Move to Jagran APP

William Shakespeare Death Anniversary 2023: विलियम शेक्सपियर

William Shakespeare Death Anniversary 2023 विलियम शेक्सपियर एक अंग्रेजी कवि नाटककार और लेखक थे। उनका जन्म 1564 में इंग्लैंड के स्ट्रैटफोर्ड के आन एवन में हुआ था। शेक्सपियर की कविताएं और नाटकों की प्रथम रचनाएं 1590 के दशक में हुईं। Photo- Jagran Graphics

By Devshanker ChovdharyEdited By: Devshanker ChovdharyPublished: Thu, 20 Apr 2023 04:00 PM (IST)Updated: Thu, 20 Apr 2023 04:00 PM (IST)
William Shakespeare Death Anniversary 2023: विलियम शेक्सपियर

देवशंकर चौधरी, नई दिल्ली। एक मशहूर कहावत है कि हमारी किस्मत सितारे नहीं, बल्कि हम खुद बनाते हैं। ये कहावत अंग्रेजी के महान विद्धान विलियम शेक्सपियर ने कहा है। वही शेक्सपियर, जिन्होंने अपनी रचना से पूरी दुनिया को अपना दीवाना बना लिया। विलियम शेक्सपियर एक अंग्रेजी कवि, नाटककार और लेखक थे। उनका जन्म 1564 में इंग्लैंड के स्ट्रैटफोर्ड के आन एवन में हुआ था। उनके पिता जॉन शेक्सपियर चमड़े से संबंधित कारोबार करते थे और उनकी मां मैरी अर्डन एक घरेलू महिला थीं।

शेक्सपियर की कविताएं और नाटकों की प्रथम रचनाएं 1590 के दशक में हुईं। उन्होंने कई प्रसिद्ध नाटक लिखे जैसे "रोमियो और जूलिएट", "हैमलेट", "मैकबेथ", "ओथेलो", "विंटर्स टेल" आदि। उनके नाटकों का विषय उनके समय के लोगों की जीवनशैली, संगीत, प्रेम और विवाह आदि पर आधारित था।

विलियम शेक्सपियर का जीवन परिचय

विलियम शेक्सपियर का जन्म इंग्लैंड के स्ट्रैटफोर्ड के आन एवन में 23 अप्रैल 1564 को हुआ था। हालांकि, कई विद्वानों का मानना है कि उनका जन्म 26 अप्रैल को हुआ था, क्योंकि उनके जन्म से संबंधित कोई आधिकारिक रिकॉर्ड मौजूद नहीं है। विलियम शेक्सपियर अंग्रेजी के महान कवि के रूप में जाने जाते हैं। शेक्सपियर इतने महान हुए कि लोगों को उनके नाम से नवाजा जाता है। शेक्सपियर ने एक से बढ़कर एक कई रचनाएं की। उन्होंने जितनी रचनाएं की हैं, करीब-करीब सभी नाटकों का सभी प्रमुख भाषाओं में अनुवाद किया गया।

विलियम शेक्सपियर के पिता जॉन शेक्सपियर दस्ताने बनाते थे। उनके पिता काफी सफल व्यापारी थे। विलियम शेक्सपियर अपने माता-पिता के की तीसरी संतान थे। उनकी की दो बड़ी बहनें, जोन और जुडिथ और तीन छोटे भाई, गिल्बर्ट, रिचर्ड और एडमंड थे। शेक्सपियर ने स्ट्रैटफोर्ड के किंग्स न्यू स्कूल से शुरुआती शिक्षा प्राप्त की। हालांकि, इस बात की कोई आधिकारिक डेटा नहीं मौजूद है।

विलियम शेक्सपियर ने 28 नवंबर 1582 को 18 साल की उम्र में 26 साल की ऐनी हैथवे से शादी की थी। शेक्सपियर और हैथवे के तीन बच्चे हुए। विलियम शेक्सपियर के तीन बच्चे हुए, जिनके नाम सुजाना, हैमनेट और जूडिथ था। हालांकि, किसी अज्ञात कारणों से हैमनेट की 11 वर्ष की आयु में मृत्यु हो गई।

विलियम शेक्सपियर का करियर

विलियम शेक्सपियर के करियर की शुरुआत मुख्य रूप से 1592 में हुई थी। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक नाटककार और एक अभिनेता के रूप में की थी। उन्होंने अपनी दो कविताएं 'वीनस एंड एडोनिस' और 'द रैप ऑफ ल्यूक्रेस' हेनरी व्रियोथस्ले को समर्पित की थी। ये दोनों कविताएं काफी लोकप्रिय हुई थीं।

शेक्सपियर अपने शुरुआती करियर के सात साल बाद तक करीब 15 से अधिक नाटक लिख चुके थे और उसे प्रकाशित कर चुके थे। शेक्सपियर ने वर्ष 1599 में अपना खुद का एक थियेटर बनाया था, जिसका नाम ग्लोब रखा था। उन्होंने यह थियेटर अपने दोस्तों की मदद से बनाया था। इसे टेम्स नदी के दक्षिणी तट पर बनाया गया था।

शेक्सपियर की रचनाएं

विलियम शेक्सपियर ने 1590 से 1613 तक करीब 37 नाटक लिखे थे। उनके अधिकतर नाटक त्रासदी, हास्य और इतिहास जैसे विषयों पर आधारित हैं। उन्होंने एक काफी प्रसिद्ध नाटक जूलियस सीज़र लिखा, जो राजनीति पर आधारित था। इस नाटक में उन्होंने बताया कि अंहकार के घातक परिणाम कैसे हो सकते हैं।

शेक्सपियर की प्रमुख रचनाएं

विलियम शेक्सपियर ने अपनी पूरी जिंदगी में 154 लघु काव्य, 38 नाटक और 2 कहानी और कई कविताएं लिखीं। शेक्सपियर की प्रमुख नाटकों "रोमियो और जूलिएट", "हैमलेट", "मैकबेथ", "ओथेलो", "विंटर्स टेल" आदि शामिल हैं। शेक्सपियर को दुनिया के सभी देशों में पढ़ा जाता है। खासकर भारत में शेक्सपियर द्वार लिखे गए कई रचनाओं को पाठ्यक्रम में शामिल किया गया है।

शेक्सपियर का व्यक्तित्व

विलियम शेक्सपियर का काम करने का अंदाज काफी अलग था। वह हमेशा अपने कामों में प्रयोग करत रहते थे। शेक्सपियर अपने नाटकों को सभी तरह से पिरोते थे। शेक्सपियर के नाटकों में आपको रोमांस के साथ कॉमेडी मिलेगा। यही मुख्य कारण था कि उनकी रचनाएं लोगों को पसंद आती थी। लोग उनके द्वारा लिखे गए नाटकों को खूब पसंद करते थे।

शेक्सपियर का निधन

विलियम शेक्सपियर सन 1613 तक स्ट्रेटफोर्ड से रिटायर हो गए चुके थे। शेक्सपियर का निधन कैसे हुआ, इस बात की कोई आधिकारिक तौर पर जानकारी तो नहीं है, लेकिन शेक्सपियर ने 23 अप्रैल 1616 को अंतिम सांस ली। जब शेक्सपियर का निधन हुआ था, तब कई लोग हताश हुए थे, क्योंकि इतने बड़े शख्सियत का निधन होना, कुछ खोने जैसा है। शेक्सपियर की कब्र की शिला पर एक स्मृति लेख लिखा है, ''गुड फ्रेंड, फॉर जीसस।''

शेक्सपियर की प्रेरणादायक बातें

आज भले ही शेक्सपियर हमारे बीच नहीं है, लेकिन उनके द्वारा कही गई बातें आज भी हमारे जेहन में है। उन्होंने कुछ ऐसे कथन कहे हैं, जो आम आदमी के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

1. लोगों को कभी दूसरों की भावनाओं के साथ नहीं खेलना चाहिए, ऐसा करने से आप भले ही उस पल जीत सकते हैं, लेकिन उस व्यक्ति को आप हमेशा के लिए खो देंगे।

2. पूरी दुनिया एक रंगमंच है और यहां सभी स्त्री और पुरुष कठपुतलियों के समान है। एक व्यक्ति अपने समय में अनेकों भूमिकाएं निभाते हैं।

3. कुछ व्यक्ति महानता के साथ जन्म लेते हैं, कुछ यहां महान बनते हैं और कुछ लोगों को महानता ऐसे ही मिल जाती है।

4. जो कायर होते हैं, वह अपनी मौत से पहले कई बार मरते हैं, लेकिन जो शूरवीर होते हैं, वह एक ही बार में मौत को गले लगाते हैं।

5. हमारी किस्मत सितारे नहीं, बल्कि हम खुद बनाते हैं।


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.