Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

चीन और पाकिस्तान की हमदर्द, शेख हसीना की दुश्मन नंबर-1, कौन हैं खालिदा जिया जो बन सकती हैं बांग्लादेश की पीएम

Khaleda Zia भ्रष्टाचार के मामले में साल 2018 से जेल में सजा काट रहीं खालिदा जिया रिहा होने वाली हैं। अटकलें लगाई जा रही है कि बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) की अध्यक्ष बेगम खालिदा जिया देश की अगली प्रधानमंत्री बन सकती हैं। उनके पति 1977 से 1981 तक बांग्लादेश के राष्ट्रपति रहे और उन्होंने 1978 में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी की स्थापना की।

By Piyush Kumar Edited By: Piyush Kumar Updated: Tue, 06 Aug 2024 02:28 PM (IST)
Hero Image
बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) की अध्यक्ष बेगम खालिदा जिया जेल से रिहा होंगी।(फोटो सोर्स: सोशल मीडिया)

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बांग्लादेश में तख्तापलट के कुछ ही घंटों के बाद राष्ट्रपति मुहम्मद शहाबुद्दीन ने एक बड़ा फैसला लिया। राष्ट्रपति ने आदेश दिया कि जेल में बंद विपक्षी नेता और पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया (Khaleda Zia) को रिहा किया जाए।  

बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की अध्यक्ष बेगम खालिदा जिया की रिहाई की खबर सामने आने के बाद अटकलें लगाई जा रही है कि उन्हें देश का अगला प्रधानमंत्री बनाया जा सकता है। हालांकि,इस बात की अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। बता दें की बीएनपी का झुकाव कट्टरपंथी विचारधारा की ओर रही है। 

पति की मौत के बाद राजनीति में हुई एंट्री

शेख हसीन की कट्टर विरोधी माने जाने वाली 78 वर्षीय खालिदा जिया वहां की मुख्य विपक्षी पार्टी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी की अध्यक्ष हैं। उनके पति 1977 से 1981 तक बांग्लादेश के राष्ट्रपति रहे और उन्होंने 1978 में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी की स्थापना की।

खालिदा जिया की राजनीतिक करियर की शुरुआत तब हुई जब उनके पति जियाउर रहमान की हत्या कर दी गई थी। 30 मई 1981 को तत्कालीन राष्ट्रपति जियाउर रहमान की हत्या कर दी गई थी। उनकी मृत्यु के बाद खालिदा जिया, 2 जनवरी 1982 को बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) में शामिल हो गईं।  

जब सिर्फ 12 दिनों के लिए चल सकी सरकार

खालिदा जिया साल 1996 में बांग्लादेश की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं थीं। हालांकि, यह सरकार महज 12 दिनों तक ही चल सकी। अवामी लीग सहित प्रमुख विपक्षी दलों ने चुनाव को अनुचित बताया। इसके बाद कार्यवाहक सरकार स्थापित की गई और फिर आम चुनाव कराया गया। दोबारा कराए गए चुनाव में अवामी लीग विजयी हुई और पहली बार बार शेख हसीना प्रधानमंत्री बनीं।

2001 में दोबारा सत्ता में आईं थी खालिदा जिया

साल 2001 में हुए आम चुनाव में खालिदा जिया की पार्टी ने चार दलों के साथ मिलकर चुनाव लड़ा और वो दूसरी बार प्रधानमंत्री बनने में सफल रहीं।  साल 2006 में खालिदा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इस्तीफे के एक साल उन्हें भ्रष्टाचार के मामले में जेल भेज दिया गया। उन्होंने अपने खिलाफ दायर सभी मामले को राजनीति से प्रेरित करार दिया।

खालिदा जिया और शेख हसीना के बीच प्रधानमंत्री पद को लेकर पिछले कई दशकों से लड़ाई चल रही है। इसलिए दोनों नेताओं की लड़ाई को बांग्लादेश की जनता 'बेगमों की लड़ाई' कहती है।

17 साल की सुनाई गई सजा

साल 2018 में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी की अध्यक्ष को  भ्रष्टाचार के मामले में 17 साल की सजा सुनाई गई। उन्होंने 2018 से ही जेल में सजा काट रहीं हैं।

कई स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर रहीं खालिदा जिया को अक्सर अपनी इलाज के लिए विदेश यात्रा करनी पड़ती है।   वह फिलहाल हॉस्पिटल में भर्ती हैं।

पाकिस्तान-चीन से है हमदर्दी 

बतौर प्रधानमंत्री खालिदा जिया सिर्फ दो बार भारत के आधिकारिक दौरे पर आईं हैं. उन्होंने सबसे पहले 26 से 28 मई 1992 को भारत का दौरा किया। इसके बाद 20 से 22 मार्च 2006 को उन्होंने भारत का दौरा किया था। वहीं, अपने दोनों कार्यकाल के दौरान वो चार बार पाकिस्तान और दो बार चीन की यात्रा की। इस बात से खालिदा का चीन और पाकिस्तान प्रेम साफ झलकता है।

यह भी पढ़ें: Muhammad Yunus: 84 साल का वो शख्स जो बन सकता है बांग्लादेश का अगला प्रधानमंत्री, 'गरीबों का बैंकर' नाम से मशहूर