उत्तर, मध्यम और पूर्वी भारत के राज्यों में भी तेज बारिश के साथ आंधी-तूफान की आशंका है।

इन राज्यों में गरज और तेज हवा के साथ होगी बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक आज भी देश के कई अन्य राज्यों में गरज और तेज हवाओं के साथ वर्षा होगी। एमआईडी के मुताबिक, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत के राज्यों में इस सप्ताह प्री-मानूसन की बारिश का दौर जारी रहेगा। इसके बाद मानसून के आगमन से बारिश की गतिविधियां तेज होंगी। दक्षिण-पश्चिम मानसून उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के शेष हिस्सों, पूरे ओडिशा और गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड के अधिकांश हिस्सों में आगे बढ़ गया है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि अगले पांच दिनों तक पश्चिमी तट पर मूसलाधार बारिश हो सकती है।

वहीं, अगले दो दिनों तक पूरे नॉर्थ, सेंट्रल और ईस्ट इंडिया के राज्यों में तेज बारिश के साथ आंधी-तूफान आने की संभावना है। आज पूर्वोत्तर भारत के बाकी हिस्सों, तमिलनाडु, लक्षद्वीप के कुछ हिस्सों, छत्तीसगढ़ के बाकी हिस्सों, आंतरिक ओडिशा, मध्य प्रदेश के बाकी हिस्सों, उत्तर-पश्चिम और पूर्वी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर, तेलंगाना, आंतरिक कर्नाटक, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।

जानें- दिल्ली, हिमाचल सहित इन राज्यों में कब पहुंचेगा मानसून

राजधानी में अगले छह दिनों तक तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। मौसम विभाग ने मानसून के 27 जून तक दिल्ली पहुंचने की संभावना जताई है। बुधवार को पंजाब के अधिकांश हिस्सों से बादल छट जाएंगे। मौसम साफ होगा, लेकिन हवाएं चलने से अभी तापमान में बढ़ोतरी नहीं होगी। मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र के अनुसार पहाड़ी इलाकों के साथ लगते जिलों में बादल छाएं रह सकते हैं। हिमाचल प्रदेश में आने वाले तीन दिन तक कुछ एक स्थानों पर ही वर्षा की संभावना। अधिकतर स्थानों पर बादल छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 26 या 27 जून को मानसून प्रवेश कर सकता है।