Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

लाखों में निलाम हुआ 285 साल पुराना नींबू, जानें इस अजब-गजब नींबू का किस्सा

नींबू एक बेहद ही साधारण सी सब्जी है जो बाजार में काफी कम कीमत पर आसानी से मिल जाती है लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक नींबू लाखों रुपए में बिका है। इस नींबू की निलामी की गई है जिसमें इसकी इतनी ऊंची बोली लगाई गई कि अधिकारी भी हैरान रह गए। जानें क्या है यह चौंका देने वाला नींबू का किस्सा।

By Swati SharmaEdited By: Swati SharmaUpdated: Fri, 02 Feb 2024 08:40 PM (IST)
Hero Image
जानें क्यों एक नींबू की कीमत लगाई गई लाखों में

लंदन, एजेंसी। 285 Years Old Lemon: नींबू तो आप सभी ने देखा ही होगा, बड़ा ही आम हरे रंग की छोटी-सी सब्जी है, जो आपको काफी सस्ते दामों में बाजार में मिल भी जाएगा। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि यह आम दिखने वाला नींबू कभी लाखों में भी बिक सकता है। अगर नहीं, तो चौंकने के लिए तैयार रहिए। इंग्लैंड से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसे सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे और आप सोच में पड़ जाएंगे कि आखिर ऐसा कैसे हो सकता है।

क्या है इस नींबू की अजब-गजब कहानी?

हाल ही में इंग्लैंड में एक नींबू 1,780 डालर का बिका है। क्यों यह जानकर हो गए न हैरान। लेकिन यह बिल्कुल सच है। दरअसल घटना कुछ यूं है कि इंग्लैंड में एक पुरानी अलमारी के दराज के पीछे एक 285 साल पुराना नींबू मिला, जिसकी निलामी की जाने पर वह 1,780 रुपए में बिका, जिसे आप यूं समझ सकते हैं कि वह नींबू लगभग डेढ़ लाख रुपए में बिका है। ब्रेटेल्स नीलामीकर्ताओं ने कहा कि एक परिवार द्वारा एक पुरानी अलमारी को नीलाम करने के लिए नीलामी घर में लाया गया था। वह अलमारी उनके मृत चाचा की थी।

इस अलमारी की निलामी शुरू की गई, जो बिल्कुल सामान्य प्रक्रिया से हुई, जिसके बाद एक विशेषज्ञ ने इस अलमारी की तस्वीरें खीचना शुरू किया। इसी दौरान अलमारी की एक दराज में एक नींबू दिखा, जिस पर कुछ लिखा हुआ था। जब गौर से इस नींबू को देखा गया तो पाया गया कि इस पर ‘पी लू फ्रैंचिनी द्वारा चार नवंबर, 1739 को मिस ई बैक्सटर को दिया गया’ लिखा हुआ था।

इसके बाद नीलामी घर ने इस नींबू को भी बेचने का फैसला किया। इस नींबू की खासियत जानकर, लोगों ने इसकी काफी ऊंची बोली लगाई, जिसके बाद सबसे इस नींबू की सबसे ऊंची कीमत, 1,780 डालर लगाई। इस नींबू की इतनी ऊंची बोली लग सकती है इसका अंदाजा नीलामी करवा रहे अधिकारियों को भी नहीं थी। इसलिए इस नींबू की इतनी ऊंची बोली सुनकर, वे भी चौंक गए। आपको बता दें कि जिस अलमारी में यह नींबू पाया गया, उसकी बोली मात्र 40 डालर लगाई है।

Picture Courtesy: Freepik