Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

'48 घंटों में शुरू हो जाएगा तीसरा विश्वयुद्ध', रईसी की मौत की सही भविष्यवाणी करने वाले ज्योतिष की बात क्यों डरा रही

भारतीय ज्योतिषी जिन्हें नया नास्त्रेदमस कहा जाता है ने 18 जून 2024 की अपनी भविष्यवाणी पर जोर देते हुए कहा कि दो दिन में तीसरा विश्व युद्ध छिड़ने वाला है। कुशल कुमार ने द डेली स्टार को बताया कि भारत-पाकिस्तान सीमा पर आतंकी हमले उत्तर कोरियाई सैनिकों द्वारा दक्षिण कोरिया में सीमांकन रेखा पार करना और इजरायल और लेबनान के बीच तनाव बढ़ना ये सभी इसके संकेत हैं।

By Babli Kumari Edited By: Babli Kumari Updated: Sun, 16 Jun 2024 03:06 PM (IST)
Hero Image
भारतीय भविष्यवक्ता ने कर दी तीसरे विश्वयुद्ध की भविष्यवाणी (फोटो- जागरण)

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Third World War Prediction: रूस-यूक्रेन का युद्ध हो या इजरायल-फलस्तीन के बीच चल रहे युद्ध की बात हो ये दोनों ही युद्ध अभी पूरे विश्व में चर्चित है। दोनों ही युद्ध सालों से चल रहे हैं और अभी भी थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। यहां तक की इन देशों के बीच चल रहे युद्ध थमने के बजाय और भी खतरनाक होता जा रहा है।

दोनों देशों के बीच चल रहे युद्ध का प्रभाव पूरी दुनिया पर पड़ा है। पूरी दुनिया इन देशों के समर्थन में कई हिस्सों में बट चुकी है। इजरायल की तरफ से लगातार जमीनी हमले की जा रही हैं। हालात को देखकर नहीं लग रहा है कि इतनी जल्द इस जंग में समझौता होने वाला है। इसी बीच 'नए नास्त्रेदमस' के नाम से मशहूर भारतीय खगोलशास्त्री कुशाल कुमार ने चौंकाने वाली भविष्यवाणी की है।

18 जून को हो सकता है दुनिया में तीसरा विश्व युद्ध शुरू 

दरअसल, नए नास्त्रेदमस कुशाल कुमार की भविष्यवाणी के मुताबिक, अगले हफ्ते 18 जून को दुनिया में तीसरा विश्व युद्ध शुरू हो सकता है। बता दें कि इससे पहले कुशाल कुमार ने ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की मृत्यु की भविष्यवाणी की थी (जिनकी पिछले महीने एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी) की सही भविष्यवाणी की थी।

कुशाल कुमार कर चुके हैं रईसी की मृत्यु की भविष्यवाणी

'नए नास्त्रेदमस' के नाम से मशहूर कुशाल ने 'डेली स्टार' से कहा कि अब, मंगलवार, 18 जून 2024 को तीसरे विश्व युद्ध को शुरू करने के लिए सबसे मजबूत ग्रहों की उत्तेजना है। इससे पहले, उन्होंने ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की मृत्यु की भविष्यवाणी की थी, जिनकी पिछले महीने एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी।

भारतीय ज्योतिष ने दिया कई युद्धों का हवाला 

'द मीडियम' पर एक पोस्ट में कुमार ने हाल ही में भारत प्रशासित कश्मीर राज्य में हिंदू तीर्थयात्रियों पर हुए आतंकी हमले का हवाला दिया है। उन्होंने उत्तर और दक्षिण कोरिया के बीच असैन्यीकृत क्षेत्र में गोलीबारी के बारे में भी बात की है। 'नए नास्त्रेदमस' ने लेबनान स्थित संगठन द्वारा यहूदी राज्य पर रॉकेट दागे जाने के बाद इजरायल और इस्लामी आतंकवादी संगठन हिजबुल्लाह के बीच तनाव और संघर्ष के बढ़ने के बारे में भी बात की है।

यह भी पढ़ें- हाय गर्मी! जून में सामान्य से दोगुना अधिक चली हीटवेव, इस साल लू ने बनाए नए रिकॉर्ड; पढ़िए IMD का चौंकाने वाला डेटा