Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Weather Updates: केरल, तमिलनाडु में बारिश का येलो अलर्ट, दिल्ली-NCR में आज बरसेंगे बादल? पढ़ें IMD का ताजा अपडेट

Weather Updates Today मौसम विभाग ने आज (1 अक्तूबर) के लिए असम मेघालय नागालैंड मणिपुर मिजोरम त्रिपुरा अरुणाचल प्रदेश केरल तमिलनाडु के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। महाराष्ट्र के कई जिलों में भी आज बारिश की उम्मीद जताई गई है। हालांकि दिल्ली में आज आसमान साफ रहने की उम्मीद है। वहीं यूपी बिहार के कई इलाकों में आज भी बारिश हो सकती है।

By Jagran News Edited By: Piyush Kumar Updated: Tue, 01 Oct 2024 06:00 AM (IST)
Hero Image
Weather Updates Today: आज केरल, तमिलनाडु के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।(फोटो सोर्स: जागरण)

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Weather Updates।  मानसून जल्द ही विदा होने वाली है। हालांकि, मानसून की विदाई से पहले कई राज्य बाढ़ से बेबस हैं तो किसी राज्य के लोग बारिश (Rain In India) के लिए तरस रहे हैं। यूपी-बिहार के कई इलाकों में पिछले कुछ दिनों से झमाझम बारिश हो रही है।

 वहीं, दिल्लीवासी उमस भरी गर्मी से परेशान हैं। दिल्ली में आज भी गर्मी पड़ने वाली है। आज (1 अक्टूबर) राष्ट्रीय राजधानी का अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहने की संभावना है।

इन राज्यों में आज हो सकती है झमाझम बारिश

वहीं, मौसम विभाग ने आज  (1 अक्तूबर) के लिए असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, केरल, तमिलनाडु के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। महाराष्ट्र के कई जिलों में भी आज बारिश की उम्मीद जताई गई है।

कैसे रहेगा यूपी-बिहार का हाल?

बात करें उत्तर प्रदेश की तो आज भी कई जिलों में बारिश की उम्मीद जताई गई है। बात करें बिहार की तो  कई जिलों में कल हल्की बारिश का अनुमान है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने अनुमान जताया है कि कुछ-कुछ जगह पर हल्की वर्षा दर्ज की जा सकती है।

राजस्थान में आज बारिश की उम्मीद नहीं

वहीं, बात करें पहाड़ी राज्यों की तो उत्तराखंड और हिमाचल के कई जिलों में आज भी बारिश की उम्मीद जताई गई है। आईएमडी ने जानकारी दी है कि 3 अक्टूबर को उत्तराखंड से मानसून के विदाई की संभावना है।

मौसम विभाग की मानें तो राजस्थान में अगले तीन दिनों तक बारिश की कोई उम्मीद नहीं है। हालांकि, जयपुर, उदयपुर सहित कई जिलों में बादल छाए रह सकते हैं।

यह भी पढ़ेंMonsoon In India: इस बार जम के बरसे बदरा, देश में आठ फीसदी ज्यादा हुई मानसूनी बारिश