Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

पेड़ को छुआ तो भुगतो अंजाम

हमारे घर के आस-पास बहुत से पेड़ होते हैं। पेड़ जहां एक और पर्यावरण को शुद्ध करते हैं वहीं यह देखने में सुंदर भी लगते हैं। क्या आपने कभी किसी ऐसे पेड़ के बारे में भी सुना है जिसे अगर आपने छू लिया तो फिर आपकी खैर नही।

By Babita kashyapEdited By: Updated: Thu, 23 Jul 2015 11:42 AM (IST)
Hero Image

हमारे घर के आस-पास बहुत से पेड़ होते हैं। पेड़ जहां एक और पर्यावरण को शुद्ध करते हैं वहीं यह देखने में सुंदर भी लगते हैं। क्या आपने कभी किसी ऐसे पेड़ के बारे में भी सुना है जिसे अगर आपने छू लिया तो फिर आपकी खैर नही।

हम आज आपको बता रहे हैं एक ऐसे किलर ट्री के बारे में जिसे आपने छू लिया तो इसका परिणाम भी भयंकर होगा। सूत्रों के मुताबिक गाजर की प्रजाति का दिखने वाले इस पेड़ को अगर आपने हाथ लगाया तो हाथों पर फफोले पड़ जाएंगे।

वैज्ञानिकों ने इस पौधे का नाम हेरकिलम मेंटागेजिएनम बताया हैं। कहा तो यहां तक भी जा रहा है कि इसे छूने से लोगों की आंखों की रोशनी तक चली जाती है। इस पेड़ को छूते ही 48 घंटे के भीतर शरीर पर कई सारे छाले निकल आते हैं। मवाद भरे ये फफोले भरने में सालों लग सकते हैं। डॉक्टरों का कहना है कि इस तरह की कोई दवा नहीं जो इस पेड़ का तोड़ निकाल सके। ये देखने में इतना खूबसूरत है कि कोई भी इसे छूने के लिए आकर्षित हो सकता है।

दरअसल होगवीड के अंदर पाया जाना वाला जकजहर सांप के जहर से भी ज्यादा जहरीला होता है। होगवीड के अंदर सेंसटाइजिंग फूरानोकौमारिंस नामक रसायन होता है जो मनुष्य की त्वचा के संपर्क में आते ही काफी भयानक परिणाम देता है। अगर आपने इस पेड़ को सहला भी दिया तो कुछ ही घंटों में पूरी त्वचा जलने लगेगी।

होगवीड के अंदर सेंसटाइजिंग फूरानोकौमारिंस नामक रसायन होता है जो मनुष्य की त्वचा के संपर्क में आते ही काफी भयानक परिणाम देता है। यहां तक कि अगर आप धूप में गए तो परिणाम और भयंकर होंगे। कुछ लोग जो होगवीड के संपर्क में आए लगभग छ: महीने तक सूरज की रोशनी में नहीं जा पाए। ये पौधा ज्यादातर न्यूयार्क, पेंनसेल्वेनिया, ओहियो, मेरीलैण्ड, वाशिंगटन, मिशिगन और हेम्पशायर में पाया जाता है।

एक पेड़ जो हंसता है