Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

कौन है पाब्लो एस्कोबार? जिसका नाम लेकर चंद्रबाबू नायडू ने जगन मोहन रेड्डी पर साधा निशाना

Andhra Pradesh Politics विधानसभा में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू (CM Chandrababu Naidu) राज्य को लेकर अपनी बात रख रहे थे। उन्होंने अपने संबोधन में राज्य के पिछली सरकार पर निशाना साधते हुए जगन जगन मोहन रेड्डी की तुलना पाब्लो एस्कोबार से कर दी। इस दौरान चंद्रबाबू ने पाब्लो की कहानी भी सुनाई। तो आइए जानते हैं कौन हैं पाब्लो एस्कोबार।

By Agency Edited By: Babli Kumari Updated: Thu, 25 Jul 2024 06:52 PM (IST)
Hero Image
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू और YSRCP प्रमुख वाईएस जगन मोहन रेड्डी (फाइल फोटो)

पीटीआई, अमरावती। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने गुरुवार को वाईएसआरसीपी प्रमुख वाईएस जगन मोहन रेड्डी (YSRCP chief YS Jagan Mohan Reddy) की तुलना कोलंबियाई ड्रग माफिया पाब्लो एस्कोबार (Colombian Drug Mafia Pablo Escobar) से की। उन्होंने राज्य में कानून-व्यवस्था की आलोचना की और पिछले पांच वर्षों में कथित तौर पर मादक पदार्थों की समस्या को बढ़ावा देने का आरोप लगाया।

कानून-व्यवस्था और गांजा (मारिजुआना) के प्रचलन पर श्वेत पत्र जारी करते हुए नायडू ने दावा किया कि उन्होंने राज्य की ऐसी स्थिति कभी नहीं देखी, जैसी रेड्डी के शासनकाल में थी। उन्होंने विधानसभा में मादक पदार्थ की समस्या की ओर स्पष्ट इशारा करते हुए कहा, 'आंध्र में जो कुछ हुआ उसकी तुलना केवल एक व्यक्ति से की जा सकती है और वह है पाब्लो एस्कोबार।'

कौन है पाब्लो एस्कोबार?

चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि आंध्र प्रदेश में जो हुआ उसकी तुलना केवल एक व्यक्ति कर सकता है, वह व्यक्ति है ड्रग लॉर्ड पाब्लो एस्कोबार। समाचार एजेंसी न्यूज एजेंसी एएनआआई के अनुसार नायडू ने कहा कि पाब्लो एस्कोबार एक कोलंबियन ड्रग लॉर्ड था। वह एक नारको-टेररिस्ट था। बाद में वह राजनीति में आ गया था और ड्रग्स बेचने के लिए अपने कार्टेल का इस्तेमाल करने लगा था। उसने उस समय अरबों डॉलर की कमाई की थी। साल 1976 में उसे गिरफ्तार किया गया था और 1980 में वह दुनिया का सबसे अमीर ड्रग लॉर्ड बन गया था। चंद्रबाबू नायडू ने आगे कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री (जगन मोहन रेड्डी) का इरादा क्या था?

'गांजा की राजधानी के रूप में उभरा आंध्र प्रदेश'

सीएम नायडू ने आरोप लगाया कि वाईएसआरसीपी शासन (2019-24) के तहत आंध्र प्रदेश में भी ऐसी ही स्थिति उत्पन्न हुई थी, जब गांजा कथित तौर पर खुलेआम उपलब्ध था। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि दक्षिणी राज्य 2019 और 2024 के बीच गांजा की राजधानी के रूप में उभरा है और उन्होंने इस पर नकेल कसने की कसम खाई।

यह भी पढ़ें- केन्द्रीय मंत्री जोशी ने MUDA घोटाले में सिद्दारमैया से की इस्तीफे की मांग, कहा- शक की सुई CM के परिवार पर